अक्टूबर का “सूर्य ग्रहण” इन राशि वाले लोगों के लिए रहेगा बहुत अशुभ, अभी से हो जाएं सावधान

सूर्य ग्रहण को खगोलीय घटना कहा जाता है परंतु विज्ञान, ज्योतिष, और धार्मिक तीनों ही नजरिए से ग्रहण का विशेष महत्व माना गया है। जब पृथ्वी का एक हिस्सा चंद्रमा की छाया से घिर जाता है, तब सूर्य ग्रहण खगोलीय रूप से घटित होता है। धार्मिक दृष्टि से देखा जाए तो ग्रहण लगना अशुभ माना जाता है। सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर को मंगलवार के दिन तुला राशि में लगने जा रहा है। साथ ही इस ग्रहण की अवधि 4 घंटे 3 मिनट की होगी। 25 अक्टूबर को पड़ने वाला सूर्य ग्रहण साल का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण है। यह ग्रहण भारत में दिखाई देगा।

बता दें कि धर्म-ज्योतिष में सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण को शुभ नहीं माना जाता है। इसी वजह से ग्रहण के दौरान कुछ भी खाने-पीने और शुभ काम करने की मनाही की जाती है। क्योंकि अक्‍टूबर में यह सूर्य ग्रहण दीपावली के ठीक अगले दिन लगने वाला है। इसी वजह से ज्यादा चिंता का विषय है। गोवर्धन पूजा पर भी सूर्य ग्रहण का साया रहने वाला है। वहीं ऐसी पांच राशि वाले लोग हैं जिनके लिए साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण शुभ नहीं कहा जा सकता। तो चलिए जानते हैं सूर्य ग्रहण का इन पांच राशि वालों पर क्या असर रहेगा।

वृषभ राशि

जिन लोगों की वृषभ राशि है, उनके लिए यह सूर्य ग्रहण अच्छा नहीं रहेगा। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, इस राशि वाले लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है। इन लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। लिहाजा स्वास्थ्य के प्रति आपको सजग रहना होगा। सेहत के प्रति लापरवाही करना बिल्कुल भी ठीक नहीं है।

मिथुन राशि

जिन लोगों की मिथुन राशि है, उनके लिए यह सूर्यग्रहण ठीक नहीं रहेगा। इस राशि वाले लोगों की नौकरी या व्यापार में कोई ऐसा बदलाव हो सकता है, जो आपको नुकसान करवा सकता है। अगर आप कोई भी महत्वपूर्ण फैसला ले रहे हैं, तो इस समय के दौरान बहुत सोच समझ कर लेना होगा। इसके अलावा आर्थिक हानि होने की भी संभावना बनी हुई है।

कन्या राशि

जिन लोगों की कन्या राशि है, उनके लिए भी दिवाली पर लग रहा सूर्य ग्रहण अच्छा नहीं रहने वाला है। जो लोग विदेशों से जुड़ा हुआ व्यापार करते हैं, उनको इस समय के दौरान कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचना होगा अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है। आपके खर्चों में वृद्धि होगी। कुल मिलाकर इस समय के दौरान आपको काफी सावधान रहने की आवश्यकता है, क्योंकि एक गलत निर्णय आपकी परेशानी का कारण बन सकता है।

तुला राशि

तुला राशि में ही यह सूर्य ग्रहण लगेगा। इसी वजह से इस ग्रहण का सबसे ज्यादा असर तुला राशि वाले लोगों पर ही पड़ने वाला है। इस राशि वाले लोगों को धन हानि होने की संभावना बनी हुई है। इसके अलावा स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ने की संभावना है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले लोगों को दिवाली के अगले दिन लग रहा सूर्य ग्रहण हानि पहुंचा सकता है। उन्हें आर्थिक नुकसान होने की आशंका बनी हुई है। इसके अलावा आपको अपनी वाणी पर कंट्रोल रखना होगा क्योंकि कड़वा बोलकर भी नुकसान करवा सकते हैं। परिवार में तनाव उत्पन्न होने की संभावना है।