बॉलीवुड की ये हसीनाएं हो चुकी हैं यौन शोषण का शिकार, पूरे जमाने को सुनाई थी आपबीती

बॉलीवुड इंडस्ट्री से आए दिन कोई ना कोई ऐसी खबर सुनने को मिल जाती है जिसे जानने के बाद अक्सर हर कोई आश्चर्यचकित हो जाता है। अक्सर देखा गया है कि बॉलीवुड की बहुत सी अभिनेत्रियां किसी भी मुद्दे पर बात करने से बिल्कुल भी पीछे नहीं हटती हैं। ऐसी बहुत सी अभिनेत्रियां है जो हर मुद्दे पर अपना पक्ष खुल कर रखती है और उस पर खुल कर बात करती हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बॉलीवुड की कुछ ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जिन्होंने अपने साथ हुई शारीरिक हिंसा के बारे में खुलकर बात की। तो चलिए जानते हैं किन अभिनेत्रियों ने यौन शोषण का सामना किया है।

सोमी अली

सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली कुछ समय से सुर्खियों में बनी हुई हैं। आपको बता दें कि एक इंटरव्यू के दौरान सोमी अली ने यह खुलासा किया था कि बचपन में ही उनके साथ दुष्कर्म हो चुका है। सोमी अली ने यह चौंकाने वाला खुलासा किया कि जब उनकी उम्र 5 और 9 साल की थी तब उनके साथ यौन शोषण हुआ था। सोमी अली ने इंटरव्यू में यह बताया कि 14 साल की उम्र में भी उनका दुष्कर्म हो चुका था।

कंगना रनौत

कंगना रनौत बॉलीवुड इंडस्ट्री की उन अभिनेत्रियों की लिस्ट में आती हैं जिन्होंने अपनी बेहतरीन अदाकारी और अपनी मेहनत के बलबूते फिल्म इंडस्ट्री में अपने आपको स्थापित कर दिखाया है। वर्तमान समय में यह हिंदी फिल्म जगत की टॉप अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल हैं। यह अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए जानी जाती हैं। इतना ही नहीं बल्कि कंगना रनौत को भारतीय सिनेमा में सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्री के तौर पर भी पहचाना जाता है। बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे चर्चित और सफल अभिनेत्रियों के रूप में आज कंगना रनौत को देखा जाता है। कंगना रनौत अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने बेबाक बयानों के लिए भी मशहूर हैं। आपको बता दें कि कंगना रनौत ने एक इंटरव्यू के दौरान यह खुलासा किया था कि बहुत ही छोटी उम्र में वह शारीरिक हिंसा और शोषण का शिकार हुई थीं। इस घटना ने कंगना को पूरी तरह से बदल कर रख दिया था।

कल्कि कोचलिन

आपको बता दें कि कल्कि कोचलिन ने हिंदी सिनेमा की कई शानदार फिल्मों में काम किया है। अभिनेत्री कल्कि कोचलिन भी शारीरिक हिंसा का शिकार हो चुकी हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने यह खुलासा किया था कि बचपन में उनका यौन शोषण हुआ था। वह इसे अपनी जिंदगी के सबसे बुरे अनुभव में शामिल करती हैं।

फातिमा सना शेख

अभिनेत्री फातिमा सना शेख भी इस लिस्ट में शामिल हैं। एक इंटरव्यू के दौरान फातिमा सना शेख ने यह बताया था कि बचपन में वह भी शारीरिक शोषण का शिकार हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि वह इस बारे में अधिक बात नहीं करेंगी।

सुष्मिता सेन

90 के दशक की की बेहद खूबसूरत और मशहूर अदाकारा सुष्मिता सेन भी शारीरिक हिंसा का सामना कर चुकी हैं। आपको बता दें कि एक समारोह के दौरान सुष्मिता सेन के साथ 15 साल के लड़के ने छेड़छाड़ की थी। सुष्मिता सेन ने बताया कि “मैंने उसका हाथ पकड़ लिया था और जब मैंने उसे खींचा तो बहुत चौंक गई कि वह एक छोटा 15 साल का लड़का था। आमतौर पर इस तरह के दुर्व्यवहार के लिए मैं बहुत सारी अन्य कार्यवाही कर सकती थी लेकिन वह एक 15 साल का लड़का था। मैं उसे गर्दन से पकड़कर भीड़ के सामने से टहलने के लिए ले गई।”