बॉलीवुड की इन हसीनाओं को नहीं मिली अपनी बहनों जितनी सफलता, एक रही हिट तो दूसरी हो गई फ्लॉप

बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना करियर बनाने का सपना संजोए आए दिन बहुत से लोग आते हैं परंतु इस इंडस्ट्री में सभी लोगों को सफलता नहीं मिल पाती है। बॉलीवुड इंडस्ट्री एक ऐसी जगह है जहां पर आना जितना मुश्किल है उससे कहीं ज्यादा लंबे समय तक टिके रहना है। बहुत से लोग होते हैं जो इंडस्ट्री में अपने कदम रख तो लेते हैं परंतु ज्यादा समय तक नहीं टिक पाते हैं। आज हम आपको बॉलीवुड की कुछ अभिनेत्रियों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जिन्होंने अपनी खूबसूरती के साथ-साथ अपने अभिनय के बल पर दर्शकों का दिल जीत लिया है लेकिन उन अभिनेत्रियों की बहनों को कुछ खास सफलता नहीं मिली। तो चलिए जानते हैं कुछ ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में जिनका कैरियर बॉलीवुड में हिट साबित रहा परंतु उनकी बहनें दर्शकों का दिल जीतने में सफल नहीं हो पाईं।

प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपनी खूबसूरती और अभिनय के बल पर लाखों करोड़ों दर्शकों का दिल जीत लिया है। देसी गर्ल बनकर पर्दे पर लोगों को अपना फैन बनाने वाली प्रियंका ने विदेशों में भी अपनी बेहतरीन एक्टिंग का लोहा मनवाया है। यह बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी अच्छा खासा नाम कमा रही हैं। प्रियंका के चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। अगर हम प्रियंका की बहन परिणीति चोपड़ा के बारे में बात करें तो जब परिणीति चोपड़ा पर्दे पर आईं तो फैंस को लगा कि प्रियंका की तरह उनका करियर भी बेहद शानदार रहने वाला है लेकिन परिणीति कुछ ही फिल्मों में नजर आईं। फिलहाल में यह फिल्मों में सक्रिय हैं परंतु परिणीति का करियर प्रियंका चोपड़ा जितना सफल नहीं हो पाया।

शिल्पा शेट्टी और शमिता शेट्टी

बॉलीवुड इंडस्ट्री की खूबसूरत और बेहतरीन अभिनेत्रियों की लिस्ट में शिल्पा शेट्टी का भी नाम शुमार है। शिल्पा शेट्टी ने अपनी खूबसूरती और बेहतरीन अदाकारी से लाखों दर्शकों का दिल जीत लिया है। फैन शिल्पा शेट्टी के अभिनय के साथ-साथ उनके जबरदस्त डांस को भी बेहद पसंद करते हैं। फिलहाल में शिल्पा शेट्टी काफी लंबे समय से फिल्मों से दूर हो गईं हैं। परंतु अक्सर लाइमलाइट में यह बनी रहती हैं। अगर हम शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी की बात करें तो शमिता शेट्टी ने भी बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है लेकिन शमिता शेट्टी का कैरियर अपनी बहन जितना सफल नहीं रहा।

मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा

मलाइका अरोड़ा ने अपने डांस नंबर से हमेशा से ही दर्शकों का दिल जीता है। आपको बता दें कि मलाइका ने बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय नहीं किया लेकिन इन्होंने अपने डांस नंबर से सभी फैंस का दिल जीत लिया है। अगर हम उनकी बहन अमृता अरोड़ा की बात करें तो अमृता ने कई फिल्मों में काम किया लेकिन बहन जितनी सफल नहीं हो पाईं। मलाइका अभी भी फिल्मों में एक्टिव हैं लेकिन अमृता फिल्मों से दूर हो गई हैं।

काजोल और तनीषा

बॉलीवुड की चुलबुली अभिनेत्री काजोल ने अपनी बेहतरीन एक्टिंग से लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई है। उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है और काजोल अपने हर किरदार को बखूबी तरीके से निभाना जानती हैं। काजोल बॉलीवुड की हिट अभिनेत्रियों में से एक मानी जाती हैं। सिर्फ फिल्मों में ही नहीं बल्कि ओटीटी में भी काजोल अपना जलवा बिखेर रही हैं। अगर हम काजोल की बहन तनीषा की बात करें तो उन्होंने भी बॉलीवुड में एंट्री की थी परंतु उन्होंने एक भी हिट फिल्म नहीं दी। फिलहाल में तनीषा फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह चुकी हैं।