सुपरस्टार रजनीकांत बेटी ऐश्वर्या संग पहुंचे वेंकटेश्वर मंदिर, भक्ति में लीन नजर आए एक्टर

रजनीकांत अपने आप में ही एक पहचान हैं, यह किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। दक्षिण फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत की प्रसिद्धि सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व भर में विख्यात है। रजनीकांत एक ऐसे अभिनेता हैं जिन्होंने अपने अभिनय से साउथ ही नहीं बल्कि बॉलीवुड में भी अपना लोहा मनवाया है। आज भी युवाओं में उनको लेकर क्रेज देखने को मिलता है। अपने एक्शन से रजनीकांत युवा कलाकारों को भी टक्कर देते हैं।

साउथ इंडिया ही नहीं बल्कि हमारे देश से लेकर दुनियाभर में सुपरस्टार रजनीकांत के चाहने वालों की संख्या लाखों-करोड़ों में है। वहीं उनकी हर फिल्म को देखने के लिए फैंस हमेशा उत्सुक रहते हैं। रजनीकांत की जब भी कोई फिल्म रिलीज होती है, तो वह हाउसफुल हो जाती है। रजनीकांत की गिनती सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सुपरस्टार्स में होती है। इन सबके बीच साउथ सुपरस्टार रजनीकांत हाल ही में गुरुवार को तिरुमाला स्थित श्री वेंकटेश्वर मंदिर पहुंचे।

अभिनेता ने मंदिर में सुप्रभात सेवा में भाग लिया। ऐसे में पुजारियों के साथ मिलकर कई अनुष्ठान पूरे किए। इस दौरान उनके साथ उनकी बेटी ऐश्वर्या भी मौजूद थीं। रजनीकांत ने अपनी बेटी के साथ भगवान का आशीर्वाद लिया। इस दौरान की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

बेटी ऐश्वर्या के साथ वेंकटेश्वर मंदिर पहुंचे रजनीकांत


— Ashish (@KP_Aashish) December 15, 2022

आपको बता दें कि रजनीकांत ने हाल ही में अपना 72वां जन्मदिन मनाया था। इसी खुशी में रजनीकांत अपनी बेटी ऐश्वर्या के साथ मंदिर आराधना करने के लिए पहुंचे।सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों और वीडियो में देखा जा सकता है कि रजनीकांत मुख्य द्वार से अपनी बेटी ऐश्वर्या के साथ मंदिर में पहुंचे और भगवान के दर्शन किए।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आज रजनीकांत कडपा में पेड्डा दरगाह का दौरा भी करने जाने वाले हैं। अपनी बेटी के साथ अभिनेता अमीन पीर दरगाह यानी पेड्डा का नमाज अदा करेंगे।

फैंस हैं क्रेजी

आपको बता दें कि साउथ सुपरस्टार रजनीकांत के फैंस को लेकर कई किस्से मशहूर हैं, जिनमें से कुछ ऐसे हैं जो हमेशा से ही चर्चा का विषय बने रहते हैं। वहीं अगर हम आपको एक किस्से के बारे में बताएं तो रजनीकांत के एक फैन ने उनका जन्मदिन मनाने के लिए अपनी पत्नी के गहने तक बेच दिए थे। इतना ही नहीं बल्कि एक और फैन ने तो उनकी फिल्म देखने के लिए हेल्थ को भी रिस्क में डाल दिया था। दरअसल, डॉक्टर के मना करने के बाद भी फैन ने रेस्ट नहीं लिया और बाद में सिनेमाघर में मृत पाया गया था।

रजनीकांत का वर्क फ्रंट

वहीं अगर हम साउथ सुपरस्टार रजनीकांत के वर्क फ्रंट की बात करें, तो रजनीकांत के पास काफी बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। फिलहाल रजनीकांत फिल्म “जेलर” की शूटिंग में काफी व्यस्त चल रहे हैं। इस फिल्म का फैंसी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म 2023 की पहली तिमाही में रिलीज होगी। इसके साथ ही अभिनेता अपनी बेटी की फिल्म में भी नजर आने वाले हैं। बताते चलें कि रजनीकांत के फैंस की दीवानगी उनके प्रति इस तरह है कि उनकी फिल्म रिलीज होने पर स्टेट हॉलीडे घोषित कर दिया जाता है।