उम्र में अनिल कपूर से छोटे हैं ये 7 चर्चित और बड़े राजनेता, लेकिन देखने में अभिनेता लगते हैं छोटे

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर का बॉलीवुड इंडस्ट्री में जाना-माना नाम है। अभिनेता अनिल कपूर काफी लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री के साथ जुड़े हुए हैं। वह अभी तक कई सारी फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं और लगातार फिल्मों में अभिनय कर रहे हैं। अनिल कपूर के परिवार का नाता शुरू से ही बॉलीवुड इंडस्ट्री के साथ रहा है परंतु इसके बावजूद भी अनिल कपूर ने इस इंडस्ट्री में अपना करियर बनाने के लिए काफी संघर्ष किया है। अपनी मेहनत और कठिन संघर्षों से वह बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने आपको स्थापित करने में सफल रहे हैं।

अनिल कपूर की फैन फॉलोइंग करोड़ों में हैं और मौजूदा समय में भी यह किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अनिल कपूर ने अपने फिल्मी करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। 24 दिसंबर 1956 को चेंबूर, मुंबई महाराष्ट्र में जन्मे अनिल कपूर 65 साल के हो चुके और इन्होंने सैकड़ों फिल्मों में अपने अभिनय से लोगों का दिल जीत लिया है। अनिल कपूर अपनी अदाकारी के साथ-साथ अपनी फिटनेस के लिए भी अक्सर चर्चा का विषय बने रहते हैं।

अनिल कपूर को देख कर कोई भी उनकी सही उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता है। 65 साल की उम्र में भी अनिल कपूर बिल्कुल फिट और जवान नजर आते हैं। अनिल कपूर ने खुद को इतना फिट रखा हुआ है कि उनकी सही उम्र का अंदाजा लगाने में लोगों से अक्सर गलतियां हो जाती हैं।

बता दें ऐसे कई चर्चित और बड़े राजनेता भी हैं जो उम्र में अनिल कपूर से काफी छोटे हैं परंतु अगर उन राजनेताओं और अनिल कपूर को देखा जाए तो उम्र में अनिल कपूर भी छोटे लगते हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से ऐसे ही 7 चर्चित नामों को के बारे में बताने वाले हैं जो उम्र में अनिल कपूर से छोटे हैं लेकिन देखने में अनिल कपूर उनसे छोटे नजर आते हैं। तो चलिए जानते हैं इस लिस्ट में किन-किन चर्चित और बड़े राजनेता का नाम शामिल है।

अमित शाह

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता अनिल कपूर से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 8 साल छोटे हैं परंतु देखने में अमित शाह उम्र में काफी बड़े लगते हैं। इन दोनों लोगों को देखने के बाद कोई भी यह नहीं कह सकता कि अनिल कपूर अमित शाह से उम्र में बड़े हैं।

जे पी नड्डा

अनिल कपूर से बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा भी छोटे हैं लेकिन देखने में अनिल कपूर छोटे लगते हैं। इन दोनों की उम्र में करीब 4 साल का फासला है।

नितिन गडकरी

अनिल कपूर से उम्र के मामले में केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के बड़े नेता नितिन गडकरी लगभग 2 साल छोटे हैं परंतु इन दोनों को देखकर कोई भी यह नहीं कह सकता कि अनिल कपूर उनसे बड़े हैं।

नरेंद्र सिंह तोमर

अनिल कपूर और केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बीच उम्र का 6 महीने का अंतर है लेकिन देखने में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर बड़े लगते हैं।

मनोज सिन्हा

जम्मू कश्मीर के राज्यपाल मनोज सिन्हा से अनिल कपूर 3 साल बड़े हैं लेकिन देख कर कोई भी इसका अंदाजा नहीं लगा सकता। अनिल कपूर मनोज सिन्हा से छोटे लगते हैं।

पप्पू यादव

अनिल कपूर से बिहार के चर्चित नेता पप्पू यादव 11 साल छोटे हैं परंतु इन दोनों को देखकर कोई भी यह नहीं बता सकता कि अनिल कपूर इनसे उम्र में इतने बड़े हैं।

शिवराज सिंह चौहान

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अनिल कपूर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से ढाई साल ज्यादा उम्र में बड़े हैं।