ये हैं बॉलीवुड की 5 सबसे अमीर अभिनेत्रियां, जानिए किसके पास है कितनी दौलत

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई बड़े बड़े सितारे हैं जो एक फिल्म करने के लिए करोड़ों रुपए की फीस वसूल करते हैं। बॉलीवुड में ऐसे बहुत से कलाकार हैं जिन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग से दुनिया भर में अच्छा खासा नाम कमाया है और बॉलीवुड के कई सितारे करोड़पति और अरबपति बन चुके हैं। बॉलीवुड के सभी सितारे बेहद शानदार जीवन व्यतीत करते हैं। बॉलीवुड के अभिनेता-अभिनेत्रियों की जिंदगी को देखकर सभी लोग बेहद प्रभावित हो जाते हैं। इन सितारों की लाइफस्टाइल लोगों को बेहद पसंद आती है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से कुछ ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो सबसे अमीर अभिनेत्री की लिस्ट में आती हैं। अगर आप इनकी कमाई सुनेंगे तो आप भी आश्चर्यचकित हो जाएंगे।

दीपिका पादुकोण

हिंदी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपनी मेहनत और लगन से बॉलीवुड में अपनी अलग ही पहचान बनाई है। दीपिका पादुकोण को दर्शकों का बहुत प्यार मिला है। अपनी बेहतरीन एक्टिंग और दर्शकों के प्यार की बदौलत ही आज दीपिका टॉप अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल हैं और उनके प्रशंसकों की संख्या भी करोड़ों में है। वर्तमान समय में दीपिका पादुकोण किसी के पहचान की मोहताज नहीं हैं। दीपिका ने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं और आज भी उनके खाते में कई फिल्में शामिल हैं। दीपिका पादुकोण की सालाना कमाई 45 मिलियन डॉलर यानी 30 करोड़ है। यह सबसे अमीर अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल हैं।

काजोल

90 के दशक की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक नाम काजोल का भी आता है। काजोल फिल्म जगत की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने बॉलीवुड की कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है और लोगों ने उनके अभिनय को बेहद पसंद किया। काजोल ने अपने दमदार अभिनय से सभी लोगों को काफी प्रभावित किया है। आपको बता दें कि काजोल ने अपने फिल्मी करियर में लगभग हर अभिनेता के साथ फिल्मों में काम किया है लेकिन उनकी और शाहरुख खान की जोड़ी फिल्मों में हिट साबित हुई है। अगर हम काजोल की संपत्ति के बारे में बात करें तो लगभग 16 मिलियन डॉलर यानी 12 करोड़ रुपए है। आपको बता दें कि काजोल को हाल ही में उनकी शॉर्ट फिल्म “देवी” को फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला है।

ऐश्वर्या राय बच्चन

बॉलीवुड इंडस्ट्री की खूबसूरत और बेहतरीन अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन ने कई फिल्मों में काम किया है और उन्होंने अपनी बेहतरीन एक्टिंग और खूबसूरती से लाखों दिलों पर राज किया है। वैसे फिलहाल में ऐश्वर्या राय बच्चन फिल्मों से थोड़ी दूर हो चुकी हैं। परंतु आज भी यह है टॉप अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार हैं। आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय बॉलीवुड फिल्म “और प्यार हो गया” से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। उन्होंने स्क्रीन पर लगभग 35 मिलियन डॉलर यानी कि 24 करोड रुपए के ऊपर की कमाई की है।

प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकीं मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा एक साल में 40 मिलियन डॉलर यानी 27 करोड़ रूपए तक कमा लेतीं हैं। प्रियंका बॉलीवुड की दूसरी सबसे अमीर अभिनेत्रियों में शामिल हैं। आपको बता दें कि हाल ही में प्रियंका ने न्यूयॉर्क में अपना एक रेस्टोरेंट खोला है जिसका नाम “सोना” है। उनके इस रेस्टोरेंट में भारतीय व्यंजनों का आनंद ले सकते हैं।

करीना कपूर खान

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री करीना कपूर खान ने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं और यह आज भी फिल्मों में एक्टिव हैं। करीना कपूर के पास फिल्मों की कोई कमी नहीं है। आपको बता दें कि करीना हर वर्ष फिल्मों और विज्ञापनों से करीब 35 से 37 मिलियन डॉलर यानी 23-25 करोड़ रुपए की कमाई कर लेती हैं।