प्रोटीन की कमी होने पर शरीर देने लगता है ये संकेत, ना करें लापरवाही अन्यथा सड़ सकते हैं नाखून

ऐसा कहा जाता है कि एक स्वस्थ जीवनशैली ही सफलता की कुंजी होती है। अगर आपका शरीर स्वस्थ रहेगा तो आप अपने कामकाज में ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। वैसे देखा जाए तो वर्तमान समय में लोग अपने कार्यों में काफी व्यस्त रहते हैं, जिसके चलते यह अपने शरीर का बिल्कुल भी ख्याल नहीं रखते हैं। गलत खान-पान और खराब जीवनशैली की वजह से शरीर में बहुत सी बीमारियां जन्म लेने लगती हैं। अगर हमारे शरीर में किसी भी प्रकार के पोषक तत्व की कमी होती है तो हमारा शरीर अलग-अलग तरीकों से हमें इसका संकेत देने लगता है ताकि इस पोषक तत्वों की कमी से संबंधित बीमारियां हमें अपनी चपेट में ना ले पाएं।

अगर हम उदाहरण के रूप में देखें तो अगर हमारे शरीर में कैल्शियम की कमी होगी तो इसकी वजह से हमारी हड्डियों में दर्द होने लगता है और शरीर में अलग-अलग जोड़ो के चटकने की आवाज भी सुनाई देने लगती है इसके अलावा अगर शरीर में प्रोटीन की कमी है तो ऐसी स्थिति में भी शरीर संकेत देने लगता है।

चलिए जानते हैं प्रोटीन की कमी के लक्षणों के बारे में

  • अगर हमारे शरीर में कैल्शियम की कमी होती है तो इसकी वजह से हमारे नाखून टूटने लगते हैं या फिर चटकने लगते हैं। मगर अगर प्रोटीन की कमी शरीर में हो तो इसकी वजह से नाखूनों की सुंदरता कम हो जाती है। नाखूनों में अंदर की तरफ से संक्रमण पनपने लगता है, जिसकी वजह से नाखून काला और कमजोर दिखने लगता है और नाखून सड़ने भी लगते हैं।

  • अगर शरीर में प्रोटीन की कमी है तो इससे शरीर में थकान महसूस होता रहता है इतना ही नहीं बल्कि शरीर को संक्रामक रोग और अन्य बीमारी आसानी से चपेट में ले लेती है जिसकी वजह से इंसान बार-बार बीमार होता रहता है।

  • आप लोगों ने देखा होगा कि बाल रूखे-बेजान हो जाते हैं। अगर आप बालों की देखभाल के लिए सभी प्रकार के प्रोडक्ट प्रयोग में ला रहे हैं फिर भी आपके बाल लगातार रूखे होते जा रहे हैं तो इसका अर्थ है कि आपके शरीर में प्रोटीन की कमी है। प्रोटीन की कमी होने की वजह से बाल रूखे और कमजोर हो जाते हैं, जिसकी वजह से टूट कर गिरने लगते हैं। बालों की चमक खो जाती है।

  • अगर किसी व्यक्ति के शरीर में प्रोटीन की कमी होती है तो मांसपेशियों में दर्द की समस्या उत्पन्न होने लगती है। आपको बता दें कि भोजन के माध्यम से अगर हमारे शरीर की मांसपेशियों को पर्याप्त प्रोटीन नहीं मिल पाता है तो मांसपेशियां हमारी हड्डियों से प्रोटीन सोखने लगती है, जिसकी वजह से हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। साथ ही मांसपेशियों में अधिक ऊर्जा खर्च होती है जिसके कारण दर्द भी होता है।
  • प्रोटीन की कमी होने की वजह से शरीर पर सूजन भी बढ़ने लगता है।

प्रोटीन की कमी दूर करने के लिए इन चीजों का सेवन करें

दूध और अंडा

अगर आप अपने शरीर में प्रोटीन की कमी को दूर करना चाहते हैं तो इसके लिए सबसे अच्छा स्रोत दूध और अंडा माना जाता है। आप दिन में दो बार एक-एक गिलास दूध का सेवन जरूर कीजिए। आप मौसम को ध्यान में रखते हुए हर दिन 1 से 2 अंडे खा सकते हैं, इससे शरीर में प्रोटीन की कमी दूर होगी।

मछली का सेवन

शरीर में प्रोटीन की कमी को दूर करने के लिए सप्ताह में तीन से चार बार मछली और सीफूड का सेवन कर सकते हैं।