कभी पानी में डालकर खाते थे बिस्किट, अब “द कश्मीर फाइल्स” से मिली पहचान, आज करोड़ों के मालिक हैं दर्शन कुमार

बॉलीवुड फिल्म “द कश्मीर फाइल्स” 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की यह फिल्म कश्मीरी पंडितों के पलायन पर बनी हुई है। इस फिल्म की चर्चा लगातार हो रही है। भले ही इस फिल्म का ज्यादा प्रमोशन नहीं हुआ लेकिन इसके बावजूद भी यह फिल्म सफलता के झंडे गाड़ रही है और बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है।

“द कश्मीर फाइल्स” फिल्म में हर किरदार की कड़ी मेहनत की सभी लोग तारीफ कर रहे हैं। इस फिल्म में अनुपम खेर से लेकर पल्लवी जोशी तक, हर किरदार के अभिनय कि लोग खूब सराहना कर रहे हैं। इस फिल्म में दर्शन कुमार कृष्णा पंडित के रोल में नजर आए हैं और उनके अभिनय की भी लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।

दर्शन कुमार एक ऐसे भारतीय फिल्म अभिनेता हैं जिन्होंने अपने करियर में बहुत मेहनत और उतार-चढ़ाव देखने के बाद सफलता हासिल की है। ‘द कश्मीर फाइल्स” में अहम भूमिका निभाने वाले दर्शन कुमार का प्रदर्शन फिल्म में बहुत प्रभावशाली है। अभिनय के क्षेत्र में दर्शन कुमार का सफर बेहद कठिन और संघर्षपूर्ण रहा है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से दर्शन कुमार की जिंदगी से जुड़ी हुई कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं।

जैसा कि हम लोग जानते हैं मुंबई को सपनों का शहर कहा जाता है। यह एक ऐसा शहर है जहां हजारों की संख्या में लोग अपने सपनों को साकार करने के लिए रोजाना आते हैं। दर्शन कुमार भी 24 साल की उम्र में मुंबई चले गए। दर्शन कुमार दक्षिण दिल्ली के किशनगढ़ गांव में एक मध्यम वर्गीय परिवार में पले बढ़े हैं। जब यह अभिनय के क्षेत्र में अपना करियर बनाने के लिए मुंबई आए तो उन्हें यहां बहुत संघर्षों का सामना करना पड़ा था।

दर्शन कुमार ने अपने करियर के शुरुआती दिनों में सबसे पहले 5 साल तक सहज थिएटर ग्रुप के साथ काम किया। यहां रहते हुए दर्शन कुमार को दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के साथ काम करने का अवसर प्राप्त हुआ। उन्होंने 2001 में “मुझे कुछ कहना है” में एक छोटी भूमिका के साथ अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। दर्शन कुमार को अपना नाम बनाने के लिए 20 साल तक कड़ी मेहनत करनी पड़ी है। साल 2003 में सलमान खान की रिलीज हुई फिल्म “तेरे नाम” का भी वह हिस्सा बने थे।

दर्शन कुमार ने साल 2008 में ज़ी टीवी का शो “छोटी बहू” में काम किया। इसके बाद उन्होंने कई और धारावाहिकों में अभिनय किया। इसके बाद उन्होंने कई और धारावाहिकों में अभिनय किया। साल 2011 में आए “देवों के देव महादेव” धारावाहिक में उन्होंने शुक्राचार्य की भूमिका निभाई थी।

दर्शन कुमार को अपने हर रोल को पाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा था। हालांकि उन्हें असली पहचान “मैरी कॉम” से मिली। मैरी कॉम के जीवन पर बनी इस फिल्म में दर्शन कुमार को मैरी कॉम के पति ओनलर कॉम की भूमिका मिली। लेकिन अब “द कश्मीर फाइल्स” में उनके अभिनय ने उन्हें और प्रसिद्धि दिला दी है।

दर्शन कुमार ने एक इंटरव्यू के दौरान यह बताया था कि कई फिल्मों में काम करने के बावजूद भी उन्हें संघर्ष करना पड़ा। ऑडिशन के लिए कई किलोमीटर पैदल चला करता था। उन्होंने बताया था कि हर दिन बस के टिकट का खर्च नहीं उठा सकता था। बस के टिकट के पैसों से वह पारले जी बिस्कुट खरीदा करते थे। उन्होंने बताया कि मैं बिस्कुट पानी में डुबोकर खा लेता। मैंने सारा दिन उन्हीं पर बिताया था।

एक इंटरव्यू के दौरान दर्शन कुमार ने “द कश्मीर फाइल्स” का अपना अनुभव शेयर किया। मीडिया से बातचीत के दौरान दर्शन कुमार ने यह बताया कि उन्हें फिल्म में काम कैसे मिला और उनका अनुभव कैसा रहा। दर्शन कुमार ने बताया कि उन्हें सबसे पहले निर्देशक विवेक अग्निहोत्री सर और मैडम पल्लवी द्वारा वास्तविक पीड़ितों के वीडियो दिखाए गए ताकि वह चीजों को समझ सकें। उन्होंने इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने वीडियो में लोगों के दर्द को देखकर इस भूमिका को निभाने का निर्णय लिया। इस भूमिका का उन पर इतना प्रभाव पड़ा कि वह अवसाद में चले गए।

दर्शन कुमार ने इंटरव्यू के दौरान यह बताया कि उस भावना से बाहर निकलने के लिए उन्होंने लगभग 2 सप्ताह तक ध्यान लगाया। उन्होंने कहा कि जब लोग फिल्में देखकर सिनेमा छोड़ रहे थे फिर वह अपनी भावनाओं को कंट्रोल नहीं कर सके और रोते हुए बाहर आए। लेकिन वह किरदार 40 दिनों तक जीवित रहा। उन्होंने आगे बताया कि यह बहुत दर्दनाक था। उन्होंने अपने जीवन में अब तक निभाए गए सभी किरदारों में से इस किरदार को कठिन बताया।