सबसे छिपाकर सनी देओल नें की शादी, आज भी पत्नी पूजा रहती हैं लाइमलाइट से दूर

अपनी दमदार और रीयलिस्टिक एक्टिंग से लाखों लोगों एक दिलों पर राज़ करने वाले एक्टर सनी देओल एक वक्त तक बॉलीवुड के बेहद जाने माने अभिनेता रहे हैं| इनके नाम ग़दर, घायल, सलाखें और दामिनी जैसी कुछ सुपरहिट फ़िल्में हैं| साल 1956 को 19 अक्टूबर की तारिख को जन्मे सनी देओल को उनके डायलाग डिलीवरी के लिए भी एक अलग पहचान मिली हुई हैं| जिसके वजह से आज इनके पास आज भी एक बड़ा फैनबेस मौजूद है| पर फिर भी अन्य सितारों की तरह ये अपनी असल जिंदगी को कभी भी लाइमलाइट में लाते नही देखे जाते| यहाँ तक के आज भी इनकी शादी के बारे में बहुत कम ही लोगों को पता है|

बॉलीवुड में इनके संग किया डेब्यू

जानी मानी बॉलीवुड एक्ट्रेस और पटौदी खानदान की बहु अमृता सिंह के साथ इन्होने साल 1982 में फिल्म बेताब के जरिये डेब्यू किया और धीरे धीरे ये इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम बनकर भी उभर गये| इसके बाद सनी की साल 1990 में एक और सुपरहिट फिल्म आई जिस नाम था घायल जिसके बाद इन्हें और अधित प्रसिद्धि हासिल हुई और इन्हें इसके लिए फिल्मफेयर भी मिला| इसके बाद इन्होने अपनी लाइफ चेंजिंग फिल्म की जिसका नाम था ग़दर: एक प्रेम कथा|

छुपायी शादी की खबर

वहीँ अगर बात करें इनकी नीजी जिंदगी के सबसे अहम फैसले की तो वः इनकी शादी का रहा| सनी नें एक एनआरआई लडकी पूजा से साल 1984 में ही शादी रचा ली थी जिसे के उन्होंने लम्बे वक्त तक मीडिया से छिपाकर रखा| बताया जाता है के ऐसा इन्होने परिवार के कहने पर किया था जिससे के इन्हें आने वाले वक्त में अधिक प्रसिद्धि मिले| अब इस बात में कितनी सच्चाई है यह सनी को ही पता होने वाली है|

अमृता सिंह रहा रिश्ता

वहीँ जब सनी दो अमृता संग फिल्म बेताब में देखे गये थे तब से लगातार ऐसी खबरें देखने को मिल रही थीं के अमृता के साथ सनी का अफेयर चल रहा है| हालाँकि इसी बीच अमृता को सनी देओल की शादी के बारे में पता चल गया और उन्होंने इनसे दूरी बना ली| और जहाँ एक तरफ सनी देओल अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गये| वहीं दूसरी तरफ अमृता सिंह भी सैफ अली खान के प्यार में आ गयीं और इनसे शादी कर ली| हालाँकि सैफ संग भी इनका रिश्ता अधिक वक्त तक नही चल सका|

डिम्पल कपाडिया संग भी आया नाम

वहीं सनी की जिंदगी में एक और बड़ा शामिल हुआ था जिनसे के इनके अफेयर की खबरों नें एक वक्त जोर पकड़ा था| ये कोई और नही बल्कि फिल्म अर्जुन के दौरान इनके नजदीक आई एक्ट्रेस डिम्पल कपाडिया रही| हालाँकि कुछ सालों बाद ही डिम्पल के साथ भी इनका रिश्ता खत्म हो गया और फिर डिम्पल की जिंदगी में आ गये सदी के पहले सुपरस्टार और दिग्गज अभिनेता राजेश खन्ना जिनके संग शादी कर ये भी जिंदगी में सेटल हो गयीं| हालाँकि सभी भी डिम्पल और सनी देओल दोनों नें ही मीडिया के सामने अपने इस रिश्ते का कोई ज़िक्र नही किया|

आज की कहें तो सनी देओल फ़िल्मी दुनिया से काफी दूर हैं और राजनीती के मैदान में एक मजबूत नाम बने हुए हैं|