साल 2020 इन 7 सितारों के लिए रहा बेहद खास, शादी करके की नई जिंदगी की शुरुआत, बसाया घर

साल 2020 को हम सभी बहुत जल्द अलविदा कहने जा रहे हैं। वैसे देखा जाए तो यह साल बॉलीवुड के कई सितारों के लिए बेहद खास साबित रहा है परंतु कुछ सितारे ऐसे भी हैं जिनके जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न हुईं। जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं। देश भर में कोरोना वायरस की महामारी फैली हुई है, जिसके कारण देश के सभी लोग डर के माहौल में अपनी जिंदगी व्यतीत कर रहे हैं परंतु इसी वर्ष बहुत से फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के सितारे हैं, जिन्होंने विवाह किया है और अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की है। आज हम आपको टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के उन सितारों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जिन्होंने साल 2020 में शादी करके अपना घर बसाया है।

1. नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ ने इसी साल 24 अक्टूबर को अपने बेहद करीबी दोस्त रोहनप्रीत सिंह से दिल्ली में विवाह किया था। विवाह की सभी रस्मों के पश्चात यह दोनों एयरोसिटी स्थित होटल जे डब्ल्यू मैरियट पहुंचे थे, जहां पर इनके करीबी मित्र और रिश्तेदार भी उपस्थित थे। सभी ने इन दोनों को शादी की शुभकामनाएं दी थी। शादी के पश्चात नेहा कक्कड़ हनीमून के लिए दुबई के लिए निकल गई थीं। इंटरनेट पर इन दोनों की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही है। सभी फैंस सोशल मीडिया पर इनकी तस्वीरों को बेहद पसंद कर रहे हैं।

2. राणा दग्गुबाती और मिहीका बजाज

अभिनेता राणा दग्गुबाती को तो हर कोई जानता है। यह किसी के पहचान के मोहताज नहीं है। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के यह मशहूर अभिनेताओं में से एक माने जाते हैं। इन्होंने फिल्म बाहुबली में भी काम किया है। आपको बता दें कि फिल्मों के दिग्गज अभिनेता राणा दग्गुबाती ने भी इसी वर्ष विवाह किया। जब इनके विवाह के बारे में फैंस को पता लगा तो सभी काफी आश्चर्यचकित हो गए थे। अगस्त के महीने में इन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड मिहीका बजाज के साथ शादी की थी। सोशल मीडिया पर भी इनकी शादी की तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हुई थी।

3. प्राची तेलहान और रोहित सरोह

टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक नाम प्राची तेलहान का भी आता है। इन्होंने टीवी के अलावा साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी काम किया है। इन्होंने अपने अभिनय के बलबूते दर्शकों के दिलों में एक खास स्थान बनाया है। सभी लोग उनके अभिनय को बेहद पसंद करते हैं। आपको बता दें कि प्राची तेलहान ने वर्ष 2020 में ही शादी की है। उन्होंने 7 अगस्त को लॉकडाउन के दौरान ही दिल्ली के एक व्यापारी रोहित सरोह से विवाह किया था।

4. पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा

पूजा बनर्जी टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक रही हैं। इन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। आप सभी लोगों ने बॉलीवुड फिल्म “ग्रेट ग्रैंड मस्ती” तो देखी ही होगी। जी हां, इस फिल्म में पूजा बनर्जी नजर आई थीं। आपको बता दें कि अभिनेत्री पूजा बनर्जी ने लॉकडाउन के दौरान ही विवाह करने का निर्णय ले लिया था, इतना ही नहीं बल्कि पूजा बनर्जी इसी वर्ष मां भी बन गईं। पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा ने इसी वर्ष शादी की है।

5. समीक्षा सिंह और शैल ओसवाल

आप सभी लोग टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री समीक्षा सिंह को तो जानते ही हैं। जी हां, इन्होंने अपने बॉयफ्रेंड शैल ओसवाल के साथ 3 जुलाई को सात फेरे लिए थे। आपको बता दें कि इन दोनों का विवाह सिंगापुर के एक गुरुद्वारे में हुआ। विवाह करने के पश्चात समीक्षा सिंह ने इंडस्ट्री को छोड़ने का निर्णय किया है। अभी मुंबई लौटने का इनका कोई भी प्लान नहीं है।

6. निहारिका कोनिडेला और चैतन्य जेवी

निहारिका कोनिडेला साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री हैं। आपको बता दें कि अभिनेत्री निहारिका कोनिडेला ने बिजनेसमैन चैतन्य जेवी के साथ शादी रचाई है। इन दोनों के विवाह की रस्में राजस्थान के उदयपुर में संपन्न हुई थी। निहारिका कोनिडेला और चैतन्य जेवी काफी लंबे वक्त से रिलेशनशिप में थे। लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद आखिर में इन्होंने शादी कर ली।

7. काजल अग्रवाल और गौतम किचलू

30 अक्टूबर को साउथ फिल्म इंडस्ट्री और बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री काजल अग्रवाल ने अपने बॉयफ्रेंड गौतम किचलू से मुंबई के ताज होटल में शादी की थी। सोशल मीडिया पर भी इन दोनों की तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हुई थी। इनकी शादी में कुछ खास रिश्तेदार और मित्र शामिल हुए थे।