“तारक मेहता” के फैंस के लिए बुरी खबर, 14 साल बाद शैलेश लोढ़ा छोड़ रहे शो! चौंकाने वाली वजह आई सामने

टीवी का मशहूर कॉमेडी शो “तारक मेहता का उल्टा चश्मा” लोगों के बीच काफी लोकप्रिय बना हुआ है। कई सालों से यह शो लोगों का मनोरंजन करता आ रहा है और इस शो को हर उम्र के लोग देखना बहुत पसंद करते हैं। टीआरपी के मामले में भी यह शो सबसे टॉप पर रहा है। अब यह शो टेलीविजन के इतिहास का सबसे हिट शो भी कहा जाता है। “तारक मेहता का उल्टा चश्मा” शो के सभी कलाकारों ने अपना अपना किरदार बखूबी तरीके से निभाया है। सभी कलाकारों ने अपने किरदार से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।

वहीं यह एक ऐसा पारिवारिक शो है जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। सिर्फ शो ही नहीं बल्कि इसमें काम करने वाले कलाकारों पर भी लोगों ने खूब प्यार बरसाया है। फैंस इन कैरेक्टर्स से बहुत ज्यादा कनेक्टेड हैं। ऐसे में जाहिर है कि शो के किसी भी किरदार का विदा लेना फैंस के लिए काफी तकलीफदेह साबित हो सकता है। इसी बीच शो के मुख्य किरदार तारक मेहता यानी शैलेश लोढ़ा को लेकर एक खबर निकल कर सामने आई है। शैलेश लोढ़ा बहुत ही जल्द शो को अलविदा कहने वाले हैं।

जी हां, इससे पहले टप्पू का किरदार निभाने वाले भव्य गांधी, दया भाभी का किरदार निभाने वाली दिशा वकानी, अंजली भाभी का किरदार निभाने वाली नेहा मेहता और सरदार रोशन सिंह सोढ़ी की भूमिका निभाते हुए नजर आए गुरुचरण सिंह शो छोड़ चुके हैं। लेकिन अब 14 साल तक इस शो से जुड़े रहने के बाद शैलेश लोढ़ा इस शो को छोड़ने वाले हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि शैलेश पिछले कुछ महीनों से शूटिंग पर नहीं आए हैं और आगे भी आने की उनकी कोई प्लानिंग नहीं है। शो से जुड़े सोर्स ने इन कयासों की वजह भी बताई है।

ई-टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, शैलेश लोढ़ा ने शो छोड़ने का मन बना लिया है। ऐसा बताया जा रहा है कि पिछले एक महीने से शैलेश लोढ़ा शो के लिए शूटिंग नहीं कर रहे हैं और उनका यहां लौटने का भी कोई इरादा नहीं है। ऐसा भी दावा किया जा रहा है कि शैलेश शो के कॉन्ट्रैक्ट से खुश नहीं है और उन्हें लगता है कि उनकी डेट्स का सही तरीके से इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है, जिसके कारण से उन्हें कई सारे प्रोजेक्ट्स को भी छोड़ना पड़ा था। उनको बहुत से ऑफर्स मिले परंतु उनको सबके लिए मना करना पड़ गया।

हालांकि, उन्होंने अभी तक आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा नहीं की है। एक्टर ने इस बारे में अभी कुछ बात नहीं की है। मगर इस खबर के सामने आने से फैंस निराश जरूर हुए हैं। तारक मेहता शो में अपने किरदार से शैलेश ने लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई है। ऐसे में लोग भी शो के मेकर्स पर सवाल उठाने लगे हैं। उनका कहना है कि अगर शैलेश वाकई में सच कह रहे हैं, तो यह उनके साथ गलत हुआ है। आपको बता दें कि शैलेश लोढ़ा कवि, एक्टर, कॉमेडियन और राइटर हैं।

आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ही शैलेश लोढ़ा और दिलीप जोशी के बीच तारक मेहता के सेट पर झगड़े की खबर निकल कर सामने आई थी। यह खबर सामने आई थी कि दोनों के बीच किसी बात पर मनमुटाव हो गया है और अब दोनों के बीच बातचीत तक बंद है परंतु एक इंटरव्यू के दौरान इन रिपोर्ट्स को शैलेश लोढ़ा ने गलत ठहराया था।