70-80s की इन अभिनेत्रियों ने बिकनी पहन मचा दिया था हंगामा, किसी पर लगा बैन तो किसी की ब्लैक में बिकी फोटो

बॉलीवुड इंडस्ट्री में खूबसूरत अभिनेत्रियों की कोई कमी नहीं है। मौजूदा समय में ऐसी बहुत सी अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने अपने अभिनय और खूबसूरती के बल पर अच्छा खासा नाम कमाया है। दुनिया भर के लोग इन अभिनेत्रियों की खूबसूरती के दीवाने हैं। मौजूदा समय में कई अभिनेत्रियां फिल्मों में बिकनी पहनकर लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करती हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक्ट्रेस के बीच बिकनी का प्रचलन जमकर रहता है।

आजकल के समय में बॉलीवुड बहुत मॉडर्न माना जाता है क्योंकि अब अभिनेत्रियां पर्दे पर खुलकर बोल्ड अवतार में नजर आती हैं। मौजूदा समय में पर्दे पर बोल्ड अंदाज में नजर आना या फिर बिकनी पहनना कोई बड़ी बात नहीं है परंतु एक समय ऐसा था जब अभिनेत्रियां ऐसे सींस देने से परहेज करती थीं।

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 70-80 के दशक की कुछ ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जिन्होंने पर्दे पर बिकनी पहनकर हंगामा मचा दिया था। इन अभिनेत्रियों ने बिकनी पहनकर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। तो चलिए जानते हैं आखिर पुराने जमाने की यह अभिनेत्रियां कौन सी हैं।

डिंपल कपाड़िया

डिंपल कपाड़िया एक ऐसी अभिनेत्री हैं जिन्होंने बहुत कम उम्र में बॉलीवुड इंडस्ट्री में अच्छी खासी कामयाबी पाई है। डिंपल कपाड़िया ने भी पर्दे पर बिकनी सीन किए हैं, जिसकी वजह से यह खूब मशहूर हुई थीं। आपको बता दें कि फिल्म “बॉबी” में डिंपल कपाड़िया टॉपलेस भी हुई थीं।

जीनत अमान

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री जीनत अमान हमेशा से ही अपने बिंदास और बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती हैं। जीनत अमान ने भी बिकनी पहनकर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। उन्होंने एक दो नहीं बल्कि कई फिल्मों में बिकनी पहनकर सीन दिया था। उस समय के दौरान बोल्ड किरदार सिर्फ खलनायिकायें ही निभाती थीं परंतु तब बिकिनी फोटोशूट और बोल्ड सीन देकर जीनत अमान ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

मंदाकिनी

बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म “राम तेरी गंगा मैली” से बतौर मुख्य अभिनेत्री अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत करने वाली मंदाकिनी ने इस फिल्म में जबरदस्त बोल्ड सीन दिए थे। मंदाकिनी का झरने वाला सीन जिसमें सफेद रंग की साड़ी पहनी हुई थी वह जबरदस्त सुर्खियों में बनी हुई थी। मंदाकिनी ने अपनी बिकनी तस्वीरें की वजह से भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं। ऐसा बताया जाता है कि मंदाकिनी की बिकिनी फोटो वाली मैगजीन ब्लैक में बिकी थी।

परवीन बाबी

बॉलीवुड इंडस्ट्री की बोल्ड और खूबसूरत अभिनेत्रियों की लिस्ट में परवीन बाबी का भी नाम आता है। परवीन बाबी का जीवन वैसे विवादों से भरा रहा है। परवीन बाबी एक ऐसी अभिनेत्री थीं जो सिल्वर स्क्रीन पर स्किन दिखाने में बिल्कुल भी नहीं कतराती थीं। अपने समय में परवीन बाबी ने भी अपने बोल्ड अंदाज से खूब सुर्खियां बटोरी थीं। फिल्म ये नजदीकियां में दिवंगत अभिनेत्री काले रंग के टू-पीस स्विम सूट में नजर आई थीं, जिसमें वह बहुत हॉट लग रही थीं।

शर्मिला टैगोर

गुजरे जमाने की मशहूर अदाकारा शर्मिला टैगोर का भला कौन नहीं जानता। एक समय ऐसा था जब शर्मिला टैगोर की बेहतरीन एक्टिंग के साथ-साथ खूबसूरती के लोग दीवाने थे। शर्मिला टैगोर भी बड़े पर्दे पर बिकनी पहने हुए नजर आ चुकी हैं। अभिनेत्री ने अपने समय में कई बार बिकनी फोटोशूट भी करवाया है। फिल्म “एन इवनिंग इन पेरिस” में शर्मिला टैगोर ने बिकिनी पहना है और जबरदस्त सींस भी दिए हैं जिसको लेकर अभिनेत्री शर्मिला टैगोर खूब सुर्खियों में छाई रही थीं।