शनि को बेहद प्रिय हैं ये 3 राशियां, चमकाते हैं भाग्य, देते हैं खूब धन-दौलत और मान-सम्मान

ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव को न्याय का देवता बताया गया है। शनि देव कर्म फल के दाता हैं। व्यक्ति अपने जीवन में जैसे कार्य करता है, उसी के अनुसार शनि देव उसे फल प्रदान करते हैं। अगर कोई व्यक्ति अपने जीवन में हमेशा अच्छे काम करता है, तो उसके ऊपर शनिदेव मेहरबान रहते हैं। वहीं बुरे काम करने वाले लोगों को शनि देव के प्रकोप का सामना करना पड़ता है। ऐसा कहा जाता है कि शनिदेव की टेढ़ी नजर जिंदगी बर्बाद कर देती है। वहीं शनिदेव की कृपा भिखारी को भी राजा बना देती है।

शनिदेव अपनी महादशा यानी की साढ़ेसाती और ढैय्या के समय लोगों पर विशेष नजर रखते हैं, इसी वजह से शनि की महादशा से लोगों को बहुत ज्यादा भय लगता है। परंतु ऐसी 3 राशियां हैं, जिन पर शनिदेव हमेशा मेहरबान रहते हैं और साढ़ेसाती ढैय्या तक में शुभ फल प्रदान करते हैं। वहीं जिन लोगों पर शनि की टेढ़ी नजर होती है, तो उन्हें शनि के प्रकोप से राहत पाने के लिए किसी करीबी शनि मंदिर में हर शनिवार को सरसों का तेल का दीपक जलाना चाहिए।

इसके अलावा शनि चालीसा पढ़ना, शनि की आरती करना भी बहुत लाभ देता है। आज हम आपको इस पोस्ट के जरिए शनि की प्रिय राशियां कौन-कौन सी हैं? इसके बारे में बताने जा रहे हैं।

तुला राशि

कुल 12 राशियां होती हैं और इस राशि चक्र में तुला सातवें नंबर की राशि है। जिन लोगों की तुला राशि है, उनमें शनि ग्रह हमेशा उच्च के रहते हैं। इसी वजह से इस राशि वाले लोगों को शनि देव शुभ फल देते हैं। इस राशि वाले लोग मेहनती, लगनशील, दयावान और ईमानदार होते हैं। इतना ही नहीं बल्कि इस राशि के लोग कभी भी किसी के साथ अन्याय नहीं करते हैं। इनका यही गुण शनिदेव को बहुत पसंद आता है। इसी वजह से शनि देव इस राशि वाले लोगों पर हमेशा मेहरबान रहते हैं। शनिदेव की कृपा से ही इनको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलता है।

मकर राशि

मकर राशि वाले लोगों के स्वामी शनि देव हैं। इसी वजह से इस राशि वालों पर शनि देव हमेशा मेहरबान रहते हैं। शनि देव के शुभ प्रभाव की वजह से ही इस राशि के लोग बेहद मेहनती, दूसरों की मदद करने वाले और हिम्मत ना हारने वाले होते हैं। इस राशि के लोग हमेशा दूसरों की मदद के लिए सबसे आगे रहते हैं। अगर इस राशि वालों के ऊपर शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या का प्रभाव है, तो इसके बावजूद भी इन्हें अपने जीवन में ज्यादा कष्ट झेलना नहीं पड़ता है।

कुंभ राशि

जिस प्रकार से मकर राशि के स्वामी शनि हैं, उसी प्रकार से कुंभ राशि के भी स्वामी शनि देव हैं। इसी वजह से कुंभ राशि वाले लोगों पर शनिदेव की कृपा दृष्टि हमेशा बनी रहती है। अगर इस राशि वाले लोगों पर शनि अपनी बुरी दृष्टि डालते भी हैं, तो बहुत ही कम समय के लिए यह होता है। शनि देव के आशीर्वाद से ही इस राशि के लोग बहुत नेक, ईमानदार और धैर्यवान होते हैं। इनके जीवन में कभी भी पैसों की तंगी नहीं होती है। अगर इस राशि के लोग व्यापार करते हैं, तो उन्हें अपार धन कमाने में सफलता मिलती है। इस राशि वाले लोगों को समाज में भी खूब मान-सम्मान की प्राप्ति होती है।