बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू नें अजय देवगन पर लगाये ऐसे आरोप, बोली अभिनेता की वजह से आज तक नही हो पायी शादी

90 के दशक की बेहद ही मशहूर और ख़ूबसूरती अभिनेत्री तब्बू आज भी बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अपने लुक्स और एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं| अपने फ़िल्मी करियर के दौरान इन्होने कई बड़ी परफॉरमेंस दी हैं और इनकी की गयी ये सही परफॉरमेंसेज सुपरहिट फिल्मों के रूप में देखने को मिली हैं| अपने वक्त के लगभग सभी बहुचर्चित और नामी अभिनेताओं संग तब्बू नें काम किया है और यही कारण है के जब तक ये फ़िल्मी दुनिया में थीं यब तक इनका नाम इंडस्ट्री के तमाम बड़े नामों संग जोड़ा गया था| पर क्या आप जानते हैं के इतने सब के बाद भी तब्बू आज तक अविवाहित ही हैं| इस बात पर यकीन करना कई लोगों के लिए मुश्किल होता है पर यह बात बिल्कुल सच है|

यही कारण है के आज तब्बू के तमाम चाहने वालों संग कई लोग भी मन में यह सवाल लिए रहते हैं के आखिर किस कारण से आजतक तब्बू नें शादी नही की या अपने पति के रूप में वो ऐसे किस शख्स की तलाश में थी के उन्हें अपना लाइफ पार्टनर ही नही मिल सका| हालाँकि दर्शकों और फैस के इन सवालों पर से अब तब्बू नें पर्दा हटा दिया है और अब उन्होंने अपनी जिनगी के बारे में बात की है| उन्होंने शादी न करने की बात को लेकर कहा है के इसकी वजह बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अजय देवगन हैं|’

तब्बू नें एक इंटरव्यू में बताया है के उन्हें कभी भी किसी लडके से खुलकर मिलने, बात करने या फिर घुलने मिलने का इन्हें मौका ही नही मिल सका| पर तब्बू नें इस सब के पीछे कभी भी खुद के मन को नही बताया| बल्कि अभिनेत्री नें इसके पीछे की एक चौकाने वाली वजह का खुलासा कर डाला| अभिनेत्री नें बताया के वो पिछले 25  सालों से अजय देवगन को जानती हैं और पहले वो उन्ही के कजिन समीर आर्य के एक क्लोज़ फ्रेड और पड़ोसी हुआ करते थे|

और आगे तब्बू नें बताया के उस वक्त अजय और समीर उनके ऊपर कड़ी नजर भी रखते थे और जब भी वो किसी लडके से मिलती थीं या कोई लड़का ही उनसे मिलने की कोशिश करता था तो दोनों उसे मारने पीटने लगते थे| और यही कारण रहा के वो किसी को डेट नही कर सकी| और तब्बू अब भी कहीं न कहीं ऐसा मानती हैं के अगर उन्हें किसी लडके संग घुलने मिलने का मौका मिलता तो शायद वो भी अपनी प्रोफेशनल लाइफ की तरह पर्सनल लाइफ में भी कामयाब हो पातीं|

हालाँकि इस सब के बावजूद आज वो अपनी लाइफ में काफी खुश और संतुष्ट हैं और बीते नवम्बर के महीने में अभिनेत्री नें अपना जन्मदिन भी मनाया था| 4 नवंबर, 1970 में जन्मी तब्बू आज 50 वर्षों की हो चुकी हैं पर आज भी ये कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों को लुक्स के मामले में तकर देने में सक्षम हैं| और इसका अंदाजा आप इनकी तस्वीरों से भी लगा सकते हैं जिन्हें अक्सर ही ये सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं|

वहीँ अगर बात करें इनके फ़िल्मी करियर की तो इन्होने ‘हम नौजवान’ और ‘बाज़ार’ जैसी सुपरहिट फिल्में अपने नाम की हैं|