अपने वक्त की हिट थी माधुरी दीक्षित और सनी देओल की जोड़ी, फिर भी साथ की महज़ एक ही फिल्म, एक्ट्रेस नें बताई ऐसी वजह

अपनी दमदार डायलाग डिलीवरी और टाइमिंग के साथ साथ एक्शन के लिए जाने जाने वाले मशहूर बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल आज इंडस्ट्री का एक नामी चेहरा बन चुके हैं| अपने फ़िल्मी करियर में इन्होने एक से बढ़कर एक फिल्मे दी हैं और इन्ही फिल्मों के चलते सनी देओल क एक बहुत ही बड़ा फैनबेस भी है| अगर बात करें बॉलीवुड में कदम रखने की तो सनी नें फिल्म बेताब के जरिये अपने डेब्यू किया था और अपने इस डेब्यू में सनी सफल भी रहे थे और इनकी साल 1984 में आई यह फिल्म भी सुपरहिट गयी थी|

और इसी दौर की एक एक्ट्रेस थीं माधुरी दीक्षित जो के आज बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की कुछ सबसे कामयाब अभिनेत्रिओं की सूची में शामिल हो चुकी हैं| पर क्या आप जानते है के माधुरी दीक्षित नें भी बॉलीवुड में सनी देओल संग ही कदम रखा था और दोनों ही अपने अपने करियर में काफी अच्छा परफॉर्म कर रहे थे| पर अगर बात करें एक दुसरे संग फ़िल्में करने की तो इन दोनों की एक साथ महज़ एक ही फिल्म है और इस एक फिल्म का रेस्पोंस भी काफी अच्छा देखने को मिला था|

यह फिल्म त्रिदेव थी और इस फिल्म में इनकी जोड़ी को लोगों नें ख़ासा पसंद भी किया था| पर यहाँ सोचने वाली बात यह रही के जब इन दोनों का करियर लगभग साथ ही चला और दोनों ही अपने वक्त के फेमस स्टार्स रहे तो तो फिर क्यों एक साथ दोनों नें एक फिल्म के बाद कोई अन्य फिल्म क्यों नही की| ऐसे में आज की ओनी इस पोस्ट के जरिये हम इसी राज से पर्दा हटाने जा रहे हैं|

बता दें के माधुरी दीक्षित के साथ फ़िल्में करने में शी देओल को कोई ऐसी दिकत नही थी पर उन्हें अधिकतर एक्शन फ़िल्में मिल रही थी और इसके पीछे की वजह थी सनी की दमदार एक्शन परफॉरमेंस जो के दर्शकों को काफी पसंद आ रही थी| वहीँ माधुरी दीक्षित नें एक इंटरव्यू में बताया था के उन्हें उन दिनों उन्हें फॅमिली ड्रामा, रोमांटिक और कॉमेडी फ़िल्में मिल रही थीं| और यही कारण रहा के माधुरी और सनी एक साथ फ़िल्में नही कर पाए| ऐसे में ऐसा कहा जा सकता है के एक दुसरे संग पसंद की फ़िल्में न मिल पाने के चलते इनकी जोडियाँ सफल नही हो सकी|

हालाँकि यह कहना भी गलत नही होगा के अपने अपने करियर में ये दोनों काफी हद तक सफल रहे थे और जहाँ एक तरफ सनी देओल ने अपने करियर में बॉलीवुड की लगभग हर एक्ट्रेस के साथ फ़िल्में की थी वहीँ दूसरी तरह माधुरी दीक्षित का नाम भी बॉलीवुड भी बॉलीवुड के कई बड़े अभिनेताओं संग नजर आ चुकी हैं| और हर बार इन्होने अपनी दमदार एक्टिंग से यह साबित किया है के कैसे अपनी मेहनत से किसी फिल्म को हिट बनाया जा सकता है|

पर एक वक्त बाद सनी देओल नें फ़िल्में करनी लगभग खत्म ही कर दी थी जिसके बाद से आज तक इन्हें फिल्मों में नही देखा गया वहीँ माधुरी नें अपने करियर की शुरुआत के बाद से ही कभी पीछे मुड़कर नही देखा|