अक्षय कुमार से काजोल तक बॉलीवुड के ये 11 सितारे क्यों छिपाते है अपना सरनेम ,जाने क्या है इनका असली सरनेम

कई बार ऐसा देखा गया है के जब भी किसी का नाम छोटा होता है या फिर आसानी से बोला जाने लायक होता है तो लोगों को उसका नाम बोलने में काफी आसानी होती है| और ऐसा सिर्फ हमारे आपके साथ ही नही बल्कि कई मशहूर अभिनेताओं और अभिनेत्रियों के साथ भी होता है| ऐसे में आज की अपनी इस पोस्ट के जरिये हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे सितारों के बारे में जो के अपने सरनेम का इस्तेमाल नही करते …

काजोल

90 के दशक में बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री पर राज करने वाली एक्ट्रेस काजोल शादी के बाद से काजोल देवगन हो चुकी है| पर अगर बात करे पहले के समय की तो काजोल का असली टाइटल मुख़र्जी था| पर अपने माता पिता से अलगाव के बाद इन्होने अपना सरनेम भी इस्तेमाल करना बंद कर दिया था|

धर्मेन्द्र

बॉलीवुड अभिनेता धर्मेन्द्र को भी अक्सर ही अपने देखा होगा के बिना टाइटल के ही उनका नाम लिया जाता है| पर हम आपको बता दें के इनका पूरा नाम धर्मेंद्र सिंह देओल है जो के इनके बच्चों के नामों में लगा हुआ है|

रेखा

बॉलीवुड की लीजेंडरी एक्ट्रेस रेखा को भी हमेशा देखा गया है के कभी भी ये अपने नाम के आगे किसी भी सरनेम का इस्तेमाल नही करती हैं| पर हम आपको बता दें के इनका असली ना भानुरेखा गणेशन था जिसे छोटा करने के बाद इन्हें रेखा का नाम मिला|

गोविंदा

एक और जाने माने बॉलीवुड अभिनेता हैं गोविंदा जिन्हें अपने असली नाम से बहुत कम ही लोग जानते हैं| बता दें के इनका असली नाम अरुण आहूजा है। पर इंडस्ट्री में पहचान बनाने के चलते इन्होने नाम को शोर्ट कर लिया था|

जितेन्द्र

80 और 90 के दशक के बेहद मशहूर अभिनेता जितेन्द्र नें भी इंडस्ट्री में आने से पहले अपना नाम बदल लिया था| इससे पहले जीतेन्द्र का नाम रवि कपूर था|

श्रीदेवी

श्रीदेवी के नाम के बिना यह लिस्ट अधूरी है क्योंकि ये बॉलीवुड की कुछ बेहद मशहूर अभिनेत्रियों में हमेशा टॉप पर ही नजर आई है| बता दें के इनका असली नाम श्रीअम्मा यांगर अयप्पन था जिसे बॉलीवुड में आने के साथ इन्होने श्रीदेवी कर लिया।

तमन्ना

आज बॉलीवुड में भी अपना नाम बना चुकी मशहूर साउथ एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया को कई बार अपना सरनेम न इस्तेमाल करते देखा गया है| और इनके ऐसा करे के पीछे भी वजह नाम को शोर्ट करना ही थी|

अक्षय कुमार

बॉलीवुड के खिलाडी भईया के नाम से मशहूर एक्टर अक्षय कुमार का नाम भी इस सूची में है| हालाँकि अक्षय अपने नाम के आगे सरनेम जरूर इस्तेमाल करते हैं पर हम आपको बता दें के इनका असली नाम राजीव भाटिया था|

तब्बू

एक्ट्रेस तब्बू नें भी लोगों के बीच अपनी पहचान बनाने के लिए नाम को शोर्ट किया था| ऐसा इसलिए क्योंकि इनका पूरा नाम तब्बुसुम हाशमी था और यह बोलने में काफी लम्बा था|

रणवीर सिंह

अभिनेता रणवीर सिंह का असली नाम रनवीर सिंह भवानी है पर बॉलीवुड में कदम रखने से पहले इन्होने अपने पूर्वजों का टाइटल हटा दिया था जिससे इनका नाम अधिक लम्बा न लगे|

आसिन

एक और नामी साउथ एक्ट्रेस को अपने सरनेम का इस्तेमाल  करते  नहीं देखा गया है| ये कोई और नही बल्कि एक्ट्रेस आसिन हैं जिनका पूरा नाम थोत्तुमकल है|