“बाहुबली थाली” और “खली बली” जैसी इन थालियों को खत्म करना एक आदमी के लिए है नामुमकिन

खाने पीने के शौक़ीन तो लगभग हम सभी होते है| लेकिन आज तक आपने अपने यह सभी शौक किसी आस पास के होटल या रेस्टोरेंट में ही पूरे किये होंगे| पर आज हम आपको देश भर के कुछ फेमस रेस्टोरेंट्स की मशहूर थालियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें के आपके लिए अकेला खत्म करना लगभग नामुमकिन सा होने वाला है| और इनमे आपको कई गुना अधिक पकवान देखने को मिलने वाले हैं|

‘खली बली थाली’, दिल्ली

56 इंच की थाल में परोसी जाने वाली ‘खली बली थाली’ आपको दिल्ली के कनॉट प्लेस में मिलने वाली है| बता दें के इस थाली की कीमत 1,999 है और नॉन वेज की कीमत लगभग 2,299 है| जो के आपको ‘Andor 2.1’ में मिलने वाली है| और इसकी खास बात यह है के अगर आप इसे 4 लोगों से अधिक संग शेयर करते हैं तो आप पर 500 रूपए अधिक चार्ज किये जाते हैं|

बाहुबली थाली, पुणे

महाराष्ट्र के पुणे में शाकाहारी रेस्टोरेंट ‘आओजी खाओजी’ की मशहूर है बाहुबली थाली| लगभग 11 मेन कोर्स डिश इसमें शामिल होती हैं| जिनमे 3 वैरायटी के चावल, 6 तरह के पापड़, रोटी, आचार और सलाद समेत बड़ी गिलास लस्सी संग परोसा जाता है| कीमत की कहें तो यह करीब 2000 रुपयों की आपको मिलने वाली है|

राजस्थानी थाली, चौकी धानी

राजस्थानी थाली के बारे में बताये तो यह आपको राजस्थान के मशहूर फाइव स्टार होटल ‘चौपाल’ में परोसी जाने वाली है| इसकी खासियत है के आपको इसमें राजस्थान की पारम्परिक डिशेस देखने को मिलने वाली हैं| और साथ ही इसमें आपको पेट भरने तक भोजन परोसा जाता है|

केसरिया थाली, बेंगलुरु

कुल 32 आइटम्स संग परोसी जाने वाली वाली केसरिया थाली बेंगलुरु में काफी प्रसिद्द है| इसमें खाने के साथ साथ आपको वेलकम ड्रिंक्स और डेज़र्ट भी देखने को मिलने वाले है जो इसे एक आदमी द्वारा खत्म किये जाने के लिए काफी मुश्किल बना देते हैं|

दारा सिंह थाली , मुंबई

दारा सिंह थाली मुंबई के जाने माने रेस्टोरेंट ‘मसालेदार बाय मिनी पंजाब’ में आपको परोसी जाने वाली है| और इसकी ख़ास बात है के इसका नाम देश ही नही बल्कि दुनिया की भी सबसे बड़ी नॉन वेज थाली में शुमार किया गया है| और अगर बात करें साइज़ की तों इसे सिर्फ टेबल पर लाने के लिए  दो लोगों की जरूरत होती है|

56 भोग, मुंबई

जिस तरह से इसका नाम रखा गया है इस थाली में आपको कुल 56 खाने की चीज़े देखने को मिलने वाली हैं| और अगर इसके परोसे जाने की बात करें तो दो से अधिक लोग इस थाली को परोसने का काम करते हैं| बताते चले के यह थाली आपको मुंबई के एक हलवाई की दूकान पर देखने को मिलने वाली है|

सुकांता प्योर वेज थाली, पुणे

कुल 25 वेजिटेरियन पकवानों से सजी यह सुकांता प्योर वेज थाली आपको महाराष्ट्र के पुणे के एक रेस्टोरेंट में मिलने वाली है| इस थाली में सजी डिशेस की बात करें तो इसमें आपके मीठे से लेकर तीखे और खट्टे सभी स्वादों का ख़याल रखा गया है| ऐसे में मध्यम खर्च के साथ आपके लिए यह बेहद ही अच्छा विकल्प साबित होने वाला है|