कुछ इस तरह अपना जन्मदिन मनाते नजर आये सनी देओल, बेटे करण और पिता धर्मेन्द्र नें अनोखे अंदाज़ में दी बधाईयाँ

घायल, बॉर्डर, गदर, घातक और अर्जुन जैसी बड़ी और हिट फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से लाखों दिलों पर राज करने वाले जाने माने बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल अपना 64वा जन्मदिन मना रहे हैं| 90 के दशक में सनी देओल इंडस्ट्री का एक बेहद जाना माना चेहरा रहे हैं| और हमेशा ही अपने टाइमिंग और एक अलग अंदाज़ में डायलाग डिलीवरी के लिए सनी देओल जाने गये हैं| ऐसे में आज इनके जन्मदिन के अवसर पर इन्हें बॉलीवुड के सितारों के साथ इनके लाखों फैन्स की तरफ से भी ढेरों बधाईयाँ मिल रही हैं|

साल 1983 में आई फिल्म बेताब से सनी देओल नें बॉलीवुड में बेद्यु किया जिसमे इनके साथ मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस और पटौदी खानदान की बहु अमृता सिंह नजर आई थीं| अमृता के साथ सनी की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था और इनकी इस पहली फिल्म को भी लोगों का काफी प्यार मिला था| साथ ही कुछ सालों बाद सनी को उनकी फिल्म बेताब के लिए फिल्मफेयर में बेस्ट एक्टर के अवार्ड के लिए भी नोमिनेट किया गया था| और सभी बच्चों में शायद सनी देओल ही ऐसे रहे जिन्होंने अपने पिता धर्मेन्द्र की तरह इंडस्ट्री में अपना नाम बनाया|

वहीँ सनी जहाँ एक तरफ फैन्स की विशेज ले रहे हैं और सभी धन्यवाद दे रहे हैं| तो दूसरी तरफ अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर इन्होने अपने जन्मदिन की कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं| इन तस्वीरों आमने अभिनेता अपना बर्थडे केक काटते देखे जा सकते है| इस तस्वीर में सनी काफी खुश नजर आ रहे हैं और इसके नीचे इन्होने कैप्शन में लिखा है- ‘Love you all for all the love you give me.’

 

View this post on Instagram

 

Happy birthday to the greatest soul! A brother! A Father! A Friend! ❤️ @iamsunnydeol

A post shared by Bobby Deol (@iambobbydeol) on

तमाम चाहने वालो के बीच इनके परिवार के सदस्यों नें भी इन्हें एक अनोखे अंदाज़ में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं| इनके परिवार के सदस्यों में शामिल इनके भाई बॉबी देओल नें इन्हें जन्मदिन पर बधाई देते हुए इनकी एक तस्वीर शेयर की जिसके साथ उन्होंने लिखा है- ‘Happy birthday to the greatest soul! A brother! A Father! A Friend!’ जिसपर कई चाहने वालों नें इन्हें जन्मदिन की दी हैं|

वहीँ इनके पिता धर्मेन्द्र भीई इन्हें जन्मदिन की बधाइयां देने में पीछे नही रहे| सभी से अलग उन्होंने अपने बेटे की एक यंग एज की एक तस्वीर को पोस्ट करते हुए पिता धर्मेन्द्र नें बेटे सनी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं| धर्मेन्द्र नें साथ ही तस्वीर के साथ एक खूबसूरत कैप्शन भी दिया है| धर्मेन्द्र नें लिखा है- ‘लव यू जेली, जीते रहो…| मेरी आत्मा की आवाज..आप ही तो हैं|’

कम ही लोगों को पता है के सनी देओल का एक बेटा भी है| बता दें के सनी के इस बेटे का नाम करण देओल है और अगर बात करने सनी देओल की शादी की तो इन्होने एक एनआरआई लडकी पूजा से शादी की है जिसके साथ आज ये काफी खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं| वहीँ अगर बात करें इनके फ़िल्मी करियर की तो हम सभी को यह पता है के लम्बे वक्त के अन्तराल से इन्होने फिल्मों को अलविदा कह दिया है|

हालाँकि सनी देओल इन दिनों राजनीती के क्षेत्र में अपना हाथ अजमा रहे हैं जिसमे वो काफी कामयाब होते भीई देखे जा रहे हैं|