राजा-महाराजाओं की तरह जिंदगी जीते हैं रजनीकांत, देखिए इनके आलीशान आशियाने की झलक

सुपरस्टार रजनीकांत को भला कौन नहीं जानता। यह एक ऐसा नाम है, जिससे आज शायद ही कोई अपरिचित हो। वैसे कहने के लिए तो रजनीकांत दक्षिण फिल्मों के सुपरस्टार हैं परंतु इनकी प्रसिद्धि सिर्फ भारत में नहीं है बल्कि पूरे देश भर में है। रजनीकांत किसी के परिचय के मोहताज नहीं हैं। देशभर के सभी लोग इनको अच्छी तरह से जानते हैं। आपको बता दें कि रजनीकांत के नाम से मशहूर इस सुपरस्टार का पूरा नाम शिवाजीराव गायकवाड है। रजनीकांत ने अपने जीवन में बहुत संघर्ष किया है और कड़ी मेहनत से वह जमीन से उठकर आसमान तक पहुंचे हैं।

अभिनेता बनने से पहले रजनीकांत बैंगलोर ट्रांसपोर्ट सर्विस में बस कंडक्टर के पद पर काम करते थे। उन्होंने मद्रास फिल्म इंस्टीट्यूट में एक्टिंग में डिप्लोमा लेने के लिए एडमिशन लिया था। अपनी कड़ी मेहनत और लगन के बलबूते रजनीकांत आज सुपरस्टार बने हैं। यह अपनी दमदार एक्टिंग से लाखों लोगों के दिलों पर राज करते हैं। हाल ही में रजनीकांत को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की गई थी परंतु रजनीकांत का यहां तक का सफर इतना आसान नहीं रहा। करियर के शुरुआती दिनों में रजनीकांत ने बहुत सी कठिन परिस्थितियों का सामना किया है।

रजनीकांत आज करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं और यह भारतीय सिनेमा में सबसे अधिक कमाने वाले अभिनेताओं की लिस्ट में शामिल हैं। रजनीकांत का चेन्नई में एक आलीशान आशियाना है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से सुपरस्टार रजनीकांत के खूबसूरत आलीशान बंगले की कुछ तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं। रजनीकांत ने अपने फिल्मी करियर में सैकड़ों फिल्मों में काम किया है और उन्होंने ढेर सारी सुपरहिट फिल्में भी दी हैं। देशभर में रजनीकांत के फैंस की कमी नहीं है। फैंस उन्हें भगवान की तरह पूजते हैं। रजनीकांत के चेन्नई में स्थित उनका बंगला बेहद खूबसूरत है।

आपको बता दें कि सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी सौंदर्या सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और वह अपने सोशल मीडिया हैंडल से कई तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जिन तस्वीरों में उनके आलीशान बंगले की झलक देखी जा सकती है। रजनीकांत के आलीशान बंगले में हर चीज का ध्यान रखा गया है। प्रवेश द्वार से लेकर गार्डन तक की सभी खूबसूरती देखते बनती है।

रजनीकांत का घर बाहर से जितना खूबसूरत और भव्य नजर आता है उतना ही अंदर से भी है। घर के अंदर ऐशो-आराम से संबंधित सभी प्रकार की चीजें उपलब्ध हैं। अगर हम घर के अंदर की सजावट की बात करें तो सजावट बेहद सादगी से भरी हुई है परंतु यह बेहद खूबसूरत नजर आती है। रजनीकांत का आशियाना अच्छे से अच्छे फाइव स्टार होटल को भी मात देता है।

अगर हम रजनीकांत के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने साल 1983 में हिंदी फिल्म अंधा कानून से बॉलीवुड इंडस्ट्री में एंट्री की थी। इसके बाद रजनीकांत लगातार सफलता के मार्ग पर आगे बढ़ते गए। रजनीकांत को फिल्म इंडस्ट्री के अनेक पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। रजनीकांत को अब सिनेमा के सर्वोच्च सम्मान दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से भी सम्मानित किया जाएगा। रजनीकांत एक ऐसे अभिनेता हैं, जिन्होंने अपनी शानदार और दमदार एक्टिंग से देशभर के लोगों के दिलों में एक अलग ही जगह बनाई है।