एमएस धोनी के साथ कभी इस अभिनेत्री के अफेयर के थे चर्चे, IPL के दौरान हुई थी मुलाकात

महेंद्र सिंह धोनी का नाम दुनियाभर में महान क्रिकेटरों में गिना जाता है और आज यह एक कामयाब खिलाड़ी हैं। “महेंद्र सिंह धोनी” ये सिर्फ एक नाम ही नहीं है बल्कि करोड़ों लोगों के दिलों की धड़कन है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के फैंस की दुनियाभर में संख्या करोड़ों में है और सभी लोग इनसे बहुत प्यार करते हैं। इसकी वजह यह है कि महेंद्र सिंह धोनी जमीन से जुड़े हुए व्यक्ति हैं।

धोनी ने इतनी दौलत और शोहरत के बावजूद भी कभी घमंड नहीं किया है। महेंद्र सिंह धोनी सभी से बड़े प्यार और विनम्रता के साथ मिलते हैं। धोनी क्रिकेट के मैदान में कितने अच्छे थे, इस बात से सभी वाकिफ हैं। लेकिन आज हम आपको इस लेख के माध्यम से महेंद्र सिंह धोनी की प्रोफेशनल लाइफ की नहीं बल्कि निजी जिंदगी के बारे में बताने वाले हैं।

जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं मौजूदा समय में महेंद्र सिंह धोनी एक खुशहाल वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे हैं। लेकिन शायद ही किसी को इस बात का पता होगा कि साक्षी से पहले एमएस धोनी की जिंदगी में साउथ इंडियन फिल्मों की अभिनेत्री राय लक्ष्मी आई थीं। जी हां, साक्षी के साथ महेंद्र सिंह धोनी की शादी से पहले अभिनेत्री राय लक्ष्मी के साथ माही के अफेयर की चर्चा हुई थी। माही के खेल के अलावा उनके इश्क में भी खूब चर्चे उड़े थे।

IPL के दौरान हुई थी मुलाकात

साउथ की अभिनेत्री राय लक्ष्मी के साथ महेंद्र सिंह धोनी का नाम जुड़ा था। इस बारे में हर बार की तरह महेंद्र सिंह धोनी ने कुछ नहीं कहा था, लेकिन उस अभिनेत्री ने खुद बताया था। राय लक्ष्मी और महेंद्र सिंह धोनी की प्रेम कहानी काफी मशहूर हुई थी। दोनों की मुलाकात 2008 आईपीएल के दौरान हुई थी, जिसके बाद दोनों के लिंकअप की खबरें सामने आई लेकिन बाद में उनका ब्रेकअप हो गया था।

आपको बता दें कि राय लक्ष्मी दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री का जाना माना नाम हैं। लेकिन हिंदी दर्शकों के बीच लोग उन्हें भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की एक्स गर्लफ्रेंड के नाम से ही जानते हैं। साल 2008 में आईपीएल के पहले सीजन में टीम इंडिया सुपर किंग्स की ब्रांड एंबेसडर राय लक्ष्मी बनी थीं। इसी दौरान धोनी से राय लक्ष्मी की मुलाकात हुई थी।

माही इस टीम के कप्तान थे और यहीं से दोनों के बीच इश्क परवान चढ़ गया। उस समय के दौरान अक्सर धोनी और लक्ष्मी के लिंगअप की खबरें खबरों में छाई रहती थी परंतु बहुत जल्दी यह एक दूसरे से अलग हो गए।

एक्ट्रेस ने धोनी को लेकर किए थे बड़े खुलासे

वैसे धोनी और राय लक्ष्मी के अलग होने के पीछे वजह क्या थी आज तक किसी को भी नहीं पता है। अभिनेत्री ने कुछ समय पहले ही यह बात कही थी कि धोनी के रिश्ता उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती थी। राय लक्ष्मी यह भी कह चुकी हैं कि अब उस बात को कई साल बीत चुके हैं और अब लोगों को इस बारे में चर्चा कर देना बंद करना चाहिए। धोनी की शादी हो गई है और उनकी एक बेटी भी है।

महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2010 में साक्षी से शादी कर ली थी। धोनी की एक प्यारी बेटी भी है, जिसका नाम जीवा है। धोनी की शादी के बाद राय लक्ष्मी ने कहा था कि दोनों के बीच प्यार नहीं था, दोनों अच्छे दोस्त हैं और एक दूसरे को कभी डेट नहीं किया था। जब साल 2016 में महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक फिल्म “एम एस धोनी: द अनटॉल्ड स्टोरी” रिलीज हुई थी, तब इस पर राय लक्ष्मी का एक बयान सामने आया था। उन्होंने कहा था कि लोग बेवजह मेरे अतीत को लेकर बात कर रहे हैं जबकि मैं और धोनी दोनों ही अब काफी आगे बढ़ चुके हैं।

राय लक्ष्मी ने आगे कहा था कि “धोनी टीम का हिस्सा थे इसलिए हम करीब साल भर से भी कम वक्त तक साथ रहे।” लक्ष्मी के अनुसार, उन्होंने ना तो कभी एक दूसरे से किसी तरह का कमिटमेंट किया और ना ही कभी शादी के बारे में सोचा। राय लक्ष्मी ने कहा था कि “धोनी को वो बहुत अच्छे से जानती हैं लेकिन इसे वो किसी रिश्ते का नाम नहीं दे सकतीं।” लक्ष्मी ने यह भी कहा था कि दोनों अब भी एक दूसरे की इज्जत करते हैं वह अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। हमारी कहानी तो वही खत्म हो गई।

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं राय लक्ष्मी

आपको बता दें कि राय लक्ष्मी का जन्म 5 मई 1989 को कर्नाटक में हुआ था। राय लक्ष्मी ने साल 2005 में तमिल फिल्म से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी, वह फिल्म Karka Kasadara थी। साल 2016 में रिलीज हुई सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म “अकीरा” में माया के किरदार में राय लक्ष्मी को देखा गया था। इसके बाद हिंदी सिनेमा में वह फिल्म “जूली 2” और “ऑफिसर अर्जुन सिंह IPS बैच 2000” में भी नजर आईं।

राय लक्ष्मी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अक्सर वह अपने फैंस के बीच अपनी खूबसूरत तस्वीरों को शेयर करती रहती हैं। हमेशा ही वह अपनी तस्वीरों से अपने फैंस को दीवाना बना देती हैं।