किसी एक्ट्रेस से कम नहीं हैं कॉमेडियन सुनील ग्रोवर की Wife, खूबसूरती देखते ही हो जाएंगे कायल

मशहूर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर को आज किसी पहचान की जरूरत नहीं है। सुनील ग्रोवर ने अपनी जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग से लाखों लोगों को अपना फैन बनाया है। उनके मुंह से निकला एक एक शब्द उनके दर्शकों को हंसाए बिना नहीं रहता। अब चाहे उनका मशहूर गुलाटी का किरदार हो, रिंकू भाभी का या फिर गुत्थी का किरदार, हर रोल में सुनील ने दर्शकों को जमकर हंसाने में कोई कमी नहीं छोड़ी। लेकिन आज सुनील ग्रोवर की कॉमेडी नहीं बल्कि उनकी पत्नी आरती ग्रोवर की बात करने जा रहे हैं।

इंटीरियर डिजाइनर हैं आरती ग्रोवर-

सिनेमा और टीवी की दुनिया से दूर सुनील ग्रोवर की पत्नी आरती ग्रोवर बेहद सिंपल लाइफ पसंद करती हैं। लेकिन उनकी खूबसूरती बॉलीवुड की एक्ट्रेस से कम नहीं हैं। खूबसूरती को लेकर चर्चा में आईं आरती ग्रोवर पेशे से एक इंटीरियर डिजाइनर हैं। हालांकि आरती बाकी लोगों के तरह सोशल मीडिया पर उतनी एक्टिव नहीं रहती। लेकिन उनके पति सुनील ग्रोवर अक्सर अपने सोशल मीडिया पर परिवार के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। आपको बता दें कि दोनों का एक बेटा भी है जिसका नाम मोहन ग्रोवर है। अक्सर काम से फुर्सत मिलने के बाद आरती अपने बेटे मोहन के साथ समय बिताना पसंद करती हैं। वहीं सुनील ग्रोवर भी काम से समय निकालकर अपने परिवार के साथ समय बिताते दिखाई देते हैं।

पहले पत्नी को सुनाते हैं जोक्स-

वहीं बात अगर आरती ग्रोवर की करें तो भले ही आरती सुर्खियों में आने से बचती हों लेकिन जब भी उनकी तस्वीर सामने आई है तो उनकी खूबसूरती का हर कोई कायल हुआ है। आपको बता दें कि सुनील ग्रोवर की पत्नी आरती काफी सादगी पंसद इंसान हैं और वो बॉलीवुड या छोटे पर्दे की पार्टियों में जाना भी बहुत कम पसंद करती हैं। एक इंटरव्यू के दौरान सुनील ग्रोवर ने बताया कि टीवी पर आने से पहले जोक्स अपनी पत्नी को सुनाते हैं और अगर उनके जोक्स उनकी पत्नी को हंसाने में कामयाब हो जाते हैं तो वो बाकी के लोगों को भी जोक्स सुनाते हैं।

करोड़ों रूपये की होती है कमाई-

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सुनील ग्रोवर की 2.5 मिलियन यूएस डॉलर नेट वर्थ है जो भारतीय रुपए में करीब 18 करोड़ है। सुनील की सलाना इनकम 3 करोड़ रुपए से ज्यादा है और वो टीवी में काम करने के लिए वह एक एपिसोड का 10-15 लाख रुपए चार्ज करते हैं और मूवी के लिए 25-30 लाख।

मशहूर गुलाटी ने दी पहचान-

आपको बता दें कि सुनील ग्रोवर ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत साल 1996 में फिल्म प्यार तो होना ही था से की थी। इस फिल्म में सुनील के साथ अजय देवगन, काजोल और ओमपूरी मुख्य भूमिका में दिखाई दिए थे। हालांकि पर्दे पर फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी लेकिन सुनील ग्रोवर के काम को काफी पसंद किया गया था। वहीं सुनिल ग्रोवर को असली पहचान कपिल शर्मा के शो द कपिल शर्मा शो में जाकर मिली। उन्होंने डॉक्टर मशहूर गुलाटी के किरदार ने लाखों लोगों के सामने अपनी कॉमेडी का लोहा मनवाया है। आज वह अपनी मेहनत से बॉलीवुड और टीवी पर एक अलग मुकाम पर है और करोड़ों की संपत्ति के मालिक भी हैं।