भारतीय संस्कृति पर गर्व करते हुए बॉलीवुड की ये 10 हसीनाएं मॉडर्न होते हुए भी सिन्दूर लगाना कभी नहीं भूलती

एक चुटकी सिंदूर की कीमत..सच में सिर्फ एक विवाहित स्त्री ही समझ सकती है क्योंकि चुटकी भर सिन्दूर में ही एक विवाहित स्त्री का सम्पूर्ण संसार  समाहित होता है और एक सुहागन के 16 श्रृंगारों में सिन्दूर उसके अखंड सुहागन होने का सबसे बड़ा प्रतिक माना जाता है और हमारे हिन्दू धर्म में सुहागिन स्त्रियाँ अपने सुहाग के लम्बी उम्र के लिए अपने मांग को सिन्दूर से सजाती है  और ये एक सुहागन स्त्री के सुहाग की सबसे बड़ी निशानी मानी जाती है | वही हमारे बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसी अभिनेत्रियाँ है जो की मॉडर्न होने के बावजूद भी अपने भारतीय परम्परा को नहीं भूली है और ये शादीशुदा एक्ट्रेस अपने मांग को हमेशा ही सिन्दूर से सजाये रखती है तो आइये जानते है इस लिस्ट में किन किन एक्ट्रेस का नाम शामिल है

अनुष्का शर्मा

बॉलीवुड जगत की जानी मानी एक्ट्रेस और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की  पत्नी  अनुष्का शर्मा का नाम इस लिस्ट में शामिल है और अनुष्का भारतीय परम्परा को दिल से निभाती है और खास मौको पर वे अपन मांग में पति विराट के नाम का सिन्दूर जरुर लगाती है |

दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड की मोस्ट पोपुलर और नंबर वन एक्ट्रेस  दीपिका पादुकोण ने  बॉलीवुड के सुपरस्टार रणवीर सिंह के साथ शादी रचाई है और दीपिका अपने धर्म और संस्कृति का बहुत सम्मान करती है और वे  हर खास मौके पर अपने पति रणवीर के नाम का सिन्दूर  अपने मांग में जरुर लगाती  है |

प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड की देसी गर्ल   प्रियंका चोपड़ा  अमेरिकन सिंगर निक जोनस के साथ शादी रचाकर भले ही विदेशी बहु बन गयी हो पर आज भी प्रियंका अपनी भारतीय परंपरा को भूली नहीं हैं और ये भी बड़े गर्व से अपनी मांग में सिंदूर लगाती हैं|

ऐश्वर्या राय

बच्चन परिवार की बहु ऐश्वर्या राय बच्चन अपने संस्कारों के लिए जानी जाती है और ऐश्वर्या हमेशा ही अपने पति अभिषेक के नाम का सिन्दूर अपने मांग में सजाती है |

बिपाशा बसु

बिपाशा हमारे बॉलीवुड की सबसे हॉट एक्ट्रेस में से एक हैं और इन्होने करण सिंह ग्रोवर से शादी की है और ये भी अपनी भारतीय परंपरा को पूरी तरह से निभाती हैं और अपने मांग को हमेशा ही सिन्दूर से सजाये रखती है

करीना कपूर

करीना कपूर खान का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है और करीना ने सैफ अली खान के साथ शादी की है पर आज भी ये अपने  हिन्दू धर्म की परम्परा को नहीं भूली है और कई खास मौकों पर करीना अपने मांग में सिन्दूर लगाये हुए देखी जाती है

 

शिल्पा शेट्टी

बॉलीवुड की सबसे खुबसूरत और फिट एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी मशहूर बिजनेसमैन राज कुंद्रा के साथ शादी रचाई है और शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड की एक ऐसी एक्ट्रेस है जिन्होंने मॉडर्न होने के साथ साथ अपने संस्कारों को भी भुलाया नहीं है और शिल्पा का संस्कारी अवतार हमेशा ही सामने आता रहता है जिसमे वे अपमे मांग में सिन्दूर लगाये नजर आती है |

सोनम कपूर

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर  ने जाने माने बिजनेसमैन आनंद आहूजा से  8 मई 2018 को शादी रचाई थी और सोनम हमारे बॉलीवुड की फैशन आइकॉन मानी जाती है और इतनी मॉडर्न होने के बावजूद भी सोनम जब भी ट्रेडिशनल अवतार में नजर आती है तब वो अपनी मांग में सिन्दूर जरुर लगाती है|

रानी मुखर्जी

इस लिस्ट में रानी मुख़र्जी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है और रानी मुखर्जी बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्देशक  आदित्य चोपड़ा के साथ शादी रचाई है और रानी खास मौकों पर अपने पति के नाम का सिन्दूर जरुर लगाती है |

विद्या बालन

हमारे बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस विद्या बालन 14 दिसंबर 2012 को सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ शादी के बंधन में बंधी थी और विद्या का देसी अंदाज हर किसी को बेहद पसंद आता है और विद्या  हमेशा ही अपने मांग को सिन्दूर से सजाये रखती है |