मिलिए बॉलीवुड के 5 सबसे बड़े दिलफेंक सितारों से, एक की तो थी 308 गर्लफ्रेंड्स

बॉलीवुड इंडस्ट्री में सितारों के अफेयर्स के किस्से दर्शकों के लिए आम बात है। क्योंकि जहां एक्टर्स पर्दे पर कई हीरोइनों के साथ रोमांस करते दिखाई देते ही हैं वहीं असल जिंदगी में भी कई स्टार ऐसे है जो अपने अफेयर के किस्सों के चलते सुर्खियों में बने होते हैं। हालांकि बॉलीवुड में कुछ सितारे दिलफेंक आशिक भी हैं जिनके अफेयर के किस्से एक दो नहीं बल्कि कई सारे हैं। तो चलिए आज आपको कुछ ऐसे ही स्टार्स के बारे में बताते है जिनके एक साथ कई अफेयर चले।

रणबीर कपूर-

इस लिस्ट में सबसे पहले हम बॉलीवुड के चॉकलेटी ब्वॉय रणबीर कपूर की बात करेंगे जो इन दिनों एक्ट्रेस आलिया भट्ट को डेट कर रहे हैं। बता दें कि रणबीर कपूर अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने अफेयर्स के चलते ज्यादा सुर्खियों में बने रहते हैं। चाहे वो दीपिका पादुकोण, सोनम कपूर, नरगिस फाखरी हो या फिर आलिया भट्ट या कैटरीना कैफ हों। रणबीर का दिल अक्सर उन खूबसूरत हसिनाओं पर अटक ही जाता है जिनके साथ उन्होंने फिल्म में काम किया होता है। फिलहाल रणबीर कपूर काफी लंबे समय से आलिया भट्ट को डेट कर रहे हैं दोनों अपने रिलेशन को लेकर काफी सीरियस भी नजर आते हैं।

सलमान खान-

अब बात करें बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान की तो भले ही सलमान खान ने इस उम्र में भी शादी नहीं की लेकिन उनके अफेयर्स के चर्चे आज भी होते हैं। बता दें कि सलमान का नाम ऐश्वर्या राय, कटरीना कैफ, संगीता बिजलानी, सोमी अली, यूलिया वंतूर जैसी कई खूबसूरत हसीनाओं से जुड़ चुका है। हालांकि अभी तक सलमान सिंगल ही हैं।

अक्षय कुमार-

वहीं अगर बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार के नाम से जाने जाने वाले एक्टर अक्षय कुमार की बात की जाए तो अक्षय भी रोमांस के मामलों में नंबर वन रहे हैं। आज भले ही अक्षय अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना के साथ शादी के बाद अच्छे से सेटल हो चुके हैं लेकिन एक दौर था जब अक्षय का नाम बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस के साथ जुड़ा था। अक्षय का नाम शिल्पा शेट्टी, रवीना टंडन, प्रियंका चोपड़ा, आयशा जुल्का के अलावा रेखा के साथ जुड़ चुका है।

ऋतिक रोशन-

अगर बात बॉलीवुड के हैंडसम ब्वॉय ऋतिक रोशन की करें तो बॉलीवुड के ग्रीक गॉड कहे जाने वाले एक्टर का नाम सुजैन खान से पहले कई हसिनाओं के साथ जोड़ा गया है। उनकी गुड लुक्स और दमदार एक्टिंग के चलते लड़कियां तो ऋतिक पर मरती ही हैं साथ ही बहुत सी हीरोइनों पर खुद ऋतिक भी लट्टू हो चुकी हैं। बता दें कि ऋतिक का नाम करीना कपूर, कैटरीना कैफ, बारबरा मोरी और कंगना रनौत जैसी खूबसूरत हसिनाओं के साथ जोड़ा जा चुका है।

संजय दत्त-

बॉलीवुड स्टार्स के अफेयर की बात हो और इस लिस्ट में संजय दत्त का नाम ना आए ऐसा हो ही नहीं सकता। बता दें कि संजय दत्त अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने अफेयर्स को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहे हैं। इस बात का खुलासा उनकी बायोपिक संजू में भी किया गया था कि उन्होंने करीब 308 लड़कियों को डेट किया है। संजय दत्त का नाम माधुरी दीक्षित, सुष्मिता सेन, टीना मुनिम जैसी कई हसीनाओं के साथ जुड़ चुका है।

बॉलीवुड और देश दुनिया से जुड़ी तमाम दिलचस्प खबरें जानने के लिए आप नमनभारत के साथ जुड़े रहें। खबरों को शेयर करना ना भूलें।