विराट को देख बेकाबू हुई एक्ट्रेस, अनुष्का शर्मा के सामने ही कर बैठी ऐसी हरकत

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के चार्म को तो हम सभी जानते हैं। देश ही नहीं विदेशों में भी उनपर लड़कियां फिदा रहती है। बॉलीवुड में भी विराट कोहली के दिवानों की कमी नहीं हैं। विराट के दिवानों में शामिल अनुष्का की को स्टार भी है। हाल ही में सोशल मीडिया पर विराट और अनुष्का की को स्टार का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा हैं।

इस वीडियो में अनुष्का शर्मा अपनी को स्टार अंशुल चौहान को पति विराट कोहली से मिलवा रही हैं। लेकिन विराट को देखते ही अंशुल का खुद पर से काबू छूट जाता हैं और वह जोर जोर से हंसने लग जाती हैं। आपको बता दें कि अंशुल के जन्मदिन पर अनुष्का शर्मा ने उन्हें गिफ्ट के तौर पर अपने पति विराट कोहली से मिलवाया हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anshul Chauhan (@anshul14chauhan)

विराट कोहली को देख खुद को रोक नहीं पाई एक्ट्रेस

अंशुल ने बताया हैं कि वह विराट कोहली की सबसे बड़ी फैन हैं। एक्ट्रेस अंशुल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर विराट से मिलने का वीडियो शेयर किया हैं। जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया हैं। लोगों को अंशुल और विराट का ये वीडियो काफी पसंद आ रहा हैं। इस वीडियो में देखने लायक यह हैं कि अंशुल जब विराट से मिलती हैं। उसे खुद पर ही यकिन नहीं होता हैं और वह क्रिकेटर के साथ खड़े होने के बाद भी अपनी हंसी रोक नहीं पाती हैं।

आप भी इस वीडियो में देख सकते हैं कि विराट ने ब्लैक पैंट के साथ सिल्वर रंग की टी-शर्ट पहनी हुई हैं। इसक साथ ही विराट ने अपनी कैप भी पहनी हुई हैं। जबकि अंशुल सफेद पैंट और काली टोपी के साथ नीले रंग की जैकेट पहने हुए हैं। आपको बता दें कि अंशुल को पहली बार 2017 में शुभ मंगल सावधान में देखा गया था।

जन्मदिन पर मिला  तोहफा

सैंकड़ों फैंस की पसंदीदा एक्ट्रेस अंशुल जब विराट से मिली तो वह किसी एक्ट्रेस नहीं बल्कि सिर्फ एक फैन के तौर पर ही नजर आई। इस वीडियो से यह साफ जाहिर होता हैं कि अंशुल विराट की कितनी बड़ी फैन हैं। विराट को देखते ही वह ऐसे खुश हो गई जैसे कोई बच्चे के उसकी सबसे प्यारी चीज मिल गई हो।

अंशुल ने अनुष्का का शुक्र अदाद करते हुए विराट के साथ अपनी इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा है कि फैन मूमेंट!! मेरा जन्मदिन बन गया है और मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि मैंने केवल और केवल विराट कोहली को देखा और मिली। यहां की तस्वीरों की तरह अभी भी मुस्कुराना बंद नहीं कर सकती। इस पल के लिए आपको धन्यवाद अनुष्का शर्मा।