अक्षय के बॉलीवुड डेब्यू के वक्त ये अभिनेत्रियां थीं बच्चियां, आज पर्दे पर करती हैं उनके साथ रोमांस

बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे बहुत से अभिनेता हैं जो अपनी बेहतरीन एक्टिंग के बलबूते इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्हीं अभिनेताओं में से एक बॉलीवुड के खिलाड़ी कहे जाने वाले अभिनेता अक्षय कुमार भी हैं। अक्षय कुमार ने बॉलीवुड में कई सुपरहिट फिल्में दी है। अक्षय कुमार की ऐसी बहुत सी फिल्में हैं, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। अक्षय कुमार ने अभी तक कई फिल्मों में काम किया है। ये अपनी एक्टिंग के माध्यम से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहे हैं। उम्र के अर्धशतक पार कर चुके सुपरस्टार अक्षय कुमार हर साल अपने फैंस के लिए एक से एक धमाकेदार फिल्म लेकर आते हैं।

फिल्मों में अक्षय कुमार हर उम्र की अभिनेत्रियों के साथ पर्दे पर रोमांस करते हुए नजर आते हैं और इनकी जोड़ी भी इन अभिनेत्रियों के साथ एकदम फिट बैठती है। अभिनेता अक्षय कुमार ने अपने फिल्मी करियर के दौरान कई अभिनेत्रियों के साथ ऑनस्क्रीन रोमांस किया है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से उन अभिनेत्रियों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो अक्षय कुमार से उम्र में बहुत छोटी हैं। जब अक्षय कुमार फिल्मों में आए थे तब यह अभिनेत्रियां बच्ची हुआ करती थीं और आज खिलाड़ी कुमार के साथ पर्दे पर यह रोमांस करती हुई नजर आती हैं।

कियारा आडवाणी

भारतीय फिल्म अभिनेत्री कियारा आडवाणी का जन्म वर्ष 1992 में हुआ है। यह हिंदी सिनेमा की एक उभरती हुई अभिनेत्री हैं। आपको बता दें कि अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी की जोड़ी कुछ ही समय पहले रिलीज हुई फिल्म “लक्ष्मी” में नजर आई थी। इस फिल्म में इन्होंने अक्षय कुमार की पत्नी का रोल निभाया था। जब अक्षय कुमार ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था उस समय के दौरान कियारा आडवाणी का जन्म भी नहीं हुआ था।

सारा अली खान

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री सारा अली खान ने वर्ष 2018 में फिल्म “केदारनाथ” से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। आपको बता दें कि सारा अली खान बॉलीवुड के छोटे नवाब सैफ अली खान और 80 के दशक की मशहूर अभिनेत्री अमृता सिंह की बेटी हैं। सारा अली खान का जन्म वर्ष 1995 में हुआ था। सारा अली खान पहली बार अक्षय कुमार के साथ फिल्म “अतरंगी रे” में नजर आई थीं। जब वर्ष 1991 में अक्षय कुमार की फिल्म “सौगंध” रिलीज हुई थी तब सारा अली खान का जन्म भी नहीं हुआ था।

कृति सेनन

फिल्म अभिनेत्री कृति सेनन का जन्म 1990 में हुआ था। जब अक्षय कुमार बॉलीवुड में आए थे तब कृति सेनन की उम्र 1991 में 1 साल थी। अक्षय कुमार के साथ कृति सेनन ने हाउसफुल-2 में काम किया है। एक बार फिर इनकी जोड़ी “बच्चन पांडे” में नजर आएगी।

मौनी रॉय

जब अक्षय कुमार ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था तो उस वक्त 1991 में अभिनेत्री मौनी रॉय सिर्फ 6 साल की थीं। आपको बता दें कि मोनी रॉय ने अक्षय कुमार के साथ फिल्म “गोल्ड” से बॉलीवुड में एंट्री मारी थी।

वाणी कपूर

अक्षय कुमार ने जब बॉलीवुड में डेब्यू किया था तब 1991 में वाणी कपूर की उम्र 3 साल की थी। आपको बता दें कि अक्षय कुमार और वाणी कपूर ने एक साथ फिल्म “वेल बॉटम” में काम किया है।

सोनाक्षी सिन्हा

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने अक्षय कुमार के साथ राउडी राथौड़, मिशन मंगल, जोकर और बॉस, होलीडे जैसी फिल्मों में काम किया है। जब अक्षय कुमार बॉलीवुड में आए थे तब सोनाक्षी सिन्हा की उम्र सिर्फ 3 वर्ष की थी।