बॉलीवुड की ये मशहूर अभिनेत्रियां गंदी और शर्मनाक हरकतों का हो चुकी हैं शिकार

बॉलीवुड इंडस्ट्री एक ऐसी जगह है जहां से रोजाना ही कोई ना कोई नई ताजा खबर सुनने को मिल ही जाती है। इस इंडस्ट्री में ऐसी बहुत सी बातें होती रहती है जो अक्सर सुर्खियों में छाई रहती हैं। वैसे देखा जाए तो बॉलीवुड इंडस्ट्री के सितारे बेहद शानदार जीवन व्यतीत करते हैं। सभी फैंस को बी-टाउन के सेलेब्स की शानदार लाइफ बहुत पसंद आती है परंतु उनका जीवन उतना ही मुश्किल भरा होता है। जी हां, कई बार उनको अपने जीवन में कई मुश्किल परिस्थितियों का भी सामना करना पड़ता है।

अक्सर जहां भी चले सेलेब्स आते हैं, फैंस उन्हें चारों तरफ से घेर लेते हैं। कई बार तो ऐसा होता है कि भीड़ में मौजूद कुछ लोग इसका फायदा उठाने की भी कोशिश करते हैं और बॉलीवुड की अभिनेत्रियों के साथ गंदी हरकतें कर देते हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं जो भीड़ में गंदी और शर्मनाक हरकतों का शिकार हो चुकी हैं। तो चलिए जानते हैं इस लिस्ट में किन-किन अभिनेत्रियों का नाम शामिल है।

सोनम कपूर

बॉलीवुड इंडस्ट्री की फैशन आईकॉन सोनम कपूर का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हैं। सोनम कपूर भी इस बुरी घटना का शिकार हो चुकी हैं। आपको बता दें कि जब सोनम कपूर और अभिनेता धनुष ने फिल्म “रांझणा” के लिए चंदन सिनेमा का दौरा किया था, तब उस समय के दौरान कुछ ऐसा हादसा हो गया था जिसे देखकर हर कोई आश्चर्यचकित रह गया था। उस समय के दौरान अभिनेत्री सोनम कपूर को देखकर फैंस बहुत ज्यादा एक्ससाइटमेंट में आकर आक्रमक हो गए थे। उस वक्त सिक्योरिटी गार्ड भी उन्हें संभालने में सफल नहीं हो पाई।

कटरीना कैफ

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर और खूबसूरत अदाकारा कैटरीना कैफ के साथ भी ऐसा वाकया हो चुका है। आपको बता दें कि अभिनेत्री कैटरीना कैफ भी भीड़ में गलत हरकतों का शिकार हो चुकी हैं। दरअसल, यह बात साल 2010 की है। जब कैटरीना कैफ को भीड़ ने चारों तरफ से घेर लिया था। उस समय के दौरान बॉलीवुड इंडस्ट्री के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार उनके साथ थे, तब अभिनेता ने दुर्व्यवहार होने से बचाया था। जब कैटरीना कैफ और अक्षय कुमार फिल्म “तीस मार खान” के प्रमोशन के लिए घाटकोपर आर. सिटी मॉल में पहुंचे थे, तब उनके साथ यह घटना घटी थी।

करीना कपूर खान

करीना कपूर के साथ भी इस तरह की हरकत हो चुकी है। आपको बता दें कि जब करीना कपूर अपनी फिल्म “बजरंगी भाईजान” के प्रमोशन में लगी हुई थीं तब उस दौरान उनके साथ यह घटना हुई थी। उनके साथ ऐसा हुआ था कि करीना बिल्कुल भी हिल नहीं पा रही थीं।

दीपिका पादुकोण

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के साथ भी ऐसी हरकत हो चुकी है। दरअसल, यह घटना साल 2014 की है, जब फैंस ने उन्हें गलत तरीके से छूने का प्रयास किया था। वैसे दीपिका पादुकोण सिक्योरिटी की सहायता से वहां से निकलने में सफल रही थीं। इसके अलावा हाल ही में एक रेस्टोरेंट के बाहर दीपिका पादुकोण का एक वीडियो भी सामने आया, जब दीपिका पास के पास खड़ी थीं तो वहां भीड़ में मौजूद एक महिला ने दीपिका का बैग खींचने का प्रयास किया था। उस समय के दौरान सिक्योरिटी ने इस स्थिति को संभाल लिया।

सोनाक्षी सिन्हा

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा भी ऐसी हरकत का शिकार हो चुकी हैं। जब सोनाक्षी सिन्हा के साथ ऐसी हरकत हुई थी तब वह अपनी फिल्म “वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई” की कामयाबी के लिए प्रार्थना करने के लिए अजमेर दरगाह पहुंची थीं। उस समय के दौरान फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार भी उनके साथ ही मौजूद थे। तब वहां पर एक कुछ फैंस ने सोनाक्षी सिन्हा को हाथों से छूने का प्रयास किया था। ऐसी स्थिति में अक्षय कुमार ने चारों तरफ से अपने हाथ से सोनाक्षी सिन्हा को कवर किया और उनको बचाया था।