इन अभिनेत्रियों ने पहने हैं इतने महंगे मंगलसूत्र, कीमत सुनकर मुश्किल हो जाएगा यकीन करना

बॉलीवुड इंडस्ट्री की सभी अभिनेत्रियां हर मामले में सबसे आगे रहती हैं। अक्सर देखा गया है कि यह अभिनेत्रियां अपने रहन-सहन और अपने फैशन को लेकर हमेशा से ही सुर्खियों में छाई रहती हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री की अभिनेत्रियां महंगे महंगे कपड़े और गहने पहनती हैं, जिसकी कीमत जानकर आम इंसान काफी आश्चर्यचकित हो जाता है। अगर बॉलीवुड इंडस्ट्री में कोई अभिनेत्री विवाह के बंधन में बंधती है तो ऐसे में शादी में करोड़ों रुपए खर्च होते हैं। कपड़े से लेकर गहनों तक और भी कई महंगी महंगी चीजें होती हैं।

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बॉलीवुड इंडस्ट्री की उन अभिनेत्रियों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जिन्होंने अपनी शादी में इतने महंगे मंगलसूत्र पहने थे जिसकी कीमत जानकर हर कोई हैरान हो जाएगा। सुहागन महिलाओं के लिए मंगलसूत्र उनके जीवन में बहुत मायने रखता है तो चलिए जानते हैं आखिर वह कौन सी अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने सबसे महंगे मंगलसूत्र पहने हैं।

शिल्पा शेट्टी

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी इन दोनों मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। राज कुंद्रा की गिरफ्तारी का खामियाजा शिल्पा शेट्टी को भुगतना पड़ रहा है। सोशल मीडिया पर राज कुंद्रा के साथ साथ उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी की भी लोग खूब आलोचना कर रहे हैं। जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं शिल्पा शेट्टी हमेशा से ही अपने रहन-सहन को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। शिल्पा शेट्टी अपनी शादी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। 22 नवंबर 2019 को लंदन बेस्ट बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शिल्पा शेट्टी ने विवाह किया था। शिल्पा शेट्टी ने जो मंगलसूत्र पहना था उसकी कीमत 30 लाख के आसपास बताई जाती है।

अनुष्का शर्मा

बॉलीवुड इंडस्ट्री की खूबसूरत अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने साल 2017 में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली से शादी की थी। इन दोनों की शादी इटली में हुई थी। इनकी शादी में कुछ करीबी लोग ही शामिल हुए थे। ऐसा बताया जाता है कि अनुष्का और विराट की शादी में जमकर पैसा खर्च हुआ था। अनुष्का शर्मा को विराट कोहली ने जो मंगलसूत्र पहनाया था उसमें बड़ा सा पेंडेंट था जो डायमंड का था। इस मंगलसूत्र की कीमत लगभग 52 लाख बताई जाती है। यह मंगलसूत्र देखने में बहुत खूबसूरत है।

ऐश्वर्या राय बच्चन

अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की शादी बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे महंगी शादियों में से एक मानी जाती है। ऐश्वर्या राय को अभिषेक बच्चन ने 45 लाख रुपए की कीमत का मंगलसूत्र पहनाया था, जिसमें थ्रीपीस का डायमंड लगा हुआ था।

प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड इंडस्ट्री से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में निक जोनस से शादी रचाई थी। इन दोनों का विवाह उदयपुर में हुआ था। शादी के दौरान निक जोनास ने प्रियंका चोपड़ा को 21 लाख रुपए की कीमत का मंगलसूत्र पहनाया था। वैसे प्रियंका चोपड़ा के गहनों से लेकर कपड़े तक हर चीज की कीमत लाखों रुपए में थी।

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी इटली में हुई थी। उनकी शादी में बॉलीवुड इंडस्ट्री के बहुत कम ही लोग शामिल हुए थे। खबरों के अनुसार, रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण को जो मंगलसूत्र पहनाया था उसकी कीमत 20 लाख रुपए बताई जाती है।

करिश्मा कपूर

साल 2003 में करिश्मा कपूर ने बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी रचाई थी। शादी के दौरान संजय कपूर ने करिश्मा कपूर को जो मंगलसूत्र पहनाया था उसकी कीमत 17 लाख रूपए बताई जाती है।

सोनम कपूर

अभिनेत्री सोनम कपूर ने 8 मई 2018 को अपने बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा से मुंबई में ही शादी की थी। 90 लाख का खूबसूरत लहंगा पहनकर सोनम कपूर ने सात फेरे लिए थे। सोनम कपूर को आनंद आहूजा ने जो मंगलसूत्र पहनाया था उसकी कीमत 50 हजार रूपए बताई जाती है।

माधुरी दीक्षित

बॉलीवुड इंडस्ट्री की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने डॉक्टर नेने से बहुत ही धूमधाम के साथ शादी रचाई थी। खबरों के अनुसार ऐसा बताया जाता है कि शादी के दौरान 8 लाख रूपए की कीमत वाला मंगलसूत्र माधुरी ने पहना था।