इतनी कीमती अंगूठी पहनाकर इन सितारों ने किया था पार्टनर के साथ सगाई , एक की तो अकेली अंगूठी की कीमत रही 3 करोड़

हमारे देश में ही नही बल्कि पूरी दुनिया में जब भी किसी कपल की शादी या सगाई की सेरेमनी होती है फिर पहली बार अगर प्यार का इज़हार करना होता है तो अंगूठी को काफी अधिक अहमियत दी जाती है| अंगूठी देकर अपने पार्टनर को प्रपोजल देना हमेशा से ही देखने और सुनने में काफी रोमांटिक फील देता है और यही कारण है के लोग अपने प्यार का इज़हार करने के लिए महंगी से महंगी रिंग देकर अपने पार्टनर से प्यार का इज़हार करते हैं या फिर शादी या अन्य सेरेमनी पर भी गिफ्ट करते हैं|

ऐसे में बॉलीवुड में भी कई ऐसी जोडियाँ हमारे बीच हैं जो परफेक्ट कपल्स माने जाते हैं और यहाँ हम कुछ ऐसी ही अभिनेत्रियों से आपको मिलाने जा रहे हैं जिनके पति द्वारा इन्हें डायमंड या अन्य कीमती रिंग गिफ्ट की गयी| और इनकी कीमत भी लाखों करोडो में है|

शिल्पा शेट्टी

बॉलीवुड की एवरग्रीन ब्यूटी कही जाने वाली एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी आज दो बच्चों की माँ बनने के बाद भी अपनी कमाल की फिटनेस के लिए अक्सर ही चर्चाओं में देखी जाती हैं| यह तो सभी को पता है के शिल्पा नें बेहद ही मशहूर बिजनेसमैन राज कुंद्रा संग शादी की है और राज ने ही शिल्पा को एक 20 कैरट की डायमंड रिंग दी थी जिनकी कीमत तकरीबन 3 करोड़ रूपए बताई जाती है|

दीपिका पादुकोण

दीपिका और रणवीर टीवी जगत के कुछ सबसे प्यार कपल्स में शामिल हैं और अक्सर ही इन्हें एक दुसरे को प्यार का इज़हार करते देखा जाता है| इनकी शादी भी बिल्कुल ड्रीम वेडिंग की तरह हुई थी जिसमे एक आम आदमी के लिए सब कुछ एन सपने सा लग रहा था| वहीँ अगर बात करें दीपिका की रिंग की तो खबरों के अनुसार इसकी कीमत तकरीबन 1.3 करोड़ से लेकर 2.7 करोड़ है| और इसकी खासियत यह है के ये एक प्लैटिनम सौलीटेयर सिंग है|

 

प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड में आज भी ‘देसी गर्ल’ के नाम से पॉपुलर बेहद ही खूबसूरत बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा नें कुछ सालों पहले ही निक जोनस संग शादी रचाई थी| निक ने शादी के कुछ वक्त बाद ही प्रियंका को एक कार भी गिफ्ट की थी| और अगर बात करें इनकी रॉयल वेडिंग की तो इनकी वेडिंग रिंग ही एक प्लेटिनम डायमंड रिंग थी जिसकी बाजार में कीमत लगभग 2.1 करोड बताई जाती है|

अनुष्का शर्मा

भारतीय कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की जोड़ी आज देश की बहुचर्चित और प्यार जोड़ियों में शामिल है| इटली के टस्कनी में शादी के बंधन में बंधे विराट और अनुष्का की शादी भी कुछ सबसे यादगार शादियों में शुमार रही| इनकी वेडिंग रिंग की बात करें तो इसकी कीमत तकरीबन 1 करोड़ थी|

करीना कपूर

पटौदी नवाब और बॉलीवुड के बेहद ही जाने माने अभिनेता सैफ अली खान और बेबो यानि करीना कपूर की जोड़ी आज बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत जोड़ियों में शामिल है| साल 2012 में एक दूसरे के हुए सैफ अली खान और करीना कपूर नें भी अपनी शादी पर काफी खर्चे किये थे| और पटौदी नवाब सैफ नें पत्नी करीना को तकरीबन 75 लाख रुपयों की अंगूठी दी थी जिसे करीं आज भी कई ओकेज्न्स पर फलान्ट करती नजर आती हैं|