ये हैं बॉलीवुड के 10 सबसे फेमस जमाई राजा, जिनके हैं शाही ठाठ, किसी राजा से कम नहीं रुतबा, शादी के बाद बन गए करोड़ों के मालिक

ग्लैमर की दुनिया एक ऐसी जगह है, जहां पर प्यार, शादी और तलाक आम बात हो चुकी है परंतु यहां पर रिश्ते-नातों का भी अपना एक अलग ही महत्व है। इनमें चाहे एक्टर किसी का भाई हो या किसी का चाचा या फिर किसी का दमाद।

अगर हम इंडस्ट्री के दामादों की बात करें तो ऐसे कई सुपरहिट अभिनेता हैं, जिन्होंने बड़े घरानों की बेटियों के साथ शादी रचाई है और बॉलीवुड के मशहूर परिवारों के जमाई बनने के बाद इन अभिनेताओं का मान-सम्मान घर और बाहर दोनों ही जगह बढ़ गया है।

वहीं बॉलीवुड के मशहूर परिवारों के जमाई बनने के बाद यह सितारे बहुत ठाट बाट से रहते हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से ऐसे ही 10 बॉलीवुड के फेमस जमाई राजा के बारे में बताने जा रहे हैं।

सैफ़ अली ख़ान

अगर हम सबसे पहले पटौदी खानदान के चिराग सैफ अली खान की बात करें तो यह बॉलीवुड के मशहूर कपूर खानदान के जमाई राजा हैं। सैफ अली खान ने बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा करीना कपूर से साल 2012 में शादी की थी। अब यह दोनों दो बच्चों (तैमूर और जेह) के माता-पिता भी बन चुके हैं। सैफ अली खान के नवाबी ठाठ करीना कपूर से शादी करने के बाद और भी ज्यादा बढ़ चुके हैं।

ऋतिक रोशन

बॉलीवुड के मशहूर जमाई राजा की लिस्ट में ऋतिक रोशन का भी नाम शामिल है। ऋतिक रोशन ने बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता संजय खान की बेटी सुजैन खान से 2000 में विवाह किया था परंतु शादी के कई सालों के बाद इनका रिश्ता टूट गया। जब दो बेटों के माता-पिता ऋतिक रोशन और सुजैन खान के तलाक की खबर अचानक सामने आई तो सभी हैरत में पड़ गए थे। भले ही इनका तलाक हो चुका है परंतु यह एक अच्छे दोस्त हैं।

अक्षय कुमार

बॉलीवुड इंडस्ट्री के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार का शादी से पहले कई अभिनेत्रियों के साथ अफेयर रह चुका है परंतु जब अक्षय कुमार ने बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के पहले सुपरस्टार कहे जाने वाले राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की बेटी ट्विंकल खन्ना से शादी की तो सब हैरान रह गए थे। वहीं अक्षय कुमार अपनी सासू मां डिंपल कपाड़िया का बहुत ख्याल रखते हैं। अपनी सासु मां के अक्षय कुमार चहेते जमाई राजा भी हैं।

अजय देवगन

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अजय देवगन ने बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री तनुजा की बेटी काजोल संग सात फेरे लिए हैं। अजय देवगन और काजोल की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे मशहूर और लोकप्रिय जोड़ियों में से एक मानी जाती है। 24 फरवरी 1999 में काजोल के साथ 4 साल के रिलेशनशिप के बाद बड़े ही धूमधाम के साथ यह विवाह के बंधन में बंधे थे।

धनुष

माहुर गाने “कोलावरी डी” से लोकप्रिय हुए साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सफल अभिनेता धनुष को नई पहचान बॉलीवुड फिल्म “रांझना”‘ से मिली थी। धनुष साउथ फिल्म इंडस्ट्री के भगवान माने जाने वाले मेगास्टार रजनीकांत के दामाद हैं। उन्होंने उनकी बड़ी बेटी ऐश्वर्या से साल 2004 में शादी रचाई थी।

कुणाल खेमू

अभिनेता कुणाल खेमू पटौदी खानदान की दमाद हैं। उन्होंने अपने से उम्र में 5 साल बड़ी गर्लफ्रेंड सोहा अली खान से विवाह किया था। इन दोनों ने शादी से पहले एक दूसरे को लंबे समय तक डेट किया और आखिर में 2015 में विवाह के बंधन में बंध गए। आपको बता दें कि साल 2009 में आई फिल्म “ढूंढते रह जाओगे” शूटिंग के दौरान इन दोनों ने एक दूसरे के प्रति अपनी फीलिंग से जाहिर की थी और प्यार का इजहार भी किया था। शादी के बाद यह कपल एक बेटी इनाया के माता-पिता बन चुका है।

आयुष शर्मा

आयुष शर्मा सबसे मशहूर खान परिवार के जमाई राजा हैं। आयुष शर्मा ने गुजरे जमाने के बेहतरीन स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान की बेटी और सलमान खान की बहन अर्पिता खान से 30 नवंबर 2014 को शादी रचाई थी। हाल ही में सलमान खान अपने जीजा आयुष शर्मा के साथ फिल्म “अंतिम” में भी नजर आए।

शरमन जोशी

शरमन जोशी की शादी प्रेम चोपड़ा की बेटी प्रेरणा चोपड़ा से हुई है। अब यह कपल दो बेटियों के माता-पिता भी बन चुके हैं। बता दें कॉलेज में ही शरमन जोशी और प्रेरणा चोपड़ा पहली बार एक-दूसरे से मिले थे।

कुणाल कपूर

अभिनेता कुणाल कपूर बच्चन फैमिली के दमाद हैं। उन्होंने अमिताभ बच्चन के छोटे भाई अजिताभ बच्चन की बेटी नैना से 2015 में शादी रचाई थी।

कुमार गौरव

कुमार गौरव बॉलीवुड के लीजेंड अभिनेता राजेंद्र कुमार के बेटे हैं। कुमार गौरव बॉलीवुड में अपनी खास जगह रखने वाले दत्त परिवार के जमाई राजा हैं। सुनील दत्त और नरगिस की बेटी और संजय दत्त की बहन नम्रता दत्त से कुमार गौरव की शादी हुई है और वह दो बच्चों के माता-पिता भी हैं। कुमार गौरव ने साल 1981 में “लव स्टोरी” फिल्म से अपना फिल्मी करियर शुरू किया था।