स्वीडन की लड़की को फेसबुक पर हुआ भारतीय लड़के से प्यार, सात समंदर पार कर भारत आकर की शादी, तस्वीरें वायरल

कहते हैं कि प्यार इस दुनिया का सबसे खूबसूरत अहसास होता है। जो लोग प्यार करते हैं वह अपने प्यार को पाने के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। प्यार में डूबे लोग ना जात-पात को मानते हैं और ना ही सरहदों को पहचानते हैं। आप सभी लोगों ने प्यार से जुड़े हुए ऐसे किस्से बहुत से सुने होंगे, जिसमें किसी देसी लड़के ने विदेशी लड़की को अपना पार्टनर बनाया।

इसी बीच कुछ ऐसा ही जीता जागता उदाहरण उत्तर प्रदेश में स्थित एटा में देखने को मिला है। जी हां, यहां एक देसी लड़के ने स्वीडन की लड़की से शादी की है। इसमें सबसे अहम बात यह रही कि स्वीडिश महिला खुद भारत आई और उसने एटा के लड़के के साथ शादी रचाई। यह खबर कई लोगों के दिल को भी छू रही है। इन दिनों यह खबर काफी चर्चा का विषय बनी हुई है।

देसी दूल्हा विदेशी दुल्हन

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, क्रिस्टन लिबर्ट, शुक्रवार 27 जनवरी को एटा के एक स्कूल में हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार एटा निवासी पवन कुमार से शादी करने के लिए भारत आई। दोनों के प्यार की शुरुआत फेसबुक से हुई थी। दरअसल, क्रिस्टन लिबर्ट और पवन कुमार की मुलाकात कथित तौर पर 2012 में फेसबुक पर हुई थी। पवन कुमार ने देहरादून से बीटेक किया है और वह एक फर्म में बतौर इंजीनियर काम करते हैं।

एएनआई की तरफ से शेयर की गई शादी समारोह के वीडियो और तस्वीरों में देखा जा सकता है कि क्रिस्टन लिबर्ट ने भारतीय शादी के परंपरा के अनुसार कपड़े पहने हुए हैं और वह वरमाला समारोह के दौरान दूल्हे पवन कुमार के गले में वरमाला डालते हुए नजर आ रही हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 10 साल पहले पवन और स्वीडन की क्रिस्टन ने फेसबुक पर एक दूसरे से हाय-हैल्लो करना शुरू किया था। अब 10 साल बाद दोनों ने शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया। स्वीडिश लड़की ने भारत आकर हिंदू रीति-रिवाज से पवन कुमार से शादी रचाई। इन दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।

क्रिस्टन शादी से बेहद खुश

आपको बता दें कि पवन कुमार के परिवार को इस शादी से कोई भी आपत्ति नहीं थी। दूल्हे के पिता गीतम सिंह ने कहा कि बच्चों की खुशी में ही उनकी खुशी है। उन्होंने कहा “हम इस शादी से पूरी तरह सहमत हैं।” वहीं जब क्रिस्टन लिबर्ट से शादी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह इससे पहले भी भारत आ चुकी हैं। उनको भारत बहुत पसंद है और वह इस शादी से बहुत खुश हैं। अब इस शादी को लेकर पूरे कस्बे में जोर शोर से चर्चा चल रही है।


आपको बता दें कि पवन कुमार के पिता गीतम सिंह की अवागढ़ के जलेसर रोड पर साइकिल ठीक करने की दुकान है। पवन कुमार की दोस्ती क्रिस्टन से हुई थी तो पहले तो परिवार में इसको लेकर आपत्ति जताई लेकिन बाद में सब कुछ ठीक हो गया। शुक्रवार को दोनों की हिंदू रीति-रिवाज से धूमधाम से शादी हुई। विदेशी लड़की अपने परिवार के साथ यहां पहुंच गई। शादी करने वाला युवक पवन अपने माता-पिता की इकलौती संतान है। अब इस शादी की खूब चर्चा हो रही है।