Site icon NamanBharat

कभी ये 5 हसीनाएं टीवी की दुनिया पर किया करती थीं राज, फिल्मी दुनिया में नाम कमाने के लिए छोड़ दी इंडस्ट्री

बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसी बहुत सी खूबसूरत अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने इंडस्ट्री में नाम कमाने के लिए खूब मेहनत की है। जैसा कि हम लोग जानते हैं फिल्म इंडस्ट्री की चकाचौंध दुनिया को देखकर हर कोई इसकी तरफ खिंचा चला जाता है। हर कोई यही चाहता है कि इस इंडस्ट्री में वह भी अपना करियर बनाएं। फिल्म इंडस्ट्री में काम करने का सपना लेकर रोजाना ही बहुत से लोग आते हैं परंतु ऐसे कुछ ही लोग होते हैं जिनको सफलता मिल पाती है। आज हम आपको कुछ ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जिन्होंने पहले टेलीविजन की दुनिया में अपना नाम कमाया। अब यह हसीनाएं बॉलीवुड में भी अपनी धाक जमा चुकी हैं। फिल्मी दुनिया में भी कई अभिनेत्रियों ने अच्छा खासा मुकाम हासिल किया है। तो चलिए जानते हैं इस लिस्ट में किस-किस का नाम शामिल है।

अंकिता लोखंडे

अंकिता लोखंडे ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ “पवित्र रिश्ता” सीरियल में अभिनय किया था। इस सीरियल से अंकिता घर-घर में मशहूर हुई थीं। इसके बाद अंकिता लोखंडे ने ऐतिहासिक पीरियड फिल्म “मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी” में बहादुर योद्धा झलकारीबाई के रूप में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की।

हिना खान

टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री हिना खान ने स्टार प्लस के मशहूर धारावाहिक “ये रिश्ता क्या कहलाता है” से अपने टीवी एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इस सीरियल में हिना खान अक्षरा सिंघानिया के रूप में नजर आई थीं और दर्शकों ने उनके अभिनय को खूब सराहा था। इसके बाद हिना खान ने बहुत सारे रियल्टी शो में काम किया। अब हिना खान बॉलीवुड में भी अपनी पहचान बना चुकी हैं। हिना खान उन अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल है जिन्होंने अपनी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है और अब इनका सारा फोकस फिल्मों पर ही है। आपको बता दें कि हिना खान ने बॉलीवुड में फिल्म “हैक्ड” से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी।

प्राची देसाई

प्राची देसाई ने अपने टीवी करियर की शुरुआत साल 2006 में एकता कपूर के “कसम से” सीरियल से की थी। इसमें यह मुख्य अभिनेत्री के रूप में नजर आई थीं। इसी शो के जरिए प्राची देसाई घर-घर में बानी वालिया के नाम से पहचानी जाने लगीं। इस सीरियल में उनके ऑपोजिट राम कपूर नजर आए थे। आपको बता दें कि इसके बाद प्राची देसाई डांस बेस्ट रियलिटी शो “झलक दिखला जा” में भी नजर आई थीं। प्राची देसाई ने अपने आपको टीवी इंडस्ट्री तक ही सीमित नहीं रखा बल्कि अब यह फिल्म इंडस्ट्री में भी अपने कदम रख चुकी हैं। प्राची देसाई ने साल 2008 में आई फिल्म “रॉक ऑन” से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसके बाद यह बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

राधिका मदन

राधिका मदान ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत फिल्म “अंग्रेजी मीडियम 2” से किया था। अब यह बॉलीवुड फिल्मों पर पूरा ध्यान दे रही हैं। आपको बता दें कि बॉलीवुड में कदम रखने से पहले राधिका मदन ने अपने टीवी एक्टिंग की शुरुआत धारावाहिक “मेरी आशिकी तुमसे ही” से शुरू की थी।

यामी गौतम

टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री यामी गौतम ने मशहूर धारावाहिक “चांद के पार चलो” से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद यामी गौतम ने बॉलीवुड की फिल्म काबिल, बाला, विकी डोनर जैसी फिल्मों में काम किया। भले ही यामी गौतम ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने पैर जमाने की खूब कोशिश की लेकिन टॉप अभिनेत्रियों में खुद को खड़ा करने में सफल नहीं हो पाईं।

Exit mobile version