परिवार के लिए शादी के बाद इन अभिनेत्रियों ने छोड़ा अपना अच्छा खासा करियर ,देखें लिस्ट

अभिनेत्रियों के लिए जिंदगी में एक पल ऐसा जरूर आता है जहाँ पर उन्हें अपने जीवन के दो अहम पहलुओं के बीच किसी एक का चुनाव करना पड़ता है| इनमे पहला तो होता है इनका करियर जिसके लिए ये पूरी लाइफ मेहनत करती हैं और अंत में जाकर एक बड़ा नाम हासिल कर पाती हैं और दूसरी होती हैं इनकी फॅमिली जो के इनके लिए जीवन का सबसे अहम हिस्सा होती है| और सबसे बड़ी दिक्कत तब आती हैं जब इन्हें करियर और फैमली में किसी एक को चुनना पड़ता है और यह होता है शादी के बाद|

ऐसे में इस पोस्ट के जरिये हम आपको कुछ ऐसी टीवी सीरिअल्स की अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो के अब इंडस्ट्री से दूर हो चुकी हैं और अब ये पूरी तरह से अपनी नीजी जिन्दगी में ढल चुकी है|

दिशा वकानी

टीवी के मशहूर शोज़ की सूची में दर्ज  तारक  मेहता का उल्टा चश्मा में एक्ट्रेस दिशा वकानी नें दया बेन के किरदार को निभाया था जो के दर्शकों द्वारा बेहद पसंद भी किया गया था| पर बीते साल 2015 में इन्होने शादी कर ली जिसके बाद से ये नीजी जिंदगी में पूरी तरह से मशरूफ हो गयी और ग्लैमर की दुनिया से भी अब ये पूरी तरह से दूर हैं| बता दें के इन्होने एक्टर मयूर पाड़िया संग शादी रचाई थी और  शादी  के बाद ही इन्होने  अपने परिवार  और बच्चे के लिए अपने अच्छे खासे करियर को बीच में ही छोड़ दिया पर आज भी लोग इन्हें दोबारा से शो में देखने के लिए बेताब है |

मोहिना कुमारी सिंह

लम्बे वक्त से टीवी इंडस्ट्री के सीरिअल्स में अपने अभिनय से लोगों के दिलों में राज करती आई अभिनेत्री मोहिना कुमारी अब लम्बे वक्त से एक्टिंग और ग्लैमर की दुनिया से दूरी बनाये हुए हैं| और इसकी सबसे बड़ी वजह हैं एक्ट्रेस की शादी बताई जाती है| बता दें के इन्होने सुयश रावत संग शादी की है जो के उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के बेटे हैं|

अदिति शिरवाइकर

कोरोना काल मे अभिनेत्री अदिति शिरवाइकर नें अभिनेता मोहित मलिक संग शादी रचाई थी और अब धीरे धीरे इन्होने पर्दे से दूरी बना ली है| हालाँकि अदिति के नाम आज भी कई बड़े टीवी सीरिअल्स दर्ज हैं जिनमे इन्होने अपनी शानदार एक्टिग के जरिये लाखों दिलों को जीता है| अभी की कहें तो अदिति बिजनेस फील्ड में अपना हाथ आजमा रही हैं|

मीहिका वर्मा

टीवी की एक और जानी मानी और बेहद खूबसूरत अभिनेत्री हैं एक्ट्रेस मिहिका वर्मा जिन्होंने अपने करियर में ‘ये हैं मोहब्बतें’ जैसे बड़े सीरिअल्स दिए हैं| हालाँकि बीते साल 2016 में इन्होने आनंद क्पाई संग शादी रचाई थी और अब ये इंडस्ट्री से पूरी तरह दूर हो चुकी हैं| और अभी की कहें तो अपने पति संग मिहिका अब अमेरिका में रह रही हैं|

कांची कौल

एक अनजानी सी लडकी, भाभी और मायका जैसे सीरिअल्स में नजर आई अभिनेत्री कांची कॉल नें मशहूर अभिनेता शब्बीर अहलुवालिया संग शादी की है| इनकी यह शादी लगभग 6 से 7 साल पहले हुई थी और आज इतने लम्बे वक्त से ये अभिनेत्री एक्टिंग की दुनिया से दूर हैं|