किसी ने तंत्र-मंत्र तो किसी ने एकांतवास का अपनाया था रास्ता, जब प्यार में मिले धोखे से टूट गई थीं ये अभिनेत्रियां


प्यार एक ऐसा खूबसूरत एहसास है, जिसे शब्दों में बयां कर पाना बहुत ही मुश्किल है। ऐसा कहा जाता है कि जब कोई किसी से प्यार करने लगता है तो उसके लिए वही सारी दुनिया बन जाता है। अपने प्यार के लिए इंसान कुछ भी करने को तैयार हो जाता है। अगर प्यार के खातिर दुनिया से लड़ने की बात आए, तो इंसान वह भी करने से पीछे नहीं हटता है।

लेकिन अक्सर देखा गया है कि जब इंसान को प्यार में धोखा मिलता है, तो वह पूरी तरह से टूट जाता है। प्यार में धोखा खाए इंसान की हालत कैसी होती है, यह सिर्फ वही समझ सकता है। टीवी इंडस्ट्री की एक नहीं बल्कि कई अभिनेत्रियां हैं, जो ब्रेकअप का दर्द झेल चुकी हैं।

जब इन अभिनेत्रियों को अपने पहले प्यार से धोखा मिला तो यह पूरी तरह से टूट गई थीं। लेकिन समय के साथ-साथ इन अभिनेत्रियों ने खुद को जैसे-तैसे संभाल लिया और जिंदगी में आगे बढ़ कर एक नया मुकाम हासिल किया।

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से टीवी की ऐसी ही कुछ अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका ब्रेकअप के बाद हाल कैसा हो गया था। तो चलिए जानते हैं इस लिस्ट में किन-किन एक्ट्रेसस का नाम शामिल है।

दिव्यांका त्रिपाठी

टीवी धारावाहिक “बनू मैं तेरी दुल्हन” से घर-घर में मशहूर हुई अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी भी ब्रेकअप के दर्द को सहन कर चुकी हैं। दिव्यांका त्रिपाठी 8 सालों तक टीवी अभिनेता शरद मल्होत्रा के साथ रिश्ते में थीं परंतु जब अचानक से ही शरद ने उनसे ब्रेकअप किया तो दिव्यांका पूरी तरह से टूट गई थीं। इतना ही नहीं बल्कि वह उन्हें पाने के लिए तांत्रिक तक के पास चली गई थीं।

राजीव खंडेलवाल के शो में दिव्यांका त्रिपाठी ने इस बात का खुलासा किया था कि किसी प्रकार से जब वह इस डिप्रेशन से बाहर निकल आईं तो उन्हें इस बात का एहसास हुआ था कि वह कितनी बड़ी बेवकूफी कर रही थीं।

चारू असोपा

छोटे पर्दे की अभिनेत्री चारू असोपा भी ब्रेकअप का दर्द झेल चुकी हैं। आपको बता दें कि चारू असोपा, सुष्मिता सेन की भाभी हैं परंतु इससे पहले चारू असोपा अपने को-स्टार नीरज मालवीय से विवाह करने वाली थीं परंतु शादी के कुछ दिन पहले ही दोनों का ब्रेकअप हो गया था।

जब चारू असोपा, नीरज से अलग हुईं तो उनको तगड़ा झटका लगा। चारू असोपा इस दर्द से बाहर निकलने के लिए लंबे समय तक चावल करती रही थीं। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने तो नींद की गोलियां भी लेनी शुरू कर दी थी ताकि वह डिप्रेशन से बच सकें।

सना खान

सना खान कभी माल्विन लुईस संग रिश्ते में थीं परंतु जब उनका ब्रेकअप हुआ था, तो वह डिप्रेशन में चली गई थीं। ब्रेकअप के बाद सना खान ने माल्विन लुईस पर धोखा देने जैसा आरोप भी लगाया था। खैर, जो भी हो लेकिन अब सना खान इस दर्द को भूल चुकी हैं और अब शादी के बाद वह अपना नया जीवन हंसी-खुशी व्यतीत कर रही हैं।

काम्या पंजाबी

छोटे पर्दे की मशहूर और खूबसूरत अदाकारा काम्या पंजाबी भी ब्रेकअप का दर्द झेल चुकी हैं। दरअसल, साल 2015 में उनका ब्रेकअप करण पटेल के साथ हो गया था। करण पटेल ने काम्या पंजाबी को धोखा देते हुए अंकिता भार्गव संग सात फेरे ले लिए थे। ब्रेकअप की वजह से काम्या पंजाबी डिप्रेशन का शिकार हो गई थीं। ब्रेकअप के दर्द से बाहर निकलने में उन्हें ढाई साल का लंबा वक्त लग गया था।

रुबीना दिलैक

‘बिग बॉस 14’ विनर और ‘शक्ति अस्तित्व के अहसास की’ फेम रुबीना दिलैक डिप्रेशन का दर्द झेल चुकी हैं। रुबीना दिलैक भी एक समय अविनाश सचदेव से अलग होने के बाद डिप्रेशन का शिकार हो गई थीं। इतना ही नहीं बल्कि वह करीब डेढ़ साल तक एकांतवास में रही थीं। अपने परिवार से भी उन्होंने दूरियां बना ली थी। लेकिन इसी बीच उनकी जिंदगी में अभिनव शुक्ला आए, जिसके बाद रुबीना दिलैक ने उनके साथ अपना नया जीवन शुरू किया।

अदा खान

टेलीविजन की बेहतरीन और खूबसूरत अभिनेत्री अदा खान की अदाओं के चर्चे चारों ओर फैले हुए हैं। उन्होंने “नागिन” सीरियल में एक बहुत अच्छा रोल किया है। अदा खान भी ब्रेकअप का दर्द सहन कर चुकी हैं। दरअसल, जब अदा खान का अभिनेता अंकित गेरा से ब्रेकअप हो गया तो उसके बाद अभिनेत्री पूरी तरह से टूट गई थीं।

अदा खान ने चैट शो जज्बात में यह बताया था कि ब्रेकअप के बाद उनका प्यार से विश्वास उठ गया था परंतु समय के साथ-साथ वह नॉर्मल हो गईं और वह पहले से ज्यादा मजबूत हो चुकी हैं।

अनुषा दांडेकर

अनुषा दांडेकर ने टीवी की दुनिया में कदम एमटीवी चैनल के शो एमटीवी डांस क्रू से रखा था। इस शो में वह होस्ट के तौर पर नजर आईं थीं। बता दें कि अनुषा दांडेकर बिग बॉस 15 स्टार करण कुंद्रा को डेट कर चुकी हैं। बीते वर्ष अनुषा दांडेकर का करण कुंद्रा के साथ ब्रेकअप हो गया था।

ब्रेकअप के बाद अनुषा दांडेकर ने करण कुंद्रा पर धोखा देने का आरोप भी लगाया था परंतु बहुत ही जल्द अनुषा को जेसन शाह का साथ मिल गया और वह ब्रेकअप के दर्द से बाहर निकलने में सफल हो गईं।