सनी लियॉन नें मेकअप करवाते हुए शेयर किया विडियो, बताई जल्द काम पर लौटने की बात, यहाँ आयेंगी नजर

आज सनी लियॉन बॉलीवुड का एक बहुत बड़ा चेहरा बन चुकी हैं और आज हिंदी फिल्म जगत में इनकी पहचान इतनी अधिक बढ़ चुकी है के इनके फिल्मों के साथ साथ असल जिंदगी में लाखों दीवाने मौजूद है|इनके चाहने वालों का अंदाजा आप इनकी सोशल मीडिया फालोविंग को देखकर लगा सकते हैं जहाँ न केवल इनके लाखों की गिनती में फालोवर्स हैं बल्कि सभी ख़ासा एक्टिव भी रहते हैं और इनकी शेयर की गयी तस्वीरों और वीडियोस पर भी प्यार जताते देखे जाते है| ऐसे में आज की हमारी यह पोस्ट भी सनी के शेयर किए गये एक विडियो पर ही होने वाली जिसमे अपने फैन्स के लिए इन्होने कुछ अनाउंसमेंट की है|

अगर आपको याद न हो तो हम आपको बता दें के देश में कोरोना के हालातों को ध्यान में रखते हुए सनी इस साल के जून महीनें से ही लोस एंजलिस में रह रही थी| पर अब वो एक बार फिर से मुबई लौट आई है| ऐसे में सनी नें एक विडियो शेयर किया है जिसमे इन्होने अपने फैन्स को बताया जल्द ही ये काम पर लौटने वाली हैं| बता दें के अपने इन्स्टाग्राम के सोशल मीडिया अकाउंट के जरिये अभिनेत्री नें यह सभी अनाउंसमेंट की हैं|

अपनी पूरी टीम के साथ सनी नें बीते दिन एक विडियो शेयर किया जिसमे ये अपनी टीम के तमाम मेम्बेर्स और अपने मेकअप आर्टिस्ट्स संग देखि जा सकती हैं| सनी का यह video एक वैनिटी वन में शूट हुआ लग रहा है जिसे नीचे कैप्शन में अभिनेत्री नें लिखा है- ‘काम पर वापस’ और इसे साथ सनी नें अपने दो मेम्बेर्स को टैग भी किया है जो के शायद उनके मेकअप आर्टिस्ट ही हैं| इस विडियो में एक क्रीम कलर की ऑउटफिट में हमेशा की तरह सनी बेहद खूबसूरत लग रही हैं|

वहीँ बीते कुछ दिनों पहले सनी का एक इंटरव्यू भी हुआ था जिसमे इन्होने बताया था के अपने घर मुंबई आने के लिए वो काफी बेताब हैं| यह सब सनी नें तब बताया जब उनसे पुछा गया के कब वो वापस मुंबई लौटने वाली है| इसपर सनी नें बताया था के जैसे ही इंटरनेशनल उड़ाने शुरू हो जायेंगी और देश में कोरोना के हालात कुछ काबू होने लगेंगे तो वो मुंबई लौट आएँगी| आगे उन्होंने बताया के कभी भी उनका मुंबई छोड़कर बाहर जाने का खुद से मन नही था पर उन्हें कुछ बातों को श्यान में रखते हुए जाना पड़ा|

https://www.instagram.com/p/CHW_6M6DzAo/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

सनी नें बताया जिस वक्त वो मुंबई से गयी थी वह उनके रिश्तों के लिए बेहद जरूरी था क्योंकि उन दिनों उनके पति डेनियल की माँ और परिवार को उनकी जरूरत थी और सनी का उन दिनों वहां रहना अधिक जरूरी था| आगे उन्होंने बताया के सभी की तरह वो भी उस मुश्किल घडी में परिवार संग वक्त बिताना चाहती थी और इसीलिए उन्होंने मुंबई से बाहर जाकर सभी के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का प्लान किया|

वहीँ अगर बात करें आने वाले वक़्त की तो जल्द ही सनी ‘बुलेट्स’ में नजर आने वाली है| एमएक्स प्लेयर की इस सीरीज में इनके साथ मशहूर सीरियल एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना भी देखी जाने वाली हैं|