बॉलीवुड के इन सौतेले भाई बहनों की जोड़ियों में है बेहद प्यारी बोन्डिंग, हमेशा रखते हैं एक दूसरे का ख्याल

अक्सर ही ऐसा देखा जाता है के जब भी जब कोई शख्स दूसरी शादी करता है और उसके उस शादी से बच्चे होते हैं तो पहली शादी से हुए बच्चे उनकी तरफ कम आकर्षित होते हैं या उनमे बोन्डिंग उतनी अच्छी नही बन पाती| पर कुछ मामलों में ऐसा नही भी होता| ऐसे में अपनी इस पोस्ट में आज हम आपको कुछ ऐसे सौतेले भाई बहनों से मिलाने जा रहे है जिनमे के काफी अच्छी बोन्डिंग देखने को मिलती है और हमेशा ही एक दुसरे संग ये प्यार से हसते खेलते नजर आते है|

शाहिद कपूर और ईशान खट्टर

बॉलीवुड को ‘जब बी मेट’ और ‘कबीर सिंह’ जैसी फिल्मों देने वाले जाने माने बॉलीवुड अभिनेता शहीद कपूर की ईशान खट्टर संग बोन्डिंग थोड़ी भी छिपी नही है| ईशान की कहें तो फिल्म धड़क के जरिये इन्होने बॉलीवुड में अपने डेब्यू किया था| वहीँ रूहान कपूर और सना कपूर नाम के शहीद के दो और भाई बहन हैं जिनके साथ शहीद के काफी अच्छे रिश्ते हैं|

सारा अली खान और तैमूर

पटौदी नवाब सैफ अली खान की पहली पत्नी रही अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान और सैफ अली खान की ही दूसरी पत्नी यानि करीना कपूर के बेटे तैमूर के बीच काफी अच्छी बंधन देखने को मिलती है| भले ही सारा और तैमूर सगे भाई बहन नही हैं पर अक्सर ही सारा तैमूर संग तस्वीरें शेयर करती रहती हैं जिनमे वो और तैमूर साथ हसते खेलते नजर आते हैं|

अर्जुन कपूर और जान्हवी कपूर

बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर बोनी कपूर की दो शादियों के बारे में तो लगभग सभी को पता है| जिनमे इनकी पहली पत्नी मोना रही और दूसरी रही श्रीदेवी| पर जब से श्रीदेवी इस दुनिया को छोड़ गयी हैं उसके बाद से अर्जुन कपूर अपनी बहन जान्हवी कपूर के लिए काफी कैरिंग हो गये हैं और पहले भी वो हमेशा जान्हवी के साथ खड़े नजर आते थे|

आलिया भट्ट और पूजा भट्ट

बॉलीवुड के कुछ सबसे मशहूर डायरेक्टर्स में शामिल महेश भट्ट की बेटियों के नाम आलिया भट्ट और पूजा भट्ट है| भले ही ये दोनों बहनें सगी नही हैं पर अक्सर ही जब भी इन्हें कहीं साथ में देखा जाता है तो इनमे काफी अच्छी बोन्डिंग नजर आती है और दोनों ही एक दुसरे के लिए काफी सपोर्टिव भी है|

आजाद और इरा खान

आमिर खान के बेटे आजाद को उनकी दूसरी पत्नी नें जन्म दिया है| वहीँ इससे पहले आमिर की एक पहली शादी रीना दत्ता से हुई थी जिनसे इनका जुनैद नाम का एक बेटा और इरा खान नाम की एक बेटी है| हालाँकि आज आमिर खान के तीनों बच्चे एक साथ रहते हैं और एक दुसरे को पसंद भी करते हैं| इतना ही नही इनकी दोनों पत्नियां भी एक दुसरे से अच्छा रिलेशन रखती हैं|

नादिरा बब्बर और प्रतिक बब्बर

मशहूर बॉलीवुड अभिनेता राज बब्बर नें भी दो शादियाँ की थीं जिनमे पहली शादी से इन्हें पहली शादी से इनके जूही और आर्या नाम के दो बच्चे थे| वहीँ इसके बाद दूसरी शादी से इन्हें एक बीटा हुआ जिसका नाम प्रत्येक बब्बर है| पर आज भी जब तीनों बच्चे साथ होते हैं तो कोई भी यह नही कह सकता के रिश्ते में ये सगे नही हैं|