2 साल से बीमार थी एक्ट्रेस, अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गई निशी सिंह

टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी अदाकारा निशी सिंह अब इस दुनिया को अलविदा कह चुकी हैं। निशी सिंह ने अपने करियर में कई बड़े टीवी सीरियल में काम कर लोगों को खुब एंटरटेन किया। आपको बता दें कि निशी सिंह लंबे समय से बीमार चल रही थी। जिसके बाद रविवार को उनका निधन हो गया।

दो साल से थी बीमार

निशी सिंह ने इंडस्ट्री में काफी नाम कमाया। निशी सिंह के किए गए बड़े सीरियल्स में कबूल हैं, इश्कबाज़, तेनाली और हिटलर दीदी समेत कई शो शामिल हैं। बताया जा रहा हैं कि निशी हार्ट पैशेंट थी। उन्हें साल 2020 में पहली बार हार्ट अटैक आया था। जिसके कुछ महीनों बाद एक्ट्रेस को एक बार फिर दूसरा हार्ट अटैक आया। जिसके बाद से ही लगातार बीमार रहने लगी थी। लेकिन कुछ दिनों पहले ही उनकी तबियत ज्यादा बिगड़ने लगी जिसके लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती भी कराया गया।

डॉक्टर्स के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक निशी कुछ हफ्तों से निशी के गले में इंफेक्शन हो गया था, जिसके चलते उनका खाना-पीना कठिन हो गया था। उन्हें खाने में केवल लिक्विड ही दिया जा रहा था। इसी बीच शुक्रवार को निशी ने अपना 50वां जन्मदिन मनाया था। जिसके दो दिन बाद ही निशी के निधन की खबरें आ गई।

आर्थिक स्थिति भी नहीं थी ठीक

निशी सिंह ने अपने करियर में कई बड़े सीरियल्स में काम किया उन्होंने अपने परिवार के काफी अर्जित किया था। लेकिन बीते दो सालों तक बीमार रहने के कारण उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा। इसके लिए उनके पति ने आर्थिक मदद की मांग भी की थी। निशी के पति संजय भी अपनी बीमार पत्नी की देखभाल करने के कारण लंबे समय तक काम भी नहीं कर पा रहे थे।

उन्होंने इसी साल मार्च में अपना घर भी बेच दिया था। आपको बता दें कि निशी और संजय के दो बच्चे हैं। जिसमें उनका 21 साल का बेटा और 18 साल की बेटी हैं। परिवार निशी के निधन पर बेहद दुखी हैं। इस समय वे लोग अपने आप को संभालने की कोशिश कर रहे है।