बाईपास सर्जरी के बाद अस्पताल से घर लौटे सुनील ग्रोवर, हार्ट अटैक के साथ कोरोना रिपोर्ट भी आई थी पॉजिटिव

जब मशहूर एक्टर व कॉमेडियन सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) की बाईपास सर्जरी की खबर फैंस ने सुनी तो उन्हें तगड़ा झटका लगा लेकिन अब उनके फैंस के लिए राहत की खबर निकल कर सामने आई है। जी हां, कॉमेडियन सुनील ग्रोवर हार्ट सर्जरी कराने के बाद अब पहले से बेहतर स्थिति में हैं। ऐसे में डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया है। बता दें कि सुनील ग्रोवर मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट (Asian Heart Institute) में एडमिट थे।

अस्पताल के डॉक्टर्स ने एक मीडिया चैनल से बातचीत के दौरान यह बताया कि सुनील ग्रोवर को दिल का दौरा पड़ा था और एडमिट के समय वह कोविड पॉजिटिव थे। डॉक्टर ने कहा कि “सुनील ग्रोवर एक युवा टीवी कलाकार हैं, उन्हें सीने में दर्द हुआ था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल जाने की सलाह दी गई थी। रक्त परीक्षण और ईसीजी के बाद पता चला कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। उन्हें दवा दी गई और चिकित्सकीय रूप से वो स्थिर हैं।”

डॉक्टर के मुताबिक, “वह कोविड पॉजिटिव भी थे। हालाँकि उन्हें कोविड के कोई लक्षण नहीं थे – कोई बुखार नहीं, कोई खांसी नहीं – उसके लिए भी उपचार दिया गया था। एक सप्ताह के बाद, एक एंजियोग्राफी की गई। इसमें सभी 3 प्रमुख हृदय (कोरोनरी) में रुकावट दिखाई गई धमनियों में 2 धमनियों में 100% ब्लॉक और तीसरी धमनी में 70-90% ब्लॉक के साथ धमनियां। उनका हृदय कार्य सामान्य था और सौभाग्य से, हृदय की मांसपेशियों को कोई नुकसान नहीं हुआ था। वह अच्छी तरह से ठीक हो गये हैं और अभी डिस्चार्ज किया जा रहा है।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

आपको बता दें कि सुनील ग्रोवर की चार बाईपास सर्जरी हुई है। ऑपरेशन के बाद उनकी पूरी तरह से रिकवरी हुई और सर्जरी के 7 दिन बाद 3 फरवरी को उन्हें छुट्टी दे दी गई। वह अच्छी तरह से ठीक हो गए हैं। उनके सर्जरी करने वाले डॉक्टर रमाकांत पांडा में कहा कि “सुनील ने आंतरिक स्तन धमनियों के इस्तेमाल की वजह से धमनी ग्राफ्ट पा लिए हैं। इसलिए उनके लॉन्ग टर्म रिजल्ट अच्छे होंगे। वे प्रॉपर डायट, केयर, योगा, एक्सरसाइड, मेडिसन के जरिए नॉर्मल लाइफ जी सकेंगे। वो पॉजिटिव शख्स हैं।”

कॉमेडियन सुनील ग्रोवर की सर्जरी के बारे में मशहूर अभिनेत्री सिमी ग्रेवाल ने ट्विटर पर भी जानकारी दी थी। अभिनेत्री ने ट्वीट में कॉमेडियन की सर्जरी पर हैरान होने की बात कही थी। उन्होंने लिखा कि “मैं ये जानकर हैरान हूं कि सुनील ग्रोवर की हार्ट सर्जरी हुई है। हमारे दिल को खुशियों और हंसी से भरने वाले… आज वो इस तरह से हैं। मैं उनकी जल्दी रिकवर होने की दुआ करती हूं। वे जबरदस्त टैलेंट हैं और मैं उनकी बहुत बड़ी फैन हूं।”

जब सुनील ग्रोवर की हार्ट सर्जरी के बारे में पता चला तो फैंस काफी परेशान हो गए थे। वह लगातार अभिनेता के सेहतमंद होने की दुआ कर रहे थे। यकीनन फैंस की ये दुआएं काम आईं हैं। सुनील ग्रोवर को उनके कॉमेडी कैरेक्टर्स के लिए जाना जाता है। कॉमेडी विद कपिल और द कपिल शर्मा शो जैसे सफल टेलीविजन शो में उन्होंने गुत्थी और डॉ मशहूर गुलाटी का लोकप्रिय किरदार निभाकर फैंस के दिलों में अपने लिए एक अलग ही जगह बनाई है। वहीं गुत्थी और रिंकू देवी के रोल में उन्होंने लोगों को खूब हंसाया है। इतना ही नहीं बल्कि वह कानपुर वाले खुराना और गैंग्स और फिल्मीस्तान में भी अभिनय कर चुके हैं।