इन 4 तरह के लोगों को नहीं करना चाहिए बादाम का सेवन, वरना फायदे की जगह हो जाएगा नुकसान

हर इंसान यही चाहता है कि उसका स्वास्थ्य हमेशा बेहतर बना रहे। लोग अपनी सेहत को अच्छा बनाए रखने के लिए तरह-तरह के पौष्टिक आहार का सेवन करते हैं। सेहत बनाए रखने के लिए अगर आप किसी से सलाह लेंगे तो हर कोई बादाम खाने की सलाह जरूर देगा। ड्राई फ्रूट्स में से बादाम स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद माना गया है। अगर व्यक्ति बादाम का सेवन करता है तो इससे स्वास्थ्य संबंधित बहुत सी परेशानियां दूर होती हैं।

बादाम का सेवन करने से शरीर को ताकत मिलती है, दिल स्वस्थ रहता है, दिमाग तेज होता है, इतना ही नहीं बल्कि बादाम का सेवन करने से कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से लड़ने में भी सहायता मिलती है। बदाम के ढेर सारे फायदे होते हैं परंतु बहुत कम लोगों को इस बात का पता होगा कि बादाम हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं माना गया है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से किन लोगों को बादाम का सेवन नहीं करना चाहिए? इसके बारे में जानकारी देने जा रहे हैं….

जानिए किस तरह के लोगों को बादाम का सेवन नहीं करना चाहिए

1. जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं बढ़ता वजन और मोटापा बेहद खतरनाक होता है। जो लोग मोटे होते हैं उनको बाकी इंसानों की तुलना में बीमारी होने का डर कुछ अधिक ही रहता है। हर इंसान अपने आप को फिट रखने की कोशिश में लगा रहता है, जिसके लिए बहुत सी चीजें ऐसी हैं जिनका सेवन नहीं करना चाहिए। जिन चीजों में कैलोरी और वसा अधिक मात्रा में होती है उन चीजों का सेवन ना करें तो ही बेहतर रहेगा। आपको बता दें कि बादाम में कैलोरी और वसा अच्छी खासी मात्रा में पाई जाती है। ऐसे में अगर मोटे लोग बादाम का सेवन करते हैं तो इससे मोटापा और अधिक बढ़ सकता है।

2. जिन लोगों को पाचन संबंधित परेशानियां हैं। उनको बादाम का सेवन नहीं करना चाहिए। बादाम में प्रोटीन और विटामिन की मात्रा अच्छी खासी होती है। ऐसी स्थिति में अगर आप बादाम का सेवन करते हैं तो इससे पाचन की समस्या और अधिक बढ़ने की संभावना रहती है। बादाम में फाइबर की मात्रा अधिक होने की वजह से एसिडिटी की समस्या भी होने का खतरा रहता है।

3. अगर किसी व्यक्ति को किडनी या फिर गॉल ब्लैडर में पथरी की समस्या है तो उसको बादाम का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। आपको बता दें कि बादाम में ऑक्सलेट मौजूद होता है, ऐसी स्थिति में अगर आप बादाम का सेवन करते हैं तो इससे साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं इसके अतिरिक्त ब्लड प्रेशर की समस्या वाले लोगों को भी बादाम से दूर रहना होगा।

4. जो लोग किसी भी प्रकार की दवाई का सेवन कर रहे हैं उनको अधिक मात्रा में बादाम खाने से दूर रहना होगा। आपको बता दें कि बादाम में काफी अधिक मात्रा में मैग्नीशियम मौजूद होता है। अगर आप तीन से चार बादाम का सेवन करते हैं तो इससे इसमें 0.6mg मैग्नीशियम पाया जाता है। हमारे शरीर को रोजाना 1.8 से लेकर 2.3mg मैग्नीशियम की जरूरत होती है। ऐसी स्थिति में अगर आप अधिक बादाम का सेवन करते हैं तो इसकी वजह से शरीर को दवाइयों से होने वाले असर पर फर्क पड़ सकता है। अगर किसी समस्या के लिए एंटीबायोटिक दवाइयों का सेवन करते हैं तो ऐसी स्थिति में बादाम ना खाएं।