केएल राहुल संग बेटी अथिया शेट्टी की शादी को सुनील शेट्टी ने किया कन्फर्म , वेडिंग को लेकर कही ये खास बात

बॉलीवुड के अन्ना कहे जाने वाले सुनील शेट्टी इंडस्ट्री के बेहद पॉपुलर और सफल अभिनेताओं में से एक है जिन्होंने अपने दमदार अभिनय के बदौलत फिल्म इंडस्ट्री में बेशुमार नाम और शोहरत कमाया है| आज हम बात करने जा रहे हैं सुनील शेट्टी की लाडली बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी के बारे में जो कि इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर काफी ज्यादा चर्चाओं में बनी हुई है|

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि अथिया शेट्टी काफी समय से भारतीय क्रिकेट टीम के जाने-माने क्रिकेटर केएल राहुल के साथ रिलेशनशिप में है और यह दोनों एक दूसरे को लंबे समय से वेट कर रहे हैं| सोशल मीडिया पर भी यह कपल एक दूसरे के प्रति अपना प्यार जताने का कोई भी मौका नहीं छोड़ता और अक्सर ही इन दोनों की रोमांटिक तस्वीरें इंटरनेट पर धमाल मचाती रहती है| वही अथिया शेट्टी और केएल राहुल के फैंस इन दोनों की जोड़ी को बेहद पसंद करते हैं और अब इन दोनों की शादी का लोगों को बेसब्री से इंतजार है|

अथिया शेट्टी और केएल राहुल को लेकर काफी समय से यह चर्चाएं चल रही है कि यह दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं और जहां एक तरफ लोगों को इस कपल की शादी का बेसब्री से इंतजार है वही अब अथिया शेट्टी के पिता सुनील शेट्टी ने एक इवेंट के दौरान अपनी बेटी की शादी की पुष्टि कर दी है जिसके बाद से ही अथिया शेट्टी और केएल राहुल जबरदस्त सुर्खियों में छाए हुए हैं|

दरअसल हाल ही में सुनील शेट्टी एक इवेंट में शामिल हुए जहां पर पपराजी ने उनसे अथिया शेट्टी की शादी को लेकर सवाल पूछे और तब इस सवाल का जवाब देते हुए सुनील शेट्टी ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि,” जल्द होगी..”|गौरतलब है कि इसके पहले सुनील शेट्टी ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया था कि अथिया शेट्टी और राहुल दोनों अपने-अपने वर्क कमिटमेंट में व्यस्त है और इसके बाद ही दोनों शादी करेंगे|

सुनील शेट्टी ने यह भी कहा कि उनकी बेटी अथिया शेट्टी के क्रिकेटर बॉयफ्रेंड के काफी सारे दौरे हैं और शादी तो 1 दिन में नहीं हो सकती और इस वजह से जब दोनों अपने अपने काम से खाली होने के बाद ही शादी का कार्यक्रम होगा| वही अब अपने लेटेस्ट इंटरव्यू के दौरान सुनील शेट्टी ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि अथिया शेट्टी और केएल राहुल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं | सुनील शेट्टी अपनी बेटी की शादी बहुत ही धूमधाम से करेंगे और यह शादी बॉलीवुड की सबसे चर्चित और महंगी शादियों में से एक होगी|

गौरतलब है कि अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने पिछले साल 2021 में अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया था और इस कपल ने एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान इस बात की पुष्टि की थी कि साल 2023 की शुरुआत में दोनों की शादी होने की संभावना है | वही बीते 5 नवंबर 2022 को अथिया शेट्टी ने अपना 30 वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था |

इस मौके पर केएल राहुल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से बर्थडे गर्ल की तस्वीरें साझा कर उन्हें जन्मदिन की बधाइयां दी थी| इस पोस्ट को साझा करते हुए केएल राहुल ने लिखा था कि,” हैप्पी बर्थडे मेरी, आप सब कुछ बेहतर बनाती हैं।” इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए एक्ट्रेस ने ‘लव यू’ लिखा था।