बच्चे को जन्म देते ही गुजर गई मां, अब गोद में बच्चे को लेकर कॉलेज में पढ़ाने जाता है पिता, तस्वीर देख लोग हुए भावुक

इस संसार में हर माता-पिता अपने बच्चों के लिए दिन-रात कड़ी मेहनत करते हैं। माता-पिता अपने बच्चों को कभी भी किसी मुसीबत में देख नहीं सकते हैं। अगर कोई मुसीबत आती है तो वह आने से पहले ही उसे रोक देते हैं। वैसे देखा जाए तो माता-पिता का अपने बच्चों के साथ एक बहुत ही पवित्र रिश्ता होता है। माता-पिता के जरिए ही बच्चों को एक नया जीवन मिलता है और अच्छे संस्कार भी मिलते हैं। बच्चों के जन्म से लेकर उनकी मृत्यु तक हर कदम पर माता-पिता का साथ रहता है।

माता-पिता से हमें जो संस्कार मिलते हैं यह हमें समाज में रहने योग्य बनाते हैं और यह हमारा सही मार्गदर्शन भी करते हैं। माता-पिता दोनों की ही अपनी अपनी एक खास जगह बताई जाए गई है परंतु कई बार ऐसा देखा गया है कि परिस्थितियां ऐसी हो जाती हैं कि मां को ही बाप की भूमिका निभानी पड़ती है। तो कभी एक पिता को मां की तरह बच्चे का ख्याल रखना पड़ जाता है।

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से एक ऐसे शख्स के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जो ना सिर्फ एक पिता का फर्ज निभा रहा है बल्कि वह एक मां का भी फर्ज अदा कर रहा है। इन सबके अलावा यह एक शिक्षक भी है। यह शख्स अपना हर फर्ज बखूबी तरीके से निभा रहा है। तो चलिए जानते हैं आखिर इस शख्स की कहानी क्या है।

ऐसा बताया जाता है कि अगर किसी बच्चे के सिर से पिता का साया उठ जाता है तो माँ हर परिस्थिति से लड़ते हुए किसी ना किसी तरह अपने बच्चे का पालन-पोषण कर लेती है परंतु जब बच्चे के सिर से मां का साया उठ जाता है तो एक पिता के लिए बच्चे को संभाल पाना बहुत ही कठिन हो जाता है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसे देखकर हर कोई भावुक हो रहा है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि एक पिता अपने बच्चे को गोद में लिए कॉलेज के छात्रों को पढ़ाता हुआ नजर आ रहा है। अगर आप इस तस्वीर को देखकर इसके पीछे की वजह जानेंगे तो आपकी आंखों से भी आंसू छलक जाएंगे।

सोशल मीडिया पर यह दिल छू लेने वाली तस्वीर IAS ऑफिसर अवनीश शरण ने साझा किया है और उन्होंने इस शख्स के बारे में जानकारी भी दी है। तस्वीर में साफ साफ देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति अपने बच्चे को पेट पर लादे हुए बच्चों को पढ़ा रहा है। यह व्यक्ति दोनों फर्ज बखूबी तरीके से निभाता हुआ नजर आ रहा है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अवनीश शरण ने यह लिखा है कि “एक व्यक्ति जिनकी पत्नी अपने बच्चे को जन्म देते हुए इस दुनिया से चली गई और अकेले पिता रह गए। ऐसे में वह अपने बच्चे के लिए एक जिम्मेदार पिता बन गए हैं।”

उन्होंने आगे यह लिखा है कि “ऐसे मामले में कई लोग छोटे बच्चे का पालन पोषण करने के लिए अपने काम से छुट्टी ले लेते हैं। मगर उन्होंने ऐसा नहीं किया और अपने बेटे को गोद में रखते हुए बच्चों को पढ़ाने के लिए कॉलेज जाते हैं। यह एक रियल लाइफ हीरो हैं।” सोशल मीडिया पर यह तस्वीर खूब वायरल हो रही है और जो भी व्यक्ति इस तस्वीर को देख रहा है, वह इस शख्स की तारीफ कर रहा है।