शुक्रवार को कर लें ये गुप्त उपाय, जीवन भर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, पैसों के संकट होंगे दूर

इस संसार में हर कोई व्यक्ति यही चाहता है कि उसके जीवन में कभी भी धन से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न ना हो। हर कोई धनवान बनना चाहता है, जिसके लिए वह दिन-रात कड़ी मेहनत करता है परंतु हर किसी का यह सपना पूरा नहीं होता है। ऐसे कुछ ही लोग होते हैं जो अपने जीवन में धन प्राप्त करने में सफल हो पाते हैं। ऐसा माना जाता है कि अगर किसी व्यक्ति के ऊपर धन की देवी माता लक्ष्मी जी की कृपा दृष्टि बनी रहे तो उस व्यक्ति को कम समय में अधिक लाभ मिलता है और धन से जुड़ी हुई परेशानियां दूर हो जाती हैं।

आजकल के समय में सभी लोग यही चाहते हैं कि देवी लक्ष्मी जी की कृपा दृष्टि उनके ऊपर बनी रहे, जिसके लिए लोग तरह-तरह के तरीके अपनाते हैं। शास्त्रों में देवी लक्ष्मी जी के आठ स्वरूप बताए गए हैं। अगर इन सभी की आराधना की जाए तो इससे व्यक्ति के जीवन से गरीबी खत्म हो जाती है। इतना ही नहीं बल्कि गरीबी से भी छुटकारा मिलता है। जो व्यक्ति अष्ट लक्ष्मी की साधना करता है उसकी आयु. बुद्धि, मान-सम्मान में वृद्धि होती है।

अष्ट लक्ष्मी की ऐसे करें पूजा

जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी जी की पूजा-अर्चना का विशेष दिन माना जाता है। आप शुक्रवार की रात को 9:00 से 10:00 के बीच अष्ट लक्ष्मी की पूजा कीजिए। पूजा करने के दौरान गुलाबी कपड़े धारण करें और गुलाबी रंग के आसन पर ही बैठें। आप गुलाबी कपड़े पर श्री यंत्र और अष्ट लक्ष्मी की तस्वीर स्थापित कीजिए। इसके बाद आप घी के 8 दिए प्रज्वलित कीजिए। इसके साथ ही गुलाब की सुगंध वाली अगरबत्ती जलाएं। माता रानी को लाल फूल और माला अर्पित कीजिए। इसके बाद अष्टगंध से श्री यंत्र और लक्ष्मी जी की तस्वीर पर तिलक लगाएं और माता को मावे की बर्फी का भोग लगाना ना भूलें।

इतना करने के बाद आपको कमलगट्टे की माला हाथ में लेनी होगी और मंत्र “ऐं ह्रीं श्रीं अष्टलक्ष्मीयै ह्रीं सिद्धये मम गृहे आगच्छागच्छ नम: स्वाहा।।” का 108 बार जाप कीजिए। जब मंत्र का जाप पूरा हो जाए तो आप आठ दीपक जो आपने जलाएं हैं उसको घर की आठ दिशाओं में रख दीजिए। इसके साथ ही कमलगट्टे की माला को तिजोरी में रख दीजिए। अगर आपको कमलगट्टे की माला नहीं मिल रही है तो ऐसे में कमलगट्टे को हाथ में रखकर जाप कीजिए और उसे तिजोरी में रख दीजिए। इस उपाय को करने से माता लक्ष्मी जी के आठों स्वरूप की कृपा आपके ऊपर बरसती है। आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि यह गुप्त पूजा होती है। इसी वजह से आप यह पूजा किसी के सामने ना करें।

शुक्रवार के उपाय

  • कई बार ऐसा होता है कि व्यक्ति अष्ट लक्ष्मी जी की पूजा नहीं कर पाता है ऐसी स्थिति में आप आर्थिक परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए अन्य उपाय भी कर सकते हैं। आप शुक्रवार के दिन दक्षिणावर्ती शंख में जल लेकर भगवान विष्णु जी का अभिषेक कीजिए।

  • शुक्रवार के दिन उत्तर-पूर्व दिशा में गाय के घी का दीपक प्रज्वलित कीजिए। आप दिए में लाल रंग के धागे का इस्तेमाल करें।
  • अगर आप धन-दौलत पाना चाहते हैं तो इसके लिए शुक्रवार के दिन श्री यंत्र का दूध से अभिषेक कीजिए।
  • आप शुक्रवार के दिन तीन कुंवारी कन्याओं को खीर खिलाएं। इसके साथ ही उन्हें पीले वस्त्र और दक्षिणा दीजिए।
  • शुक्रवार के दिन गरीब लोगों को सफेद रंग की वस्तु का दान कीजिए।