शनिवार को भूलकर भी नहीं करने चाहिए ये 9 कार्य, वरना अच्छे-भले जीवन में आ सकती हैं परेशानियां

जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित है। इस दिन लोग शनिदेव की पूजा अर्चना करते हैं। यह दिन शनि देव के अलावा भगवान भैरव का दिन भी माना जाता है। ऐसा बताया जाता है कि अगर व्यक्ति शनिवार के दिन उपवास रखता है तो इससे जीवन की सारी दु:ख परेशानियां दूर हो जाती हैं और शनि देव की कृपा से व्यक्ति के जीवन में खुशहाली आती है। शास्त्रों में शनि देव को न्याय का देवता बताया गया है। ऐसा कहा जाता है कि शनि देव मनुष्य को अच्छे और बुरे कर्मों के अनुसार ही फल प्रदान करते हैं।

अगर कोई व्यक्ति अपने जीवन में अच्छे काम करता है तो उसके ऊपर शनिदेव की कृपा दृष्टि हमेशा बनी रहती है परंतु बुरे कामों को करने वाले लोगों को शनिदेव दंड देते हैं। ऐसा माना जाता है कि जिन लोगों का शनि अच्छा होता है, उसको अपने जीवन में समस्त सुखों की प्राप्ति होती है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से कुछ ऐसे कामों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जिनको शनिवार के दिन भूलकर भी नहीं करना चाहिए अन्यथा जीवन में परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं।

शनिवार के दिन न करें ये कार्य

1. शनिवार के दिन भूलकर भी शराब का सेवन नहीं करना चाहिए अन्यथा इसकी वजह से शनिदेव आपसे नाराज हो सकते हैं और आपके अच्छे भले जीवन में परेशानियां उत्पन्न होने की संभावना रहती है।

2. शनिवार के दिन पूर्व और ईशान दिशा में यात्रा नहीं करना चाहिए। खासतौर से पूर्व दिशा में दिशा शूल रहता है। ऐसी स्थिति में अगर जरूरी है तो अदरक खाकर ही यात्रा कीजिए। इससे पहले आप पांच कदम उल्टे पैर चलें, उसके बाद ही आप यात्रा करें।

3. आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि शनिवार के दिन लड़की को ससुराल नहीं भेजना चाहिए, यह शुभ नहीं माना जाता है।

4. आप शनिवार के दिन तेल, लकड़ी, कोयला, नमक, लोहा या लोहे से बनी हुई कोई भी चीज खरीद कर अपने घर ना लाएं अन्यथा इसके कारण बिना कि किसी बात की बाधा उत्पन्न होने की संभावना रहती है। इतना ही नहीं बल्कि अचानक ही कष्ट का भी सामना करना पड़ता है।

5. शनिवार के दिन बाल कटवाना या नाखून काटना वर्जित माना जाता है।

6. शनिवार के दिन नमक, तेल, चमड़ा, काला तिल, काले जूते, लोहे का सामान ना खरीदें। अगर आप शनिवार के दिन नमक खरीदते हैं तो इससे कर्ज का बोझ बढ़ता है। कलम, कागज और झाड़ू खरीदने से भी बचें।

7. शनिवार के दिन दूध और दही का सेवन ना करें। अगर आप इस दिन इन चीजों का सेवन करते हैं तो इसमें हल्दी या गुड़ मिला लीजिए। इसके अलावा शनिवार के दिन बैंगन, आम का अचार और लाल मिर्च खाने से बचें।

8. शनिवार के दिन झूठ नहीं बोलना चाहिए अन्यथा इसकी वजह से आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। वैसे तो झूठ कभी भी ना बोलें क्योंकि झूठ बोलना ठीक नहीं होता है।

9. शनिवार के दिन आप किसी भी गरीब, अंधे, अपंग और किसी मजबूर महिला का अपमान मत कीजिए। यह काम आप शनिवार के दिन ही नहीं बल्कि किसी भी दिन ना करें।