रोजाना सुबह इन 5 चीजों का करें सेवन, हड्डियां रहेंगी मजबूत

हमारी लापरवाही की वजह से हमारे शरीर में कई बीमारियां उत्पन्न होने लगती हैं। कुछ समस्याएं ऐसी होती हैं जो धीरे-धीरे हमें अपने शिकंजे में ले लेती है। आगे चलकर यह छोटी समस्या इतनी बड़ी हो जाती है कि इसके इलाज में काफी वक्त लग जाता है। इन्हीं बीमारियों में से एक ऑस्‍टियोपोरोसिस की बीमारी है। यह समस्या शरीर में कैल्शियम की कमी की वजह से आती है। इस बीमारी में अस्थि खनिज घनत्व कम हो जाता है, जिसकी वजह से हड्डियां खोखली और कमजोर पड़ने लगती है। अगर इस पर हल्का भी दबाव पड़ता है तो हड्डियां टूट जाती हैं और हड्डी फिर से जुड़ना काफी मुश्किल हो जाता है। पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं में यह बीमारी सबसे अधिक देखने को मिलती है। जैसे-जैसे महिलाओं की उम्र बढ़ती रहती है, वैसे-वैसे शरीर में एस्ट्रोजन का स्तर कम होता चला जाता है और ऑस्‍टियोपोरोसिस होने का खतरा बढ़ जाता है।

अगर आप अपनी डाइट का ध्यान रखते हैं तो इससे ऑस्‍टियोपोरोसिस की समस्या से बच सकते हैं। आज हम आपको ऐसी पांच चीजों के बारे में जानकारी देने वाले हैं जिसको आप सुबह ब्रेकफास्ट में जरूर शामिल कीजिए। इन चीजों का सुबह सेवन करने से आपकी हड्डियां मजबूत बनेंगीं।

हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए सुबह इन चीजों का करे सेवन

धनिया के पत्ते

अगर आप सुबह के समय ब्रेकफास्ट में धनिया का पत्ता लेते हैं तो इससे आपकी हड्डियां मजबूत बनती हैं। आप पोहा, ऑमलेट, पराठा में धनिया के पत्तों का इस्तेमाल करके सेवन कर सकते हैं। इससे हड्डी मजबूत करने में सहायता मिलती है।

सुबह के समय जरूर पिएं दूध

आप रोजाना सुबह के समय नाश्ते के वक्त दूध का सेवन जरूर कीजिए। आप चाहे तो दूध सादा भी पी सकते हैं और शेक बनाकर भी सेवन कर सकते हैं। दूध में कैल्शियम, विटामिन डी, प्रोटीन, फास्फोरस और पोटेशियम की मात्रा परचूर होती है। जो हमारी हड्डियों के लिए बेहद फायदेमंद मानी गई हैं। दूध का सेवन करने से हड्डिया मजबूत बनी रहती हैं।

दही का सेवन करें

अक्सर देखा गया है कि कई लोगों को दूध से एलर्जी रहती है या फिर सुबह दूध नहीं ले पाते हैं तो ऐसी स्थिति में आप दही का सेवन कर सकते हैं। दही में प्रोटीन और कैल्शियम की मात्रा अधिक पाई जाती है, जो हमारी हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करती है।

अंडे का सेवन करें

अगर आप अपनी हड्डियों को मजबूत बनाना चाहते हैं तो रोजाना ब्रेकफास्ट में उबले हुए अंडे या फिर अंडों का ऑमलेट खा सकते हैं। अंडे में प्रोटीन के साथ-साथ विटामिन ए और विटामिन डी की अधिक मात्रा में पाई जाती है जो हमारी हड्डियों को मजबूत बनाती है।

सोयाबीन

अगर आप रोजाना सुबह सोयाबीन का सेवन करते हैं तो इससे हड्डियां मजबूत बनती हैं। सोयाबीन में प्रोटीन के साथ ही दूसरे जरूरी सप्लीमेंट्स भी होते हैं, जिनसे ऑस्टियोपोरोसिस की बीमारी से बचा जा सकता है। अगर आप नॉनवेज का सेवन करते हैं तो आप मछली खा सकते हैं। यह आपके लिए फायदेमंद रहेगा परंतु आप रेड मीट का सेवन करने से बचें क्योंकि इसमें फैट अधिक मात्रा में होता है।