नवरात्रि पर मिले ये संकेत तो समझें देवी मां आप पर हो गईं प्रसन्न, जल्द खुलेगी सोई किस्मत

नवरात्रि के दिन मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करने का सबसे उत्तम दिन माना गया है। नवरात्रि के अवसर पर सभी भक्त माता रानी को प्रसन्न करने की हर संभव कोशिश करते हैं, बहुत से लोग ऐसे हैं जो तरह-तरह के उपाय अपनाकर माता दुर्गा का आशीर्वाद पाने के इच्छुक रहते हैं। लोग नवरात्रि के 9 दिनों का उपवास रखते हैं और पूरी विधि-विधान पूर्वक माता रानी की पूजा करते हैं।

भक्त अपनी तरफ से हर संभव कोशिश करके माता रानी को प्रसन्न करते हैं परंतु शायद ही आपको इस बात का पता होगा कि नवरात्रि में ऐसे कुछ शुभ संकेत होते हैं जो अगर आपको मिले तो यह आपके जीवन में बड़ा बदलाव ला सकते हैं। शास्त्रों के अनुसार आज हम आपको नवरात्रि पर मिलने वाले कुछ शुभ संकेतों के बारे में जानकारी देने वाले हैं।

नवरात्रि पर मिले ये संकेत तो समझें खुलने वाली है किस्मत

नारियल और शंख दिखाई देना

अगर आप नवरात्रि के पवित्र दिनों में अपने सपने में नारियल या फिर शंख, फूल देखते हैं तो यह शुभ संकेत माने गए हैं। इसका मतलब होता है कि माता रानी आपकी पूजा-अर्चना से अत्यंत प्रसन्न हैं और इनकी कृपा से बहुत ही जल्द आपको कोई शुभ सूचना मिल सकती है।

सफेद या सुनहरा सांप दिखाई देना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार अगर आप अपने सपने में सफेद या सुनहरे रंग का सांप देखते हैं तो यह बहुत ही शुभ माना गया है। ऐसा बताया जाता है कि नवरात्रि में के दिनों में सपने में इस तरह का सांप दिखाई दे तो इससे धन प्राप्ति की संभावना रहती है। घर परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। सुनहरे और सफेद रंग के सांप को देवी लक्ष्मी जी का प्रतीक माना गया है, इसलिए इस तरह के सपने नवरात्रि के दिनों में बहुत फलदायक होते हैं।

गन्ना देखना

अगर आपको नवरात्रि के दिनों में सपने में गन्ना या फिर गन्ने का खेत दिखाई देता है तो यह शुभ संकेतों में माना गया है। इसका अर्थ होता है कि आपके घर में बरकत होगी। आपको अपने जीवन में लगातार सफलता मिलेगी। इस तरह का सपना घर में सुख-शांति के माहौल की तरफ इशारा करता है।

कन्या के हाथों से सिक्का मिलना

अगर आप अपने सपने में देखते हैं कि कोई कन्या आपके हाथों में सिक्का दे रही है तो यह बहुत ही शुभ माना गया है। कन्या को साक्षात् माता दुर्गा का स्वरूप माना जाता है। इस तरह के सपने आपको आते हैं तो समझ लीजिए कि आपके जीवन के सभी संकट माता रानी दूर करेंगीं और आपके जीवन में धन की कमी नहीं होगी।

गाय का दिखाई देना

अगर आप अपने सपने में नवरात्रि के दिनों में सफेद रंग की गाय देखते हैं तो यह अत्यंत शुभ होता है। इसका अर्थ होता है कि आप अपने करियर में लगातार उन्नति हासिल करेंगे। पारिवारिक सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी। इस तरह के सपने सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करने वाले माने गए हैं।

श्रृंगार करते हुए महिला को देखना

अगर आप नवरात्रि के दिनों में अपने स्वप्न में श्रृंगार करती हुई महिला को देखते हैं तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है। महिलाओं को देवी मां का अंश ही माना गया है। इसका मतलब होता है कि आपने साक्षात देवी मां के दर्शन कर लिए हैं और शीघ्र ही आपके जीवन के सभी कष्ट दूर होंगे और आप अपने जीवन में लगातार उन्नति की तरफ आगे बढ़ेंगे।