ये हैं वो अभिनेत्रियां जो दिखती हैं माधुरी दीक्षित की हमशक्ल, आप भी देखिए तस्वीरें

माधुरी दीक्षित हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री हैं। माधुरी दीक्षित ने बॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों में काम किया है। माधुरी अपनी बेहतरीन एक्टिंग और खूबसूरती से लाखों लोगों के दिलों पर राज करती हैं। आज भी दर्शक बड़े पर्दे पर उन्हें देखने के लिए आतुर रहती हैं। माधुरी दीक्षित सिर्फ एक अदाकारा ही नहीं बल्कि हिंदी सिनेमा की डांसिंग डिवा भी हैं। उन्होंने अपने हिंदी फिल्मी करियर में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया और दर्शक आज भी माधुरी दीक्षित की फिल्मों को बड़े ही चाव से देखते हैं।

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मोहिनी यानी माधुरी दीक्षित बहुत ही जल्द 54 साल की हो जाएंगी। भले ही उनकी उम्र 50 के पार हो चुकी है परंतु उनकी खूबसूरती में कोई भी कमी नहीं आई है। आज भी लोग माधुरी दीक्षित की खूबसूरती के दीवाने हैं। माधुरी दीक्षित की झील सी गहरी आंखें और प्यारी सी मुस्कान, लोगों को बेहद पसंद आता है। हर लड़की माधुरी दीक्षित की तरह खूबसूरती पाना चाहती है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से इंडस्ट्री की कुछ ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जिनका चेहरा माधुरी दीक्षित से बहुत ज्यादा मिलता-जुलता है। अगर आप तस्वीरें देखेंगे तो आश्चर्यचकित हो जाएंगे।

अश्विनी भावे

अभिनेत्री अश्विनी भावे ने बॉलीवुड फिल्म “हिना” से अपने करियर की शुरुआत की थी। अश्वनी भावे की सूरत अभिनेत्री माधुरी दीक्षित से बहुत ज्यादा मिलती जुलती है। खासकर उनकी मुस्कान माधुरी दीक्षित जैसी ही है। फिलहाल अश्विनी भावे काफी लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। विवाह के पश्चात अश्विनी भावे अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में सेटल हो गई थीं।

लवलीन

लवलीन हॉट और बोल्ड अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार हैं। उन्होंने कई विज्ञापनों और फिल्मों में काम किया है। लवलीन का चेहरा माधुरी दीक्षित से मिलता-जुलता है। अगर आप लवलीन की तस्वीर देखेंगे तो उनके चेहरे में माधुरी दीक्षित की सूरत की झलक साफ नजर आएगी। आपको बता दें कि लवलीन का मकसद हमेशा से ही अपनी अलग पहचान बनाने का रहा था।

अंतरा माली

आप सभी लोग अभिनेत्री अंतरा माली को तो जानते ही होंगे। जी हां, अपने छोटे से करियर में अंतरा माली ने ज्यादातर राम गोपाल वर्मा की फिल्मों में ही काम किया है। वह राम गोपाल वर्मा की कंपनी में लंबे समय तक रह चुकी हैं। अंतरा माली कभी माधुरी दीक्षित बनने का सपना लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री में आई थीं परंतु फिलहाल में अंतरा माली गुमनामी के अंधेरे में खो गई हैं। एक समय ऐसा था अंतरा माली की शक्ल सूरत माधुरी दीक्षित से मिलने की वजह से उनकी खूब चर्चा होती थी। अंतरा माली ने फिल्म “मैं माधुरी दीक्षित बनना चाहती हूं” में भी काम किया था।

फरहीन

आपको बता दें कि फरहीन भी माधुरी दीक्षित की हमशक्ल थीं। 90 के दशक में फरहीन को माधुरी दीक्षित से मिलती जुलती शक्ल होने की वजह से खूब लोकप्रियता हासिल हुई थी। फैंस उन्हें ही माधुरी दीक्षित कहने लगे थे। आपको बता दें कि फरहीन फिल्म “सैनिक” में अक्षय कुमार की बहन के रोल में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने पूर्व क्रिकेटर मनोज प्रभाकर से विवाह किया। शादी के बाद उन्होंने फिल्मों से दूरियां बना ली थी।