इम्यूनिटी को कमजोर कर देने वाली इन 5 चीजों का अगर कर रहे हैं सेवन तो अभी से बना लें दूरी

देश-दुनिया में इस समय कोरोनावायरस को लेकर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। वहीं भारत में कोरोना की दूसरी लहर का कहर भी देखने को मिल रहा है। रोजाना देश में कोरोनावायरस से संक्रमित मरीजों की गिनती बढ़ती जा रही है और सैकड़ों की मौत हो रही है। अभी तक तमाम अध्ययनों और वैज्ञानिक का मानना है कि जिन लोगों की इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है उन्हें कोविड की चपेट में आने की संभावना ज्यादा रहती है। ऐसे हालात में ये बेहद जरूरी है कि लोग अपनी इम्यूनिटी को मजबूत बनाएं और अपने खान-पान का अच्छे से ख्याल रखें।

लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो हेल्थी चीजों के अलावा ऐसी चीजों का सेवन भी कर रहे हैं जो उनकी इम्यूनिटी सिस्टम को कमजोर कर सकते हैं। इसलिए उन्हें ऐसी चीजों से दूरी बनाकर रखने की जरूरत है। तो आइये आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताते है जो आपके इम्यूनिटी को कमजोर कर सकते हैं।

कैफीन-

अक्सर रूटीन के दिनों में लोग चाय-कॉफी का सेवन ताजगी महसूस करने के लिए करते हैं लेकिन बहुत कम लोग ही ये बात जानते होंगे कि चाय-कॉफी में मौजूद कैफीन खून में मिलकर पूरे शरीर में फैल जाता है। जिसका सबसे ज्यादा प्रभाव दिमाग पर होता है लेकिन इम्यूनिटी को भी बर्बाद कर देता है। इसलिए जितना जल्दी हो सकते आपको इन चीजों सेवन या तो कम कर देना चाहिए या फिर छोड़ देना चाहिए।

फास्ट फूड-

आजकल ज्यादातर लोगों को फास्ट फूड खाना बहुत पसंद है लेकिन लोग इस बात से बिल्कुल अंजान हैं कि फास्ट फूड धीरे-धीरे उनकी इम्यूनिटी को कमजोर कर रहा होता है। इतना ही नहीं फास्ट फूड का सेवन कई तरह की समस्याओं को भी जन्म दे सकता है जिसमें आपको पेटी से जुड़ी समस्याएं भी शामिल हैं। इसलिए अगर अपनी इम्यूनिटी को ठीक रखना चाहते हैं तो अभी से फास्ट फूड का सेवन बंद कर दें।

प्रोसेस्ड फूड

अगर आप रूटीन के दिनों में प्रोसेस्ड फूड का सेवन कर रहे हैं तो कोरोना काल में आपके लिए ये खतरे से खाली नहीं है। क्योंकि ऐसे फूड आपकी प्रतिरक्षा तंत्र को कमजोर बनाते है। इसलिए इन दिनों प्रोसेस्ड मीट या पैक्ड फूड से दूरी बनाकर रखें और जितना हो सके घर पर ही बना ताजा खाना खाएं, जो आपकी इम्यूनिटी को मजबूती देंगे।

तेल-

अक्सर लोगों को रसोई में खाना बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाना वाला तेल दोबारा इस्तेमाल करते हुए देखा गया है। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो यह आपकी सेहत लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। क्योंकि ये न सिर्फ आपके पाचन तंत्र को खराब करेगा बल्कि आपकी इम्यूनिटी को भी कमजोर बना देगा। इसलिए ऐसे तेल से दूरी बनाएं।

शराब-धूम्रपान-

शराब पीना या धूम्रपान करना आजकल के लोगों में बेहद कॉमन हो गया है लेकिन हकीकम में लोग ऐसा करके अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। शराब और धूम्रपान से न सिर्फ आपकी इम्यूनिटी कमजोर होगी बल्कि आपको कैंसर जैसी भयानक बीमारी भी हो सकती हैं।