हरियाणवी गाने पर लड़की ने लगाए ऐसे जबरदस्त ठुमके, देखकर सपना चौधरी को भूल जाएंगे आप, देखें वायरल Video

इंटरनेट पर वीडियोस की भरमार है। हमें सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक वीडियो देखने को मिलते हैं। कुछ वीडियो इतनी मजेदार होते हैं कि लोग उन्हें बहुत पसंद करते हैं और जैसे ही यह वीडियो सामने आते हैं, वैसे ही देखते ही देखते वायरल हो जाते हैं। वहीं कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जिसे देखकर हर कोई भावुक हो जाता है। लोग अपने पसंदीदा वीडियो पर काफी प्यार भी लुटाते हैं। वैसे देखा जाए तो सोशल मीडिया पर हर कोई डांस से जुड़े हुए वीडियो देखना बहुत पसंद करता है।

लेकिन लोगों को जो सबसे ज्यादा पसंद आता है वह है स्टेज पर देसी ठुमके लगाती सपना चौधरी का डांस। लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। अगर आप इस वीडियो को देखेंगे, तो हरियाणवी डांसर सपना चौधरी का भी डांस भूल जाएंगे। दरअसल, यह जो वीडियो वायरल हो रहा है, यह कॉलेज का है, जिसमें एक लड़की क्लास में हरियाणवी गाने पर जबरदस्त डांस करती हुई नजर आ रही है।

लड़की ने किया जबरदस्त डांस

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देख सकते हैं कि एक लड़की क्लास में कॉलेज की ड्रेस पहने हुए नजर आ रही है और वह हरियाणवी गाने पर जबरदस्त ठुमके लगाती हुई दिख रही है। अगर आप इस लड़की के डांस को देखेंगे, तो उसके बाद हरियाणवी डांसर सपना चौधरी को भी भूल जाएंगे। इस वीडियो को देखने के बाद ऐसा मालूम हो रहा है कि जैसे किसी कॉलेज में कोई फंक्शन के दौरान का यह वीडियो है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि छात्रा के इस डांस को बाकी स्टूडेंट काफी एंजॉय कर रहे हैं। यहां तक की एक शिक्षिका तो लड़की के डांस को देखकर शर्माने भी लगती है। लड़की के लटके-झटकों को देखकर वहां पर मौजूद लोग जमकर तालियां बजा रहे होते हैं। सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। अगर आप भी इस वीडियो को देखेंगे, तो इससे आपके लिए भी अपनी नजरें हटा पाना मुश्किल हो सकता है।

यहां देखें वायरल डांस वीडियो

सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को यूट्यूब पर अपलोड किया गया है। वीडियो को लाखों लोगों द्वारा देखा जा चुका है। भले ही यह वीडियो थोड़ा पुराना हो सकता है परंतु इन दिनों इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है। वीडियो देखकर लोग खूब लाइक और कमेंट भी कर रहे हैं। लड़की के डांस स्टेप्स को देखकर लोगों का कहना है कि उसने सपना चौधरी को भी फेल कर दिया।

यह वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए यह लिखा है कि “बहुत अच्छा डांस है। आपने बहुत अच्छे स्टेप्स किए हैं।” इसी तरह से और भी यूजर्स इस लड़की के डांस की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो पर कई यूजर्स ने अपनी अलग अलग प्रतिक्रियाएं दी हैं। वीडियो को लोग जमकर शेयर भी कर रहे हैं। वैसे आप सभी लोगों को इस लड़की का डांस वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।