इन 7 अभिनेत्रियों ने बड़े अरमानों से किया था प्रेम विवाह, लेकिन शादी में मिला इतना दर्द की नहीं बसाया दोबारा घर

बॉलीवुड इंडस्ट्री अपने ग्लैमर के चलते काफी पॉपुलर है। ऐसा कहा जाता है कि फिल्मी जगत में जितनी जल्दी रिश्ते बनते हैं, उतनी ही जल्दी बिगड़ भी जाते हैं। आए दिन इंडस्ट्री से किसी के रिश्ते बनने और टूटने की खबरें अक्सर सामने आती रहती हैं। बहुत से अभिनेता और अभिनेत्रियां हैं, जिनके बीच रिश्ता शुरू हुआ और जिनमें से कुछ शादी तक भी पहुंच गया, तो वहीं कुछ अधूरा रह गया।

बॉलीवुड इंडस्ट्री के ऐसे बहुत से एक्टर्स हैं, जो एक दूसरे को दिल दे बैठे और इन्होंने प्रेम विवाह कर लिया। शादी के कुछ सालों से यह अपना जीवन खुशहाल व्यतीत कर रहे हैं। वहीं कुछ ऐसे भी एक्टर्स हैं, जो तलाक लेकर एक दूसरे से अलग हो चुके हैं।

बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों ने बड़े ही अरमानों से अपने प्यार को मुकाम तक पहुंचाया और उन्होंने लव मैरिज की थी। इनमें से कई अभिनेत्रियों का प्रेम विवाह सफल ना हो पाया। जब इन अभिनेत्रियों को पहली शादी से दर्द मिला, तो उन्होंने दोबारा घर नहीं बसाया। अब यह अभिनेत्रियां अकेले ही जिंदगी जी रही हैं।

करिश्मा कपूर

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा करिश्मा कपूर आज भी किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में की हैं और लोग उनके अभिनय की आज भी तारीफ करते हैं। करिश्मा कपूर ने साल 2003 में बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की थी परंतु इनकी शादी का रिश्ता ज्यादा समय तक ना चल सका और यह 2016 में तलाक लेकर एक दूसरे से अलग हो गए।

दरअसल, करिश्मा कपूर ने यह आरोप लगाया था कि उनका पति उनके साथ शारीरिक और यौन शोषण करता था। करिश्मा कपूर को पहली शादी में बहुत दर्द मिला और तलाक के बाद करिश्मा कपूर ने दोबारा शादी नहीं की।

पूजा भट्ट

पूजा भट्ट फिल्ममेकर महेश भट्ट की बेटी हैं और यह भी बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा रही हैं। पूजा भट्ट ने मनीष मखीजा से लव मैरिज की थी। लेकिन अब इन दोनों का तलाक हो चुका है। पूजा भट्ट ने यह आरोप लगाया था कि उनका पति उनके साथ मारपीट करता था, जिसके चलते उन्होंने मनीष से तलाक ले लिया। पूजा भट्ट ने तलाक के बाद सिंगल रहना ही चुना।

मनीषा कोइराला

बॉलीवुड अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने साल 2010 में उद्योगपति सम्राट दहल से प्रेम विवाह किया था परंतु इनकी शादी का रिश्ता कुछ ही समय में टूट गया। साल 2012 में दोनों तलाक लेकर एक दूसरे से अलग हो गए।

मनीषा कोइराला ने तलाक पर यह कहा था कि उनका पति उन्हें नहीं समझता था। अक्सर दोनों के बीच लड़ाई-झगड़े होते रहते थे। तलाक के बाद अब मनीषा कोइराला सिंगल हैं। उन्होंने दोबारा शादी नहीं की।

कोंकणा सेन शर्मा

बॉलीवुड अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा ने साल 2010 में अभिनेता रणवीर शौरी से विवाह किया था। परंतु शादी के साथ 5 साल के बाद दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। कोंकणा सेन शर्मा ने यह बताया था कि शादीशुदा होने के बावजूद भी रणवीर दूसरी महिला के साथ रिलेशनशिप में आ गए थे। तलाक के बाद कोंकणा सेन शर्मा ने दोबारा शादी नहीं की।

चित्रांगदा सिंह

अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह ने गोल्फर ज्योति रंधावा से प्रेम विवाह किया था लेकिन उनकी यह शादी असफल रही। अभिनेत्री ने 2014 में अपने पति से तलाक ले लिया। तलाक के बाद चित्रांगदा सिंह ने दोबारा शादी नहीं की।

रश्मि देसाई

अभिनेत्री रश्मि देसाई ने साल 2011 में टीवी के अभिनेता नंदीश सिंह संधू से प्रेम विवाह किया था लेकिन शादी के बाद से ही दोनों के बीच तनाव शुरू हो गया था और इनकी शादी महज 4 साल तक ही चल सकी और उसके बाद दोनों तलाक लेकर अलग हो गए। आपको बता दें कि रश्मि देसाई “बिग बॉस 13” की कंटेस्टेंट रह चुकी हैं।

संगीता बिजलानी

संगीता बिजलानी अपने जमाने की मशहूर अदाकारा रही हैं। उन्होंने साल 1996 में शादीशुदा क्रिकेटर अजहरुद्दीन से शादी रचाई थी परंतु शादी के बाद उन्हें कोई भी सुख नहीं मिल पाया, जिसके बारे में उन्होंने सोचा था। शादी के 4 साल बाद ही संगीता बिजलानी ने अपने पति से तलाक ले लिया। तलाक के बाद संगीता बिजलानी अकेले जिंदगी जी रही हैं। उन्होंने दोबारा शादी नहीं की।