ये हैं बॉलीवुड की वो हसीनाएं जिन्होंने पर्दे पर “बुरी औरत” बनकर खूब बटोरी थी सुर्खियां

फिल्मों में जितनी महत्वपूर्ण भूमिका हीरो की होती है उतनी ही महत्वपूर्ण भूमिका विलेन की भी मानी गई है। कोई भी फिल्म बिना विलेन के पूरी नहीं होती है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे बहुत से अभिनेता हैं जिन्होंने फिल्मों में अपने नकारात्मक किरदार से लोगों का दिल जीत लिया है लेकिन आज हम आपको बॉलीवुड इंडस्ट्री की उन अभिनेत्रियों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जिन्होंने फिल्मों में खलनायिका का किरदार निभाया है। अपने नेगेटिव किरदार से इन अभिनेत्रियों ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। तो चलिए जानते हैं इस लिस्ट में किन-किन अभिनेत्रियों का नाम शामिल है।

रेखा

अभिनेत्री रेखा को हर कोई जानता है। इन्होंने अपने फिल्मी करियर में बेहद कम समय में बहुत नाम और शोहरत कमाया है। बॉलीवुड की सदाबहार अभिनेत्रियों में रेखा का नाम शामिल है, जो करियर की शुरुआत से लेकर आज तक उतनी ही खूबसूरत हैं। रेखा दिखने में जितनी खूबसूरत हैं, उतनी ही खूबसूरती के साथ यह फिल्मों में भी काम करती हैं। रेखा की अदाओं पर लाखों लोग फिदा हैं। इनकी एक मुस्कुराहट पर लोग मरते हैं।

रेखा ने हीरोइन ही नहीं बल्कि विलेन और वैंप बनकर भी दर्शकों का दिल जीता है। इन्होंने अपनी बेहतरीन अदाकारी से फैंस को बेहद प्रभावित किया है। आप सभी लोगों ने फिल्म “खिलाड़ियों का खिलाड़ी” तो देखी होगी। इस फिल्म में रेखा ने मैडम माया का किरदार निभाया था। अपने इस किरदार से रेखा बहुत मशहूर हुई थीं। इस रोल के लिए रेखा को कई अवॉर्ड भी मिले। रेखा को बेस्ट विलेन का स्टार स्क्रीन अवार्ड मिल चुका है।

ऐश्वर्या राय

इस लिस्ट में विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय का भी नाम शामिल है। आपको बता दें कि बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री ऐश्वर्या राय ने 2004 में आई फिल्म “खाकी” में नकारात्मक भूमिका निभाई थी। ऐश्वर्या राय के करियर में यह पहली बार था जब उन्होंने फिल्म के अंदर नेगेटिव रोल निभाया और उनके इस किरदार की लोगों ने खूब तारीफ भी की थी।

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा एक ऐसी अभिनेत्री हैं जिन्होंने बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने 2003 में आई फिल्म “द हीरो” से सपोर्टिंग रोल के जरिए फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री मारी थी। प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म “एतराज” में खलनायिका का किरदार निभाया था। वैसे इस फिल्म में प्रियंका सपोर्टिंग रोल में थीं लेकिन उनके अभिनय को दर्शकों ने बहुत पसंद किया। प्रियंका ने अपनी एक्टिंग के बलबूते करीना कपूर के स्टारडम को रातों-रात डगमगा दिया था।

काजोल

90 के दशक की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक काजोल का नाम भी शामिल है। काजोल ने अपने फिल्मी करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। आपको बता दें कि काजोल अपने करियर के शुरुआती दिनों में नेगेटिव रोल से सुर्खियों में छा गई थीं। फिल्म “गुप्त (1997)” में काजोल ने ईशा नामक एक लड़की का नेगेटिव रोल अदा किया था। इस फिल्म के अंदर अभिनेता बॉबी देओल और मनीषा कोइराला मुख्य भूमिका में दिखाई दिए थे। इस फिल्म के अंदर काजोल का रोल बहुत ज्यादा खतरनाक दर्शाया गया था।

अमृता सिंह

अमृता सिंह भारतीय फिल्म जगत की एक जानी-मानी हस्ती हैं। इन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत सनी देओल के साथ फिल्म “बेताब” से साल 1983 में की थी। यह फिल्म सुपरहिट साबित रही थी। अमृता सिंह ने कई फिल्मों में काम किया है और आज भी यह फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। अमृता सिंह को 2017 में आई फिल्म “हिंदी मीडियम” में देखा गया था। अमृता सिंह फिल्म सूर्यवंशी और कलयुग में खलनायक की भूमिका में नजर आई थीं।