इन सितारों ने अनाथ बच्चों को अपनाकर पेश की इंसानियत की मिसाल.

बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे बहुत से सितारे हैं जो अपनी इंसानियत और दरियादिली से लोगों का लगातार दिल जीतते आए हैं। यह सितारे हमेशा किसी ना किसी जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता करते रहते हैं, जिसके चलते सभी लोगों के दिल में इनके प्रति आदर सम्मान की भावना बनी रहती है। आज हम आपको बॉलीवुड इंडस्ट्री के कुछ ऐसे मशहूर सितारों के बारे में जानकारी देने वाले हैं जिन्होंने अनाथ बच्चों को गोद लेकर इंसानियत की मिसाल पेश की है। इन्होंने ना सिर्फ बच्चों को गोद लिया बल्कि सामाजिक अवधारणाओं को तोड़कर उनकी ठीक प्रकार से परवरिश की है। तो चलिए जानते हैं यह महान सितारे कौन से हैं?

रवीना टंडन

बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन फिल्मों में अपने अभिनय के लिए दर्शकों के बीच काफी मशहूर हैं परंतु यह अपनी उदारता के लिए भी जानी जाती हैं। अभिनेत्री रवीना टंडन ने दो बेटियों को गोद लिया था। रवीना टंडन की बेटियों का नाम पूजा और छाया है। रवीना टंडन में इन दोनों को एक बेहतरीन जीवन दिया है।

सुष्मिता सेन

अभिनेत्री सुष्मिता सेन को तो हर कोई जानता है। सुष्मिता सेन मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम कर चुकीं हैं। यह दिखने में भी बेहद खूबसूरत है परंतु इनको अपनी सुंदरता का घमंड बिल्कुल भी नहीं है। आपको बता दें कि अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने अभी तक विवाह नहीं किया है यह अभी तक कुंवारी हैं। विश्व सुंदरी और बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने दो लड़कियों को गोद लिया था। 25 वर्ष की आयु में सुष्मिता सेन ने पहली बेटी रैना को गोद लिया। उसके बाद 2010 में दूसरी बेटी को गोद लिया। यह एक सिंगल मदर के तौर पर अपनी जिम्मेदारियां बेहतर तरीके से निभा रही हैं।

प्रीति जिंटा

फिल्म इंडस्ट्री की डिंपल गर्ल एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने 34 अनाथ बच्चों को गोद लिया था। प्रीति जिंटा अपनी शादी के बाद भी इन बच्चों से मिलने के लिए साल में दो बार ऋषिकेश जाती हैं। यह बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ दूसरी जिम्मेदारियां भी बखूबी तरीके से पूरी कर रही हैं।

सलीम खान

फिल्म इंडस्ट्री के प्रसिद्ध स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान ने वर्षों पहले रोड से उठाकर एक बच्ची को अपने घर में पनाह दी थी। सलीम खान ने बेटी अर्पिता को गोद लिया था। अर्पिता भले ही सलमान खान की सगी बहन नहीं है परंतु यह पूरे परिवार की जान बन चुकीं हैं। सलमान खान अपनी बहन अर्पिता से बहुत ज्यादा प्यार करते हैं। खान परिवार ने अर्पिता का विवाह आयुष शर्मा से किया। कुछ दिन पहले ही अर्पिता ने एक खूबसूरत बच्चे को जन्म दिया।

सनी लियोन

फिल्म इंडस्ट्री में सनी लियोन सबसे हॉट अभिनेत्रियों में से एक मानी जाती हैं। सनी लियोन ने निशा नाम की लड़की को गोद लिया है। इसके पश्चात सरोगेसी के माध्यम से सनी लियोन दो बच्चों की मां बनी हैं। यह अपने तीनों बच्चों की परवरिश ठीक प्रकार से कर रहीं हैं।

मिथुन चक्रवर्ती

फिल्म इंडस्ट्री के अंदर महान अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को हर कोई जानता है। यह किसी के पहचान के मोहताज नहीं है। इन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री की बहुत सी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। इनके हर किरदार को लोग काफी पसंद करते हैं। आपको बता दें कि मिथुन चक्रवर्ती ने ईशानी को कूड़े के ढेर से उठाया था। यह अपनी बेटी को बहुत प्यार करते हैं।